गूगल ने लॉन्च किया बच्चों के लिए बोलो एप्प | जानिए Bolo App क्या हैं? कैसे डाउनलोड और इस्तेमाल करें?

हेलो दोस्तों, आपको पता होगा कि आज के इस डिजिटल समय में सारा काम इन्टरनेट से हो रहा है चाहे लोगो से बात करने कि हो या विडियो कॉल के जरिये मुलाकात करने कि। चाहे खरीदारी करने कि हो या पढाई करने कि। ऐसे में गूगल भी इन्टरनेट को बढ़ावा देते हुए भारत के बच्चों के लिए एक बेहतरीन एप्प लॉन्च किया है। जिसकी मदद से बच्चें हिन्दी और इंग्लिश पढना और बोलना सीख सकते हैं। आज के इस पोस्ट में हम Google Bolo Speech App के बारे में सीखेंगे। Bolo App क्या हैं? बोलो एप्प डाउनलोड कैसे और कहाँ से करें? बोलो एप्प इस्तेमाल कैसे करें। Google Bolo App के बारे में पूरी जानकारी आपको इस पोस्ट में मिलेगी। 

गूगल ने लॉन्च किया बच्चों के लिए बोलो एप्प | जानिए Bolo App क्या हैं? कैसे डाउनलोड और इस्तेमाल करें?

Google Bolo Speech App क्या हैं? 

Bolo Speech App गूगल द्वारा Develop किया गया एक Application हैं। जिसे खास कर के भारत के बच्चों के लिए बनाया गया हैं। भारत के बच्चों के लिए इसलिए, क्यूंकि गूगल ने अभी इस एप्प को सिर्फ भारत में ही लॉन्च किया हैं। गूगल द्वारा बच्चों के पढने की क्षमता को निखारने के एक अच्छा प्रयास किया गया हैं। इस एप्प के जरिये बच्चे हिन्दी और इंग्लिश बोलना और पढना सीख सकते हैं। 

इस एप्प को गूगल ने सामान्य रूप से 6 से 12 साल के बच्चों के लिए बनाया हैं। बोलो एप्प का इस्तेमाल भी बच्चें बिना किसी म्हणत के आसानी से कर सकते हैं। इस एप्प को डिजाईन ऐसा किया गया हैं, कि जैसे ही बच्चे इस एप्प पर जायेंगे, उनका इंटरेस्ट इस एप्प में बढ़ने लगेगा। इसमें स्टोरेज कैपेसिटी और रीडिंग मटेरियल भी काफी दिया गया हैं। जो कि बिलकुल फ्री में उपलब्ध हैं। 
Google Bolo Speech App में एक Animated Digital Assistant भी दिया गया हैं जिसका नाम Diya हैं। यह असिस्टेंट लिखी हुई Text को तेज़ आवाज में पढ़ती हैं। इस एप्प में गेम कि तरह कई Levels हैं जिसमे अलग अलग Bolo Badges Rewards के रूप में दिया जाता हैं। 

Google Bolo Speech App के Features

गूगल बोलो स्पीच एप्प बच्चों के हिन्दी और इंग्लिश सीखने के लिए एक बहुत ही बेहतरीन एप्प हैं। इस एप्प में बहुत से Basic और Advance Features दिए गए हैं। जिसे मैं निचे पॉइंट्स में बता रहा हूँ। :- 

1) इस एप्प में एक Animated Digital Asisitant हैं, जिसका नाम हैं Diya.

2) यह एप्प Speech Recognition और Text to Speech पर काम करती हैं।

3) यह एप्प Offline भी काम करती हैं। अगर आपके फ़ोन में इन्टरनेट नहीं हैं, तो भी बच्चें इस एप्प को इस्तेमाल कर पाएंगे।

4) इस एप्प में Games दिए गए हैं। जिसे खेल कर बच्चे हिन्दी और इंग्लिश सीख सकते हैं।

5) इसमें बच्चों के परफॉरमेंस के हिसाब से कई Bolo Badges हैं जो Rewards के रूप में दिए जाते हैं।

