Long URL Ya Link Ko Short Kaise Kare? URL Short Kaise Kare? 5 Best Free URL Shortener Tools

आज के इस आर्हटिकल में हम सीखेंगे Long URL Ya Link Ko Short Kaise Kare? URL Short Kaise Kare? Best Free URL Shortener Tools कौन कौन से है, जहाँ से हम बड़े URL या लिंक को छोटा कर सकते है। URL Shortener क्या होता है? और ये काम कैसे करता है ये भी सीखेंगे। इन सभी चीजों के बारे में हम विस्तार से सीखेंगे।

बड़ी लिंक को छोटा करके उपयोग करना बहुत फायदेमंद हो सकता है, और इसमें कुछ अलग-अलग तरह के लाभ हो सकते हैं, जिनकी जानकारी हम इस आर्टिकल में दे रहे है, जिससे आपको कई सवालों के जवाब अपने आप ही मिल जायेंगे।

URL क्या होता है?

URL का पूरा नाम “Unified Resource Locator” होता है, जो किसी भी वेबसाइट या वेबपेज का पता (Address) को रिप्रेसेंट करता है और हमें उस वेबसाइट तक पहुंचाता है। इसमें वेबसाइट का पता होता है, जिससे हम उस वेबसाइट पर जा सकते हैं।

उदाहरण के लिए, अगर आपकी कोई वेबसाइट है और आपने उसका लिंक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, और अगर कोई व्यक्ति उस लिंक यानी उस URL पर क्लिक करता है, तो वह सीधे आपकी वेबसाइट पर पहुंचता है।

URL Shortener क्या है?

URL Shortener एक बहुत अच्छा टूल है जो बड़े URL को छोटा करने में मदद करता है, और इससे छोटे URL को याद रखना और साझा करना बहुत ही आसान हो जाता है। जब कोई छोटे लिंक पर क्लिक करता है, तो ब्राउज़र उसको बड़े URL तक पहुंचा देता है, इस प्रक्रिया को हम Redirect कहते हैं।

इसे आसान शब्दों में समझें तो यह एक ऑनलाइन टूल है जो किसी भी लिंक को छोटा (Short) करने में मदद करता है। इस प्रकार के Shrink URL को आप फेसबुक, ट्विटर, ईमेल, आदि जैसे सोशल मीडिया में शेयर कर सकते हैं, बल्कि यह भी कहा जा सकता है कि ऐसे छोटे लिंक्स को इंटरनेट पर कहीं भी शेयर किया जा सकता है।

यह एक तरह का छोटा या टाइनी रूप होता है जो किसी भी लंबे यूआरएल को आसानी से short कर देता है। जैसे कि “https://hindimeonline.com/uc-union-se-paise-kaise-kamaye-hindi” यह एक लंबा यूआरएल है और इसका छोटा रूप “https://bit.ly/2LdN5aD” है। अब यदि आप दोनों लिंक्स को एक-एक करके खोलेंगे, तो एक ही वेब पेज या एक ही साईट खुलेगा।

URL Shortener के फायदे

  • आप किसी भी वेब पेज की लिंक को छोटा (Short) करके उसे शेयर कर सकते हैं।
  • यदि आप ईमेल मार्केटिंग करते हैं या फिर ऐसा कोई काम है जहाँ आपको कई ईमेल भेजने पड़ते हैं, तो आप इस प्रकार के छोटे यूआरएल (Short URL) का उपयोग कर सकते हैं और अपना मुख्य यूआरएल (Main URL) को छुपा सकते हैं।
  • अगर आप किसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रमोशन करते हैं, तो URL लिंक को छोटा करना सबसे बढ़िया है। इससे आपको कोई भी चीज़ प्रमोट करने में आसानी होगी।
  • आप इससे आसानी से ट्रैफिक को ट्रैक कर सकते हैं, जैसे कि ट्रैफिक का सोर्स, कंट्री, डिवाइस, ब्राउज़र, आदि।
  • आप अपना मुख्य लिंक (Main URL) छुपा सकते हैं और जब कोई इस लिंक पर क्लिक करेगा, तो वह उसी पेज पर पहुंच जाएगा जिसका लिंक आपने छोटा (Short) किया है।
  • कुछ URL Shortener साइट्स हैं जिनसे आप पैसे भी कमा सकते हैं।

