2023 में फ्री ब्लॉग कैसे बनाए और इससे पैसे कैसे कमाएं

ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए ब्लॉगिंग सबसे बेहतर तरीका है। 2023 में ब्लॉगिंग का बहुत ज्यादा स्कोप हैं। ऐसे में आप 2023 में फ्री ब्लॉग बनाकर अच्छे पैसे कमा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस बता रहे हैं कि 2023 में फ्री ब्लॉग कैसे बनाएं और इससे पैसे कैसे कमाए।
2023 में फ्री ब्लॉग कैसे बनाए और इससे पैसे कैसे कमाएं
आज के समय में आप HTML कोडिंग Knowledge के बिना भी एक प्रोफेशनल ब्लॉग आसानी से बना सकते हैं और उससे पैसे भी कमा सकते हैं। लेकिन अगर आपको HTML की थोड़ी बहुत बेसिक नॉलेज हैं, तो आपके लिए ब्लॉगिंग और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। 
आज हम आपको बताएंगे गूगल पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाएं? यानी कि गूगल के ब्लॉगर ब्लॉगस्पॉट पर आप एक फ्री ब्लॉग कैसे बना सकते हैं। और उस ब्लॉग से पैसे कैसे कमा सकते हैं। पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप इस आर्टिकल में स्क्रीन शॉट के साथ समझाया गया है।

2023 में फ्री ब्लॉग कैसे बनाए

एक प्रोफेशनल ब्लॉग फ्री में बनाना संभव हैं। आप गूगल के ब्लॉगर ब्लॉग्स्पॉट प्लेटफॉर्म पर एक फ्री ब्लॉग बना सकते हैं। 2023 में फ्री ब्लॉग बनाना बहुत आसान हैं। पहले के मुकाबले आज के समय में ब्लॉग बनाना और उसे चलाना आसान हो गया हैं।
अगर आप ब्लॉगिंग क्षेत्र में नए है और ब्लॉगिंग सीखना चाहते हैं तो आप फ्री ब्लॉग से शुरू कर सकते हैं। ऐसे में आपके लिए गूगल का ब्लॉगर ब्लॉगस्पॉट सबसे बेहतर प्लेटफार्म हैं। जब आपको ब्लॉग्गिंग की अच्छी नॉलेज हो जाए, आपका ब्लॉग Grow करने लग जाए, ब्लॉगिंग के सभी फैक्टर्स की जानकारी हो जाए तब आप इसपर इन्वेस्ट (Invest) कर सकते हैं।
एक नया ब्लॉग बनाने के लिए सबसे पहले जरूरी हैं कि आपके पास एक केटेगरी या टॉपिक (Niche) होना चाहिए। वो समय गया जब कोई भी इन्सान बिना केटेगरी चुने ब्लॉग बना लेता था और उसमे हर केटेगरी के आर्टिकल पब्लिश करता था। आज के समय 2023 में ब्लॉगिंग क्षेत्र में कम्पटीशन बहुत ज्यादा बढ़ गया हैं। 
अगर आप बिना केटेगरी (Niche) सेलेक्ट किये ब्लॉग बनाते हैं और आर्टिकल पब्लिश करते हैं तो कोई गारंटी नहीं हैं कि आपका ब्लॉग रैंक करेगी। इसलिए आपको ब्लॉग बनाने से पहले एक Niche सेलेक्ट करना हैं। और उस particular category पर ही आर्टिकल पब्लिश करना हैं। अगर आप Micro Niche पर ब्लॉग बनाते हैं तो आपका ब्लॉग बहुत जल्द grow करने लगेगा।

2023 में फ्री ब्लॉग किस टॉपिक (Niche) में बनाये

2023 में अगर आप बिना टॉपिक सेलेक्ट किये ब्लॉग बनाते हैं तो आप इसमें सक्सेस नहीं हो सकते। इसलिए सबसे पहले आपको एक सही टॉपिक का चुनाव करना बहुत ज्यादा जरूरी हैं। तो आपको सबसे पहले ये जानना होगा कि ब्लॉग बनाने के लिए सही टॉपिक कैसे सेलेक्ट करें। तो चलिए जानते हैं :
आप ब्लॉग उस टॉपिक पर बनाये जिसमे आपको सबसे ज्यादा Interest हो। ऐसा टॉपिक (Niche) सेलेक्ट करें जिसके बारे में आपको पूरी जानकारी हो। और फुल नॉलेज के साथ साथ वह टॉपिक आपको पसंद भी होना चाहिए। अगर आपसे कोई उस टॉपिक पर 2 घंटे Speech देने को कहे तो आप आसानी से 2 घंटे तक बिना रुके स्पीच दे सकें।
अगर आप अपने Passion और Interest वाले टॉपिक पर ब्लॉग बनाते हैं तो आप 3 से 6 महीने के अंदर अपने ब्लॉग से अच्छे पैसे कमाने लग जायेंगे। 2023 में आप इन टॉपिक (Niche) पर ब्लॉग बना सकते हैं। ये सभी Low Competition Niche हैं।
1. Job Posting Blog (e.g Sarkari Naukri)
2. Lyrics Blog
3. Quotes Blog
4. Memes Blog
5. Shayari Blog 
6. Festival Wishing Blog
7. Travel Blog
8. Food Review Blog
9. Biography Blog
10. Movies or Product Review Blog
 
