Disk Write Protected Error Fix Kaise Kare – How To Remove Write Protection From Memory Card or Pendrive

हेलो दोस्तो,
आज के इस आर्टिकल में हम सीखेंगे Write Protected Memory Card, Pendrive या Hard Disk को Format कैसे करें? Disk Write Protected Error को कैसे Fix करते हैं? अगर मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव या हार्ड डिस्क में Write Protection लगा है, तो उसे कैसे ठीक करेंगे।

Disk Write Protected Error Fix Kaise Kare - How To Remove Write Protection From Memory Card or Pendrive

कई बार हमारा मेमोरी कार्ड या पेन ड्राइव corrupt हो जाता है। ऐसे में हम अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की मदद से Corrupted मेमोरी कार्ड या पेन ड्राइव को ठीक करने के लिए बहुत से तरीके अपनाते हैं। लेकिन ऐसे मेमोरी कार्ड या पेनड्राइव को ठीक करते समय The Disk is Write Protected का Error आने लगता है।

जिसके बाद हम मेमोरी कार्ड या पेनड्राइव को खराब समझकर फेक देते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं होगा। Disk Write Protected Error को हम आसानी से Fix कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में, मैं आपको इस error को कैसे fix करते हैं, step by step पूरा प्रोसेस बताऊंगा। तो चलिए सबसे पहले हम जान लेते हैं Disk Write Protected क्या होता है।

Disk Write Protected क्या होता है?

Disk Write Protected का मतलब होता है, डिस्क में saved data को डिलीट होने या फॉर्मेट होने से बचाना। Disk Write Protected Error तब आता है, जब हम मेमोरी कार्ड या पेनड्राइव को फॉर्मेट करते हैं। अगर मेमोरी कार्ड या पेन ड्राइव में डिस्क राइट प्रोटेक्शन लगा है, तो हम उस मेमोरी कार्ड या पेन ड्राइव को फॉर्मेट नहीं कर सकते, नाही उसमें saved डाटा को डिलीट कर सकते हैं और ना ही उसमें कोई डाटा कॉपी – पेस्ट कर सकते हैं।

Disk Write Protection कैसे Enable होता है?

किसी भी मेमोरी कार्ड या पेन ड्राइव में ऑटोमेटिक डिस्क राइट प्रोटेक्शन नहीं लगता है, यूजर द्वारा उसे स्वयं लगाया जाता है। जिन यूजर्स को Storage Device Write Protection की जानकारी होती है वह अपने डाटा को safe रखने के लिए इसे Enable कर देते हैं। ताकि उनके डिवाइस में saved data, copy या delete ना हो।

लेकिन कई बार यूजर्स के बिना जानकारी के भी storage device में write protection enable हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यूजर इस डिवाइस में मेमोरी कार्ड या पेन ड्राइव को यूज करने के लिए insert करता है, उस डिवाइस में ये feature पहले से enable होती है। और यूजर्स को जानकारी ना होने के कारण, वो इसे disable नहीं कर पाते हैं।

 Read More 
➧ Pendrive Or Memory Card Ko Bootable Kaise Banaye
➧ Computer Folder Ya Files Ko Lock Kaise Kare

Disk Write Protected को कैसे हटाएं

किसी भी स्टोरेज डिवाइस जैसे मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव या हार्ड डिस्क से डिस्क राइट प्रोटेक्शन को हटाने के लिए आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर होना जरूरी है। तो सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को ओपन कर लीजिए। और उसके बाद नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। जिसके बाद आप अपने डिस्क राइट प्रोटेक्टेड मेमोरी कार्ड या पेन ड्राइव को आसानी से ठीक कर पाएंगे।

Step -1

● सबसे पहले आपको अपने कीबोर्ड से  window+R  बटन एक साथ दबाना है।
● उसके बाद Run Prompt की एक छोटी सी विंडो ओपन होगी। जिसके अंदर आपको  regedit  टाइप करना है। और कीबोर्ड से enter करें या OK पर क्लिक करें।
● अब इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक और छोटी सी विंडो खुलेगी, जिसमें आपको yes और no का ऑप्शन दिखेगा। यहां पर आपको Yes पर क्लिक करना है।

Disk Write Protected Error Fix Kaise Kare - How To Remove Write Protection From Memory Card or Pendrive

Steps – 2

● अब एक नई विंडो ओपन होगी, जिसमें आपको बाई तरफ कई सारी विकल्प नजर आएंगी।
● वहां पर आपको   HKEY_LOCAL_MACHINE  ऑप्शन को Expand करना है।
● उसके बाद इसी के अंदर  SYSTEM  के ऑप्शन को Expand करें।
● फिर इसी के अंदर आपको  CurrentControlSet  ऑप्शन को Expand करना है।
● और उसके बाद  Control  ऑप्शन को Expand करें।

Disk Write Protected Error Fix Kaise Kare - How To Remove Write Protection From Memory Card or Pendrive

Steps – 3

● Control को Expand करने पर आपको उसके अंदर कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे।
● यहां पर आपको  StorageDevicePolicies  को धुंडना हैं। और उस पर क्लिक करना है।
● उसपर क्लिक करते ही, दाई तरफ आपको  WriteProtect  का ऑप्शन दिखेगा। इसपर आपको अपने माउस से double click करना है।

Disk Write Protected Error Fix Kaise Kare - How To Remove Write Protection From Memory Card or Pendrive

Steps – 4

● Double Click करने पर एक छोटी सी विंडो ओपन होगी। जिसमें आपको Value Data 1 दिखेगा। इसे आपको 0 करना है।
● Value Data पर 1 को डिलीट करके 0 कर दीजिए।
● उसके बाद OK पर क्लिक कर देना हैं।

Disk Write Protected Error Fix Kaise Kare - How To Remove Write Protection From Memory Card or Pendrive

अब आपका disk write protected memory card या pendrive ठीक हो गया है। अब इसके बाद आप आसानी से अपने मेमोरी कार्ड या पेन ड्राइव को फॉर्मेट कर सकते हैं। अब डिस्क को फॉर्मेट करने पर disk write protected का error नहीं आएगा। तो इस तरह से आप आसानी से अपने storage device में लगे write protection को आसानी से हटा सकते हैं।

 Read More 
तो दोस्तों, अब आप जान गए होंगे कि Disk Write Protected Memory Card या Pendrive को Format कैसे करते हैं। और Disk Write Protection Remove कैसे करते हैं। उम्मीद करता हूँ की आपको पोस्ट पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है।
Thanks / धन्यवाद 

सम्बंधित पोस्ट :

Leave a Comment