URL Shortener के नुकसान

  • जब आप इस लिंक को किसी को भेजेंगे, तो जब तक वह उस पर क्लिक नहीं करता, आपका मुख्य यूआरएल (Main URL) उसे नहीं दिखाई देगा।
  • अगर कोई आपके छोटे लिंक (Short Link) को Report कर देता है, तो कंपनी द्वारा आपका URL ब्लॉक भी किया जा सकता है।
  • अगर URL Short करने की सेवाएं कंपनी द्वारा बंद हो जाती हैं, तो आपका Short लिंक Expire हो जाता है और वह काम नहीं करता है।
>>    Chat GPT से पैसे कैसे कमाए? 20+ आसान तरीके
>>    घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने के 5 आसान तरीके

URL Shortener कैसे काम करता है

शोर्ट यूआरएल जेनरेटर द्वारा बनाई गई लिंक पर अगर कोई क्लिक करता है, तो वह मुख्य लिंक पर पहुंचता है। अर्थात जिस लिंक को आपने URL shortener द्वारा छोटा किया है, उसी पर उसे भेज देता है और वहाँ का पेज खुल जाता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि मैंने ऊपर कहा है कि Short Link के Stat को ट्रैक भी किया जाता है, तो फिर ये ट्रैकिंग कैसे होती है? जब कोई शॉर्ट लिंक पर क्लिक करता है, तो उस शॉर्ट लिंक जेनरेटर यानी कंपनी या सेवा प्रदाता (Service Provider) द्वारा सभी डेटा को रिकॉर्ड किया जाता है।

आप उस शोर्ट लिंक को मॉनिटर कर सकते हैं और देख सकते हैं कि कितने लोगों ने उस पर क्लिक किया है। आप यह भी देख सकते हैं कि कितने लोग डेस्कटॉप, टेबलेट और स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं। साथ ही, आप यह भी जांच सकते हैं कि उन यूजर्स का देश और शहर कौनसे हैं।

Long URL Ya Link Ko Short Kaise Kare, URL Short Kaise Kare, 5 Best Free URL Shortener Tools

5 Best Free URL Shortener Tools

  • Bitly.com
  • TinyURL.com
  • T.Ly
  • T2M.io
  • Is.gd

Long URL Ya Link Ko Short Kaise Kare?

URL को छोटा करने से हमारे ओरिजिनल लिंक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और कोई नुकसान नहीं होता है। जब आप किसी वेबसाइट के URL को छोटा करते हैं, तो आपको एक नई URL लिंक मिलती है जो आपके ओरिजिनल लिंक से बहुत छोटी होती है।

यह URL लिंक भी आपके ओरिजिनल लिंक के तरह ही काम करती है। तो चलिए जानते है, किसी भी Long URL Ya Link Ko Short Kaise Kare?

#1. Bitly.com

bitly.com एक अच्छी वेबसाइट है जिसके माध्यम से आप किसी भी URL को बड़ी ही आसानी से छोटा कर सकते हैं। यह बिलकुल फ्री वेबसाइट है, जिससे आप साइन अप कर सकते हैं या बिना साइन अप किये अपने URL को शॉर्ट कर सकते हैं।

जब आप इसमें खाता बना लेते हैं, तो आप आसानी से अपने छोटे URL यानी शोर्ट किये गये URL के Stat को ट्रैक भी कर सकते हैं।

long url link ko short kaise kare

URL Short Kaise Kare

  • सबसे पहले, आप अपने उस URL को कॉपी करें जिसे आप छोटा (Short) करना चाहते हैं।
  • अब, bitly.com या bit.ly (ये दोनों एक ही वेबसाइट हैं) वेबसाइट खोलें।
  • अब, आप अपने कॉपी किए हुए URL को दिए गए स्थान पर पेस्ट करें।
  • अब, Create बटन पर क्लिक करके अपने उस लिंक का Short URL को Generate करें।
  • अब, Generate हुए शोर्ट URL को कॉपी करें।
  • अब, आप इस URL को जहाँ चाहें वहाँ इस्तेमाल या शेयर कर सकते है।

#2. TinyURL.com

tinyurl.com वेबसाइट के माध्यम से आप किसी भी URL लिंक को बहुत आसानी से शॉर्ट कर सकते हैं। यह वेबसाइट पूरी तरह से मुफ्त है और इसमें साइन इन करने की जरूरत नहीं है।

साथ ही, यह वेबसाइट आपको कस्टम URL का विकल्प भी उपलब्ध कराती है।, जिससे आप अपने URL को खुद ही शॉर्ट कर सकते हैं।

URL ko short kaise kare, tinyurl

Link Ko Short Kaise Kare?