6) इस एप्प में हिन्दी और इंग्लिश के कई कहानियाँ / Stories भी दिए गए हैं।

7) बोलो एप्प में एक Library भी है, जहाँ से बच्चें कोई भी कहानी या गेम चुन कर पढ़ या खेल सकते हैं।

8) इस एप्प में एक रिपोर्ट कार्ड भी हैं, जिसे देखकर बच्चें अपने परफॉरमेंस इमप्रोव (Improve) कर सकते हैं।

9) अभी यह एप्प Beta Testing के लिए हैं। जब सभी के लिए लॉन्च कि जाएगी तो इसमें और भी नए features आ सकते हैं।



Google Bolo Speech App Download कैसे करें

गूगल बोलो स्पीच एप्प डाउनलोड करने के लिए आपको अपने मोबाइल के Google Play Store में जाना होगा। उसके बाद सर्च करें – Google Bolo. अब गूगल बोलो एप्प को Install करें। इसे आप आसानी से डाउनलोड भी कर पाएंगे। यह एप्प केवल 50 MB कि हैं। इसमें हिन्दी और इंग्लिश के लगभग 100 कहानियाँ हैं। Google Play Store में यह एप्प बिलकुल निशुल्क उपलब्ध हैं। इसके अलावा ये एप्प Android के 4.4 KitKat और इसके बाद के Android Version वाले सभी डिवाइस में चल सकता हैं। अभी Google Bolo Speech App डाउनलोड करने के लिए Download बटन पर क्लिक करें। 
  Download  

Google Bolo Speech App Home Page

Google Bolo Speech App यूज़ कैसे करें

गूगल बोलो स्पीच एप्प को यूज़ करने के लिए सबसे पहले आपको इसे डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। इस एप्प को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करलें, उसके बाद ओपन करें। ओपन करने पर आपको Animated Digital Assistant DIYA नजर आएगी। अब Diya आपको अपने बारे में बताएगी। Diya जैसा जैसा कहे, आपको बस वैसा ही करना हैं। Diya, बच्चों को हिन्दी और इंग्लिश बोलना और पढना सीखने में मदद करेगी। साथ ही बच्चे जहाँ गलती करेंगे, तो Diya उन्हें उनकी गलती बताएगी और कैसे सही उच्चारण करना है ये सिखाएगी।

Google Bolo Speech App - Learn Hindi and English

इसमें हर रोज बच्चों को सिर्ग 10 मिनट का समय देना होगा। इसके अलावा अगर बच्चे चाहे तो ज्यादा समय भी दे सकते हैं। इस एप्प में Diya बच्चों के लिए प्रति दिन 1 कहानी पढने का टास्क देगी। इसके अलावा इसमें गेम भी दिए गए हैं, जिसे खेल कर बच्चें हिन्दी और अंग्रेजी सीख सकते हैं। साथ ही इस एप्प में एक Library भी दी गयी हैं। जहाँ से बच्चे कोई भी किताब या गेम हिन्दी या अंग्रेजी में पढ़ या खेल सकते हैं। 



आपको बता दें कि, Diya इस एप्प में तेज़ आवाज़ के साथ text को पढ़ती हैं। और इंग्लिश से हिन्दी में परिवर्तित करके उसका अर्थ में बताती हैं। Diya अंग्रेजी के साथ साथ हिन्दी भी पढ़ सकती हैं। और दिए गए टास्क को पूरा करने पर बच्चों का अभिनन्दन भी करती हैं। इसके अलावा इसमें बच्चें हिन्दी और अंग्रेजी में Conversation भी कर सकते हैं। यानी Conversation करके भी सीख सकते हैं। 

तो दोस्तों, ये थी Google Bolo Speech App के बारे में पूरी जानकारी। अब आप जान गए होंगे कि गूगल बोलो एप्प क्या है? बोलो एप्प यूज़ कैसे करें? बोलो एप्प डाउनलोड कैसे और कहाँ से करें? उम्मीद करता हूँ की आपको पोस्ट पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है। 

 Thanks / धन्यवाद 

 सम्बंधित पोस्ट :

Leave a Comment