DMCA क्या है | ये Blog या Website को कैसे Protect करता हैं – TechHindiGyan.com

Table of Contents

हैलो दोस्तों, DMCA क्या हैं? इसके फायदे और नुकसान? DMCA पर अकाउंट कैसे बनाये? और इसे यूज़ कैसे करें? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस पोस्ट में मिल जायेगी। इसके अलावा DMCA से सम्बंधित और भी कई सवालों से जवाब इस पोस्ट में दिए गए हैं।

DMCA क्या है | ये Blog या Website को कैसे Protect करता हैं - TechHindiGyan.com

अगर आप एक ब्लॉगर हैं या आपकी कोई वेबसाइट है तो आपको भी ये दर होता होगा, कि कहीं कोई आपकी कंटेंट को copy paste तो नहीं कर रहा। या चोरी तो नहीं कर रहा। तो अब आपका ये दर दूर हो जायेगा। क्योंकि मैं आपको इस पोस्ट में बताऊंगा कि कैसे आप DMCA की हेल्प से अपने content को चोरी होने से बचा सकते हैं।

जैसा की आपको पता होगा कि इंटरनेट पर लाखों – करोड़ो वेबसाइट हैं। उनमे से ना जाने कितनी वेबसाइट के content लोग copy करके अपनी वेबसाइट पर paste करते होंगे। इसे में अगर आपकी भी कोई वेबसाइट या ब्लॉग है और आप चाहते हैं कि, अगर कोई आपका content copy करें तो आपको पता चल जाए। और आप अपने content को उनके ब्लॉग या वेबसाइट से remove करा पाएं। तो ये possible है DMCA के जरिये।

दूसरे की वेबसाइट या ब्लॉग content को copy करना गलत हैं। google भी इसे disapprove करता हैं। अगर आपकी कोई ब्लॉग या वेबसाइट है तो आप उसमे unique content लिखें। खुद के content लिखें। दुसरो से अलग करने की सोचे। इसी तरह आज के समय में बहुत से लोग है जो दुसरो के कंटेंट कॉपी करते हैं। पर आप अपने कंटेंट को कॉपी होने से बचा सकते है। आज की पोस्ट में हम सीखेंगे DMCA क्या हैं? अपने कंटेंट को DMCA की मदद से सुरक्षित कैसे करें?

What is DMCA? DMCA क्या है?

DMCA का full form Digital Millennium Copyright Act. होता हैं। जो की US Copyright Law हैं। DMCA डिजिटल प्रोडक्ट और सर्विसेज जैसे : Video, Audio, Image, Text Content, Etc. को copy या चोरी होने से प्रोटेक्ट करने के लिए हैं।

DMCA की मदद से हम अपने video, audio, image, text content को protect कर सकते हैं। अगर कोई बिना permission के हमारे किसी content को कॉपी करें या image यूज़ करें तो हम DMCA complaint करके अपने copied content को takedown (remove) करा सकते हैं। DMCA की मदद से हम अपने इमेज में watermark भी लगा सकते हैं। ताकि watermark देख कर कोई हमारे इमेज को कॉपी ना करें।

सभी ब्लॉगर चाहते हैं कि उनके कंटेंट को कोई कॉपी ना कर सके। सभी इसी टेंशन में रहते है कि कैसे हम अपने कंटेंट को कॉपी होने से बचाये। तो ये आप DMCA का Badge अपनी वेबसाइट या ब्लॉग में लगा कर कर सकते हैं। जिसके बाद अगर कोई आपके ब्लॉग की कंटेंट कॉपी करता है, तो आपको उसकी जानकारी मिल जायेगी। जिसके बाद आप अ0ने copied content को remove भी करा सकते हैं।