यह सभी लो कंपटीशन टॉपिक है। इसके अलावा आप अपनी तरफ से भी कीवर्ड रिसर्च करके लो कंपटीशन टॉपिक find कर सकते हैं। 
चलिए आपने अपने ब्लॉग के लिए टॉपिक चुन लिया। अब आपको अपने ब्लॉग का नाम सुनना है और एक डोमेन खरीदना है। आप ब्लॉग फ्री में बना सकते हैं और डोमेन भी फ्री में यूज कर सकते हैं लेकिन वह आपका खुद का डोमेन नहीं होगा। फ्री में आपको Subdomain मिलता हैं।

सही डोमेन और ब्लॉग का नाम कैसे चुने

ब्लॉग टॉपिक सेलेक्ट करने के बाद हमारे पास जो दूसरी प्रॉब्लम आती है वह है ब्लॉग का नाम क्या रखें? और एक सही डोमेन नेम कैसे चुने?
डोमेन नेम का मतलब होता है किसी ब्लॉग या वेबसाइट का एड्रेस जिसके जरिए कोई यूजर हमारे ब्लॉग पर आता है जैसे : TechHindiGyan.com। अपने ब्लॉग का नाम और सही डोमेन नेम चुनने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें:
  • हमेशा अपने ब्लॉग का नाम और डोमेन नेम simple और short रखें। जिससे एक बार सुनते ही तुरंत याद हो जाए।
  • कोशिश करें कि ब्लॉग का नाम 2 word का रखें। ज्यादा से ज्यादा 3 word कर सकते हैं। पर इससे ज्यादा बिल्कुल मत करें।
  • Domain Name में अपने ब्लॉग का Main Keyword जरूर रखें।
  • अगर आप किसी special या particular area, language के audience को टारगेट कर रहे हैं तो उसे अपने domain name में जरूर mention करें।
  • डोमेन नेम केवल alphabetic होना चाहिए। उसमे किसी प्रकार की special character या numbers का use बिल्कुल ना करें।
उदाहरण के लिए मान लीजिए आपने ब्लॉग टॉपिक चुना हैं Travel, तो ऐसे में आपके ब्लॉग का डोमेन नेम हो सकता हैं – TravelPoint.com या DesiTravelPoint.com
अब आपने अपने ब्लॉग टॉपिक, ब्लॉग का नाम और डोमेन नेम सेलेक्ट कर लिया है। डोमेन नेम रजिस्टर करने के लिए आप सस्ते में godaddy से रजिस्टर कर सकते हैं। अब आप तैयार हैं एक नया ब्लॉग बनाने के लिए। चलिए जानते हैं कि फ्री ब्लॉग कैसे बनाए?

गूगल पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाए

फ्री ब्लॉग बनाने के लिए इंटरनेट पर कई सारे प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। उन्हीं में से एक सबसे बेस्ट और बेहतर प्लेटफॉर्म हैं गूगल का ब्लॉगर ब्लॉग्स्पॉट। इसके अलावा WordPress, Wix, Weebly, Etc. प्लेटफॉर्म हैं जहां पर आप फ्री ब्लॉग बना सकते हैं। 
लेकिन फ्री में सभी फीचर्स आपको यहां नहीं मिलेगी। इसलिए मैं आपको गूगल के ब्लॉगर ब्लॉग्स्पॉट पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाए? के बारे में बताऊंगा क्यूंकि ये सबसे बेस्ट फ्री ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म हैं। तो चलिए जानते हैं 2023 में फ्री ब्लॉग कैसे बनाए?

