What is Input Device And Output Device? इनपुट डिवाइस और आउटपुट डिवाइस क्या हैं?

Table of Contents

What is Input Device and Output Device :- आज हम इनपुट डिवाइस और आउटपुट डिवाइस के बारे में जानेंगे। इनपुट डिवाइस क्या हैं ? और आउटपुट डिवाइस क्या हैं? ये दोनों सवाल बहुत महत्पूर्ण हैं, क्यूंकि अक्सर ये प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। साथ हैं कंप्यूटर से जुड़े सवाल जैसे कि :- कंप्यूटर क्या हैं? कंप्यूटर के प्रकार? कंप्यूटर का पूरा नाम? इत्यादि प्रशन भी महत्पूर्ण हैं। अगर आपको इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं, तो इनपर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। और अगर आप जानना चाहते हैं Definition of Input Device and Output Device in Hindi. तो आप बिलकुल सही पोस्ट पर आये हैं। इस पोस्ट में आपको इसकी पूरी जानकारी मिलेगी। 

What is Input Device And Output Device in Hindi? इनपुट डिवाइस और आउटपुट डिवाइस क्या हैं?

आज अधिकतर लोग कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। और आप भी करते होंगे। और कंप्यूटर के बारे में बहुत कुछ जानते भी होंगे। लेकिन बहुत से लोग है जिनको इसकी पूरी तरह से जानकारी नहीं होती हैं। तो इसलिए हम आपको इस Blog / Website के जरिये कंप्यूटर के बारे में जानकारियाँ प्रदान करते रहते हैं। और आज इस पोस्ट के जरिये भी हम आपके लिए कंप्यूटर से जुड़ी अहम जानकारियां लेकर आये हैं। जिसमे आप हिन्दी में सीखेंगे What is Input Device और What is Output Device.

कंप्यूटर को चलाने के लिए कुछ Devices की जरूरत पढ़ती हैं। जिसकी मदद से कंप्यूटर कार्य करता हैं। और जिससे हम कंप्यूटर में आसानी से अपना कार्य कर पाते हैं। ये Devices दो (2) प्रकार की होती हैं। 1) Input Device 2) Output Device. और ये दोनों ही कंप्यूटर के बहुत महत्पूर्ण भाग (Part) होते हैं। और चलिए सीख लेते हैं कि इनपुट डिवाइस क्या होती है? और आउटपुट डिवाइस क्या होती हैं?

What is Input Device (इनपुट डिवाइस क्या होती हैं?)

हम जिस डिवाइस के जरिये कंप्यूटर को Instruction देते हैं, उस डिवाइस को इनपुट डिवाइस कहते हैं। अर्थात कंप्यूटर जिस डिवाइस के जरिये हमसे डाटा या सुचना लेता हैं उसे इनपुट डिवाइस कहते हैं। इस अलावा आप जानते होंगे कि Input Device भी एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैं। ये डिवाइस कंप्यूटर के part होते हैं। हम जिस भी डिवाइस से कंप्यूटर पर इनपुट देते हैं। आसान भाषा में उसे ही इनपुट डिवाइस कहते हैं। इनपुट डिवाइस के कुछ उदहारण , जिससे आपको समझने में आसानी होगी। E.g. :- Keyboard, Mouse, Scanner, Light Pen, Micro Phone, Etc. इन सभी इनपुट डिवाइस के जरिये हम कंप्यूटर में input देते हैं। चलिए उदहारण को विस्तार से समझते हैं। 



i) Keyboard (कीबोर्ड)

Keyboard - Input DeviceKeyboard, कंप्यूटर का सबसे अहम इनपुट डिवाइस होती हैं। कीबोर्ड का इस्तेमाल हम कंप्यूटर में डाटा डालने के लये करते हैं। तथा ये Text और Character को इनपुट करने के उपयोग में लाया जाता हैं। इसके अलावा कंप्यूटर में हमें जो भी लिखने का कार्य होता हैं, उसे कीबोर्ड के द्वारा ही किया जाता हैं। 

ii) Mouse (माउस)

Mouse - Input DeviceMouse भी कंप्यूटर की एक महत्पूर्ण इनपुट डिवाइस होती हैं। माउस की मदद से हम कंप्यूटर स्क्रीन में दिखने वाले आइकॉन (Cursor) को Move करते हैं, और कंप्यूटर में इनपुट देते हैं। माउस में 2 बटन होते हैं, जिन्हें लेफ्ट क्लिक और राईट क्लिक कहते हैं। और एक बीच में स्क्रॉल बटन होती हैं, जिससे डिस्प्ले पेज को ऊपर निचे कर सकते हैं। 


Scanner - Input Device
iii) Scanner (स्कैनर)