DMCA Meaning in Simple Word

अगर हम बिलकुल आसान सब्दो में समझे तो DMCA का मतलब है, हम अपने content को DMCA में Submit करके, उन्हें बता रहे हैं कि ये हमारा content हैं। फिर वो उनके database में सेव हो जाता हैं। जिसके बाद अगर कोई हमारे कंटेंट को कॉपी करता हैं तो उसकी जानकारी हमें DMCA द्वारा मिल जाती हैं। और फिर हम DMCA फ़ाइल करके कंटेंट को remove करा सकते हैं।

DMCA Protection Certificate

जब हम अपनी वेबसाइट या ब्लॉग पर DMCA Badge लगते हैं, तो हमारे ब्लॉग ये वेबसाइट के लिए DMCA द्वारा एक Certificate मिलता हैं। जिसमे वेबसाइट से जुडी सभी जानकारी होती हैं। Page Title, Page URL, Submission Date, Etc. जानकारी होती हैं।


DMCA Certificate [Demo]

DMCA Protection Certificate Demo

DMCA Protection Site पर कैसे लगाये

DMCA Protection अपने साईट पर लगाने के किये, आपको इसमें अकाउंट create करना होगा। इसमें आप free और paid, दोनों तरीकों से account create कर सकते हैं। जाहिर सी बात हैं, free के मुकाबले paid account में features ज्यादा और एक्स्ट्रा होंगे। फिलहाल, अभी हम free अकाउंट बनाएंगे। paid या pro अकाउंट बनाने की भी प्रोसेस same होगा।



Create Free Account on DMCA

1) DMCA की Official वेबसाइट पर जाएँ।

2) अब आपको दो विकल्प दिखेंगे, Go Pro और Go Free. अगर आप Pro अकाउंट बनाते हैं, तो आपको high data security मिलेगी। और अगर कोई कंटेंट कॉपी करता है तो उसपर तुरंत action लिया जायेगा।

3) हम अभी Go Free पर click करेंगे।

Click on Go Free - DMCA.com

4) अब आपके सामने Sign-Up Form ओपन होगा। जिसे आपको फिल करना हैं।

5) फॉर्म फिल करने के बाद Submit पर क्लिक करें।


Fill Sign-Up Form - DMCA.com

6) अब आपके Mail I. D. पर DMCA से Verification के लिए एक mail आएगा। उसमे दी गयी link पर क्लिक करके अकाउंट को verify जरूर करें।

7) अब आपकी अकाउंट create हो गयी है। और  आपने verify भी करा लिया। अब आपको अपने साईट पर DMCA Badge लगानी हैं।



8) उसके लिए DMCA Badge पर क्लिक करें।

9) अब आपको बहुत सी डिज़ाइन दिखेंगे DMCA Badge की। आपको जो पसंद आये, उसे सेलेक्ट करें, और उसके बाद Right Side में दिए कोड को Copy करें।

10) अब आपको अपने साईट के footer में इस code को paste करना हैं।

Select One DMCA Badge and Copy the Code - DMCA.com

अगर आप Blogger यूज़ करते है तो Layout में जाकर Add a new Widget पर क्लिक करें। और HTML / JavaScript को सेलेक्ट करें, और Code को Paste करदें। अगर आपकी ब्लॉग WordPress पर है तो आप DMCA Plugin यूज़ कर सकते है। इसके अलावा आप अपने ब्लॉग की थीम के html में कोड पेस्ट कर सकते है। DMCA Badge अपने साईट के footer पर लगाने के बाद, आपकी ब्लॉग कुछ इस प्रकार दिखेगी :

DMCA Protection Badge on TechHindiGyan.com

साइट के फुटर में DMCA Badge पर क्लिक करने पर साईट की DMCA Certificate Open होती है। इसके अलावा अगर आपने फ्री DMCA Protection लिया है तो certificate में 30 दिन तक DMCA Protection Pending दिखायेगा। 

Conclusion

तो दोस्तों, ये थी DMCA के बारे में पूरी जानकारी। अब आप DMCA के बारे में सब कुछ जान चुके हैं। उम्मीद करता हूँ की आपको पोस्ट पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है। 

 Thanks / धन्यवाद 

 सम्बंधित पोस्ट :

Leave a Comment