Step – 1

जैसा कि मैंने ऊपर बताया कि ब्लॉगर ब्लॉक्स्पॉट गूगल का ही प्रोडक्ट हैं तो इसलिए इसमें आपको अलग से कोई अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपके पास एक जीमेल अकाउंट है तो आप उसी से लॉगइन हो सकते हैं।
अगर आप एक Micro Niche या Brand Name से अपना ब्लॉग बना रहे हैं तो पहले आपको उसी नेम की एक जीमेल अकाउंट बनानी होगी। उसके बाद आप उसी जीमेल अकाउंट से ब्लॉगर पर लॉगइन हो सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में blogger.com या blogspot.com ओपन करें।
  • अब आप ब्लॉगर के होम पेज पर आ जाएंगे। यहां पर आपको “Create Your Blog” पर क्लिक करना हैं।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye
  • उसके बाद आपको अपने जीमेल अकाउंट के जरिए लॉगइन होना हैं।
  • लॉगइन होनेके बाद Blogger Profile Name लिखना हैं जिस नाम से आपकी प्रोफ़ाइल नजर आएगी। Display Name लिखने के बाद आपको “Continue to Blogger” पर क्लिक करना हैं।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye

Steps – 2

  • अब आप अपने प्रोफाइल के डैशबोर्ड पर आ जाएंगे। यहां पर आपको “Create New Blog” के बटन पर क्लिक करना हैं।
  • अब एक popup window ओपन होगी जिसमें आपको अपने ब्लॉग का टाइटल और एड्रेस लिखना हैं।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye

ब्लॉग का नाम ही ब्लॉग का टाइटल होता है। तो इसलिए ब्लॉग का नाम Title पर लिखेंगे। उसके बाद Address में आपको अपने ब्लॉग का Subdomain चुनना है जो .blogspot.com से होगा। ये subdomain पूरी तरह से फ्री यानी मुफ्त होता है।
यहां पर आपको Subdomain चुनना होगा जैसे मान लीजिए आपके ब्लॉग का नाम हैं Desi Travel Point. तो subdomain होगा desitravelpoint.blogspot.com। इसके अलावा अगर आप कस्टम डोमेन रजिस्टर करना चाहते हैं या कर चुके हैं तो आप बाद में उसे ब्लॉग में ऐड कर सकते हैं।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye
  • तो आपको Address में subdomain ही मिलेगा जिसे बाद में अपने custom domain के साथ replace कर सकते हैं।
  • उसके बाद Theme सेलेक्ट करना हैं। आप अपने अनुसार कोई भी एक थीम चुन सकते हैं। और बाद में उसे custom theme से replace भी कर सकते हैं।
  • थीम सेलेक्ट करने के बाद “Create Blog” पर क्लिक कर दें।

Steps – 3

  • अब यहां पर आपसे कस्टम डोमेन सर्च करने को कहेगा। अगर आप अपना खुद का डोमेन रजिस्टर करना चाहते हैं तो यहां से फाइंड कर सकते हैं। नहीं तो No Thanks पर क्लिक कर सकते हैं।
  • अब आपका एक फ्री ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। अब आपको अपने नए ब्लॉग में कुछ सेटिंग्स करनी है जिसके लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye

ब्लॉग की सेटिंग्स करें

ब्लॉग बनने के बाद अब आपको अपने ब्लॉग में कुछ जरूरी सैटिंग्स करना है। जो कि सर्च इंजन और यूजर एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने में मदद करेगी। इसके लिए आपको नीचे Settings पर क्लिक करना हैं। उसके बाद नीचे बताया के स्टेप्स को फॉलो करें।

#Basic Settings

Title & Description : बेसिक सेटिंग में आपको सबसे पहले Title और Description का ऑप्शन मिलेगा। यहां पर हमे अपने ब्लॉग की 500 word में Description Add करना है। यहां पर हमे अपने ब्लॉग की Main Keywords को ध्यान में रखते हुए डिस्क्रिप्शन लिखना हैं। इससे सर्च इंजन और ऑडियंस को हमारे ब्लॉग के बारे में बता चलता है कि हमारी ब्लॉग किस टॉपिक पर हैं।
Privacy : प्राइवेसी के अंदर हमें यह बताना होता है कि हम अपने ब्लॉग को सर्च इंजन में दिखाना चाहते हैं या नहीं। By Default ये Visible to Search Engine “Yes” ही रहता है। लेकिन आपको एक बार चेक जरूर करना है और अगर ये Yes नहीं है तो इसे अपको Yes करना होगा।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye
Publishing : यहां पर ब्लॉग का एड्रेस लिखा होता है। यहां से आप अपने subdomain को custom domain से replace कर सकते हैं। और अगर आपके पास डोमेन नहीं है तो आप Buy a Domain पर क्लिक करके डोमेन खरीद भी सकते हैं।
HTTPS : HTTPS का फूल फॉर्म होता हैं Hypertext Transfer Protocol Secure. आपको अपने ब्लॉग में https को enable करना है।

#Post, Comments & Sharing

Post : आप अपने ब्लॉग के होम पेज में कितने पोस्ट दिखाना चाहते हैं। By Default यहां पर 7 posts होता है। आप इसे अपने अनुसार बदल सकते हैं। लेकिन 10 से ज्यादा होम पेज में पोस्ट मत दिखाएं। