Blog के Home Page में Admin की Photo, Sign और About कैसे लगाये | Make Admin Widget

Table of Contents

हेलो दोस्तों, अगर आप एक नए ब्लॉगर है, और अपने ब्लॉग को प्रोफेशनल लुक देना चाहते है, तो आप बिलकुल सही वेबसाइट पर आये है। क्यूंकि Tech Hindi Gyan में आपको ब्लॉग, AdSense, SEO, Etc. के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। नए ब्लॉगर अपने ब्लॉग के होम पेज को प्रोफेशनल लुक देने के लिए क्या कुछ नहीं करते। इसलिए आज मैं आपको ब्लॉग के होम पेज में Admin की फोटो, Sign और about कैसे lagaye के बारे में बताने वाला हूँ। 

Blog के Home Page में Admin की Photo, Sign और About कैसे लगाये

जब भी कोई विजिटर आपके ब्लॉग में आता है, और उसे आपका ब्लॉग अच्छा लगता है, तो वो विजिटर ब्लॉग के एडमिन के बारे में जानना चाहेगा। वैसे तो आप अपने ब्लॉग के About Us पेज में सभी डिटेल लिखते ही है। पर होम पेज में साइडबार पर अगर एडमिन की फोटो, sign और 2 से 4 लाइन about लिखा हो तो विसिटोर्स पर इसका impression अच्छा जाता है। डेमो के लिए आप THG (Tech Hindi Gyan) की ब्लॉग चेक कर सकते है। 

इससे ब्लॉग का लुक अच्छा दीखता है। और ब्लॉग प्रोफेशनल भी दीखता है। डेमो देखने के लिए आप THG की ब्लॉग देख सकते है। हमने साइडबार में लगाया है जिसका टाइटल दिया है (संपादक के बारे में). आप चाहे तो अपने ब्लॉग पर साइडबार या फूटर में भी लगा सकते है। पर मैं आपको साइडबार ही suggest करूँगा। अगर कोई विजिटर किसी पोस्ट के जरिये आपके ब्लॉग में आता है, तो भी उसे एडमिन की फोटो, sign और about दिखेगा। इसे लगाना बहुत ही आसान है। बस आपको 2 -3 स्टेप्स फॉलो करने है। उसके बाद आप भी आसानी से Admin Widget लगा सकते है। 


संपादक के बारे में | Altamash Ahmed Owner / Admin of THG [Tech Hindi Gyan]

    Blog पर Admin Widget कैसे लगाये

    लेकिन उससे पहले आपको अपनी एक सिंपल सा प्रोफेशनल फोटो बना लेना है। और Signature स्कैन कर लीजिये। उसके बाद अपनी फोटो और signature को Compress कर लीजिये। बिलकुल छोटा कर लीजिये, 5kb से 10kb के बीच रखिये। और दोनों इमेज को रीनेम जरूर कर दीजिये। उसके बाद निचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो कीजिये। 

    Step – 1

    1) सबसे पहले आपको ब्लॉगर में लॉग इन करना है। 

    2) अब Dashboard पर जाए। 

    3) उसके बाद Pages पर जाना है। 

    4) अप New Page पर क्लिक करें। 

    5) अब Title में कुछ भी दाल दें।

    6) उसके बाद अपनी फोटो और Sign अपलोड कर दीजिये।

    7) अब Publish कर दीजिये। 

    लेकिन पब्लिश करने से पहले , कुछ बातो पर आपको ध्यान देना है। सबसे पहले, राईट साइड में आपको कुछ विकल्प मिलेगा, उसमे से Reader Comments को Off  कर दीजिये। उसके बाद Custom Robots Tags को noindex पर tick करके Done कर दें। दोनों इमेजेज में Alt Tag जरूर ऐड कर दें। उसके बाद Publish कर दीजिये। 




    Steps – 2

    1) अब Layout पर जाए।

    2) उसके बाद साइडबार में या जहाँ पर आप विजेट ऐड करना चाहते है , वहाँ पर “Add a Gadget” पर क्लिक करें।

    3) अब HTML / JavaScript को सेलेक्ट करें।

    4) अब टाइटल में आप अपने अनुसार कुछ भी लिख सकते है। मैंने “संपादक के बारे में” लिखा है।

    5) अब इस कोड को ऐड करें। ↓↓↓↓

    अब आपको इस कोड में बदलाव करना है। मतलब ये की आपको इस कोड को थोडा सा Edit करना है। घबराइए मत, इसमें आपको बहुत छोटी सी Editing करनी है। मैं आपको पूरा प्रोसेस बताऊंगा , कि आपको इस कोड में क्या एडिट करना है, और कैसे करना है। 

    Steps – 3

    1) पहले इस कोड को कॉपी कीजिये।

    2) HTML / JavaScript में इस कोड को पेस्ट कर दीजिये।

    3) अब जहाँ पर “अपनी फोटो की Link डाले” लिखा है, उसके जगह पर आपको अपने फोटो की Link डालना है। Link कैसे डालते है, ये मैं आपको इसी पोस्ट में आगे बताऊंगा।

    4) अब “Admin के बारे में लिखें” जहाँ लिखा है, उसके जगह पर अपने बारे में 2 से 4 लाइन लिखें।

    5) उसके बाद “Signature की Link डाले” के जगह पर अपने Signature वाली फोटो की लिन्क डालें।

    6) अब आपको Save पर क्लिक करना है।

    7) अब आखरी में Save Arrangement पर क्लिक कर दीजिये। 



    अब आपने अपने ब्लॉग में Admin Widget Successfully लगा लिया है। अब आप अपने ब्लॉग को Open कर के देख सकते है। फोटो और Signature की लिन्क कैसे कॉपी करे ? इसके लिए, आपने सबसे पहले जो पेज बनाया था उसे ओपन करें। Pages पर जाये >> उसके बाद View पर क्लिक करें।  पेज खुल जाने के बाद फोटो पर Right Click करें। उसके बाद “Copy Image Address” पर क्लिक करें। इसी तरह Signature वाली इमेज की लिन्क को भी कॉपी कर लीजिये। और उसके बाद बताये गए स्थान पर पेस्ट कर दीजिये। बस इतना ही करना है। है ना बहुत सिंपल तरीका। कमेंट करके जरूर बताये। 

    तो दोस्तों, इस तरह से आप अपने ब्लॉग के होम पेज में एडमिन की फोटो , Sign और about लिख सकते है। अगर आप मेरे बताये गए सभी स्टेप्स को अच्छे से समझ कर फॉलो करते है। तो आप आसानी से अपने ब्लॉग में एडमिन विजेट लगा सकते है। उम्मीद करता हूँ आपको मेरे बताये गए सभी स्टेप्स अच्छे से समझ में आ गए होंगे। और ये पोस्ट भी पसंद आई होगी। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को सोशल मीडिया में  Share जरूर करें। इसके अलावा आप THG (Tech Hindi Gyan) को Follow करके सभी नए पोस्ट की Notification लगातार प्राप्त कर सकते है। 

    Thanks    /    धन्यवाद
    ☺☺☺☺☺☺☺☺☺

    सम्बंधित पोस्ट :

    Leave a Comment