  • सबसे पहले, आप अपने उस URL कॉपी करिए, जिसे आप शॉर्ट करना चाहते हैं।
  • अब tinyurl.com वेबसाइट को खोलें।
  • अब आपके द्वारा कॉपी किए हुए URL को इस वेबसाइट में, दिए गए स्थान पर पेस्ट करें।
  • अब आप “Shotener URL” के बटन पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको आपका शॉर्ट URL मिल जाएगा।
  • अब इस शॉर्ट URL को यहाँ से कॉपी करें और जहाँ चाहे वहाँ शेयर करें, साथ ही इसे चेक भी कर लीजिये।

#3. T.Ly

T.Ly URL Shortener एक powerful और secure URL छोटा करने की सेवा है जो वेब लिंकों को short और customize करने में मदद करती है। इस सेवा का उपयोग करके आप लंबे और कठिन लिंकों को कुछ ही समय में छोटा कर सकते हैं, जिससे आपका काम बहुत ही आसान हो जाता है।

इस साईट का उपयोग करके, आप न केवल अपने लिंकों को शोर्ट कर सकते हैं, बल्कि आप अपने लिंक के ट्रैकिंग और Analytic को भी देख सकते हैं। यह आपको अपनी URL के यूजर की संख्या, उनके स्थान, और उनके डिवाइस के बारे में सूचना प्रदान करता है।

Long URL Short Kaise Kare

  • T.Ly URL Shortener का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है।
  • सबसे पहले, आपको अपना उस ओरिजिनल URL लिंक को देना होगा जिसे आप Short करना चाहते हैं।
  • फिर उसके बाद, आपको T.Ly की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां उस लिंक को पेस्ट करना होगा।
  • लास्ट में, आपको शोर्ट किया गया URL लिंक प्राप्त हो जाएगा।
  • जिसे आप कॉपी करके अपने अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर सकते हैं।

#4. T2M.io

T2M वेबसाइट URL शॉर्टनर पर आप बिना साइन इन किए अपना यूआरएल छोटा कर सकते हैं। लेकिन आपको इसमें बिना साइन इन किए कस्टम यूआरएल नहीं मिलेगा और न ही आप इसमें अपने शोर्ट लिंक को ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको इनकी वेबसाइट में Signup करना होगा, जिसके बाद आप ये सभी काम कर पाएंगे।

T2M वेबसाइट 2007 में शुरू हुई है। इस साईट की एक और खासियत ये है कि यह आपको QR कोड भी प्रदान करता है, आप अपने लॉन्ग URL को QR कोड में कन्वर्ट कर सकते है।

जिसके बाद आप इस QR कोड को शेयर कर सकते है, जिससे किसी के भी द्वारा इस QR कोड को स्कैन करने पर आपका ओरिजिनल लिंक ओपन हो जाएगा।

#5. Is.gd

Is.gd वेबसाइट एक बहुत अच्छा URL Shortener साइट है। इसमें भी आप बिना साइन-इन किए अपने किसी भी लिंक को आसानी से शॉर्ट कर सकते हैं। इसमें भी आपको QR कोड की सुविधा मिल जाता है।

ठीक T2M वेबसाइट की तरह, इसमें भी ट्रैकिंग करने के लिए आपको Signup करना होगा। जब आप शॉर्ट लिंक को ओपन करते हैं, इस साईट के जरिये शोर्ट किये हुए लिंक को ट्रैक करने के लिए, शोर्ट लिंक के लास्ट में (-) “डेश” लगाने से ट्रैकिंग पेज ओपन हो जाएगा।

#6. Goo.gl (Best URL Shortener Tool)

Goo.gl, गूगल का URL Shortener Tool है, एक समय था जब ये टूल लिंक शोर्ट करने के लिए सबसे best और बेहतर माना जाता है। यह टूल गूगल का प्रोडक्ट है, जिस वजह से लोग इस टूल पर आँख बंद करके trust करते थे, और URL Shortener के रूप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल भी करते थे।