स्कैनर भी इनपुट डिवाइस होते हैं। स्कैनर के जरिये किसी भी पेज, डॉक्यूमेंट, फोटो, जिसमे पहले से चित्र या सुचना होती हैं, उसे सीधे कंप्यूटर में इनपुट किया जाता हैं। जिसे आमतौर पर कहा जाता हैं, फोटो स्कैन करना, या पेज स्कैन करना। स्कैन करने के बाद document या फोटो को Edit भी किया जा सकता हैं। 

Light Pen - Input Device
iv) Light Pen (लाइट पेन)

Light Pen भी एक इनपुट डिवाइस होती हैं। इसका इस्तेमाल कंप्यूटर की स्क्रीन के डिस्प्ले पर कोई चित्र या ग्राफ़िक को बनाने के लिए किया जाता हैं। इसके अलावा टच स्क्रीन वाले कंप्यूटर में इसका इस्तेमाल डिस्प्ले टच करने के लिए भी किया जाता हैं। इसे पॉइंटर डिवाइस भी कहा जाता हैं। 

Microphone - Input Device

v) Micro Phone (माइक्रो फोन)

माइक्रोफोन भी एक इनपुट डिवाइस ही होते हैं। माइक्रोफोन का उपयोग voice record करने के लिए किया जाता हैं। हम जो कुछ भी बोलते हैं, वो माइक्रोफोन के जरिये कंप्यूटर में इनपुट होती हैं। इस प्रकार माइक्रोफोन भी एक इनपुट डिवाइस होते हैं।



What is Output Device (आउटपुट डिवाइस क्या होती हैं?)

इनपुट देने के बाद, कंप्यूटर हमें जिस डिवाइस के जरिये रिजल्ट प्रदान करता हैं, आसान सब्दों में उसे ही आउटपुट डिवाइस कहते हैं। Output Device भी एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैं। ये डिवाइस भी कंप्यूटर की ही part होती हैं। कंप्यूटर में इनपुट देने के बाद, हमें जिस डिवाइस के जरिये आउटपुट मिलता हैं, उसे आउटपुट डिवाइस कहते हैं। आउटपुट डिवाइस के कुछ उदहारण :- Monitor, Printer, Projector, Speaker, Etc. ये सभी आउटपुट डिवाइस हैं। इन आउटपुट डिवाइस की मदद से हमें कंप्यूटर के द्वारा आउटपुट मिलता हैं। चलिए उदहारण को विस्तार से समझते हैं। 

Monitor - Output Device
i) Monitor (मॉनिटर)

Monitor, कंप्यूटर का सबसे अहम और महत्पूर्ण डिवाइस हैं। मॉनिटर के बिना कंप्यूटर अधुरा हैं, इसके बिना कंप्यूटर का उपयोग कर पाना संभव नहीं हैं। हम कंप्यूटर को जो भी इनपुट देते हैं, आउटपुट के रूप में हमें मॉनिटर के जरिये ही मिलता हैं। मॉनिटर दिखने में बिलकुल TV की तरह ही होती हैं।

Printer - Output Device
ii) Printer (प्रिन्टर)

प्रिंटर का प्रयोग किसी भी सुचना या फोटो को किसी पेज (पन्ने) में छपने (प्रिन्ट करने) के लिए किया जाता हैं। ये भी एक आउटपुट डिवाइस हैं। अगर हमें किसी डॉक्यूमेंट या फोटो की प्रिन्ट चाहिए तो हम कंप्यूटर में इनपुट देंगे, और आउटपुट के रूप में प्रिन्टर के जरिये हमें उस document का प्रिंटआउट कॉपी मिल जाती हैं।



iii) Projector (प्रोजेक्टर)

Projector - Output Deviceप्रोजेक्टर भी एक आउटपुट डिवाइस है। प्रोजेक्टर वो डिवाइस होती है जिसकी मदद से कंप्यूटर की display को दुसरे स्क्रीन में दिखा सकते हैं। हम कंप्यूटर के डिस्प्ले को किसी बड़े स्क्रीन में देखना चाहते हैं, तो इसके लिए प्रोजेक्टर की आवश्यता पढ़ती हैं।


iv) Speaker (स्पीकर)

स्पीकर भी आउटपुट डिवाइस होते हैं। कंप्यूटर पर हम स्पीकर की मदद से म्यूजिक सुन सकते हैं। स्पीकर का इस्तेमाल विडियो की आवाज़, गाने, या रिकॉर्ड की गयी आवाज़ को सुनने के लिए किया जाता हैं। जब हम कंप्यूटर में विडियो देखने या म्यूजिक सुनने के लिए इनपुट देते हैं, तो स्पीकर की मदद से हमें आउटपुट मिलता हैं।

उम्मीद करता हूँ की आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है। 

 Thanks / धन्यवाद 

 सम्बंधित पोस्ट :

Leave a Comment