लेकिन आप सोच रहे होंगे कि इस टूल को हमने अपने “5 Best Free URL Shortener Tools” के लिस्ट में शामिल क्यों नहीं किया।

यह टूल सबसे अच्छा और No.1 होने के बावजूद, हमने इसे अपने लिस्ट में शामिल इसलिए नहीं किया क्यूंकि गूगल ने अपने इस टूल को बंद कर दिया है। गूगल ने अपना URL Shortener टूल बंद करने का फैसला 2019 में लिया था।

इसके पीछे कुछ कारण थे, जिनमें सबसे बड़ा कारण था गूगल की सुरक्षा और गोपनीयता। यूआरएल शॉर्टनिंग सेवा का इस्तेमाल करके, लोग अपनी ओरिजिनल लिंक (URL) को छुपा सकते थे।

बहुत से लोग URL Shortener Tool की मदद से अपनी लिंक हो छुपा कर गलत काम करने लगे थे जिसकी वजह से गूगल को संदेशों की विश्वसनीयता को लेकर चिंता हुई।

इसके अलावा, गूगल ने यह भी Analysis किया कि लोगों के द्वारा URL Shortener टूल का इस्तेमाल कम हो रहा था, क्योंकि अब बहुत से सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अन्य सेवाएं भी यूजर को Long Link URL को मेसेज या पोस्ट में संगठित और संग्रहीत करने की सुविधा प्रदान कर रही थीं।

इसके अलावा, गूगल ने देखा कि इस टूल का उपयोग कम होने के बावजूद, इसे बर्बादी का बोझ बना दिया गया था। इसलिए, गूगल ने इस टूल को संभालने की बजाय बंद करना बेहतर समझा।

तो इस तरह, गूगल ने अपने URL Shortener टूल को बंद करने का निर्णय, सुरक्षा और उपयोग की कारणों के आधार पर लिया था।

FAQ

Q1) URL Short करने से हमें क्या फायदा?

लम्बे लिंक को याद करना आपके यूजर के लिए मुस्किल होगा, ऐसे में अगर आप शोर्ट लिंक को शेयर करेंगे, तो उनके लिए याद कर पाना आसान हो जाएगा।

Q2) क्या URL Shortener से पैसे कमा सकते है?

जी हाँ, कुछ URL ShortenerTools या Sites है जो पैसे कमाने का मौका देती है, जिनमे Refer & Earn और URL Short करके पैसे कमा सकते है। लेकिन पहले आप उनके पालिसी और टर्म्स एंड कंडीशन को अच्छे से पढ़ लीजिये, उसके बाद ही कोई फैसला लीजिये।

Q3) URL Shortener क्या है?

यह एक ऑनलाइन टूल है जो किसी भी लिंक को छोटा (Short) कर देता है।

आपकी राय

आपकी राय हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आप हमें कमेंट करके बताए कि :

  • आपको हमारी यह पोस्ट कैसे लगी?
  • क्या आपको इस आर्टिकल से कुछ सिखने को मिला?
  • इसमें से कौन से Points के बारे में आपको नहीं पता था?
  • इसके अलावा आपके नजर में और कोई Best URL Shortener Tool है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है?

Conclusion

तो दोस्तों, उम्मीद करता हूँ कि आपको हमारी ये आर्टिकल “Long URL Ya Link Ko Short Kaise Kare? URL Short Kaise Kare? Best Free URL Shortener Tools” जरूर पसंद आई होगी। और हमारे द्वारा बताई गयी सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी किसी तरह का कोई सवाल है, तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते है।

कृपया अपना बहुमूल्य सुझाव (Feedback) देकर हमें ये बताने का कष्ट करें कि Tech Hindi Gyan को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। आपका सुझाव इस वेबसाइट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे।

आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इस आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में शेयर करें, और उनकी सहायता करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है।

Related Posts
>>  Output Device क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में
>>  Input Device क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में
>> CMOS क्या है? CMOS Battery की पूरी जानकारी
>> BIOS क्या हैं? फुल फॉर्म और इसके कार्य क्या हैं?
>> ROM क्या है? कितने प्रकार की होती है?
>> RAM क्या है? कितने प्रकार की होती है?
>> UPS क्या है? यूपीएस की पूरी जानकारी
>> Motherboard क्या है और कैसे काम करता है?
>> CPU क्या है और कैसे काम करता है?

Leave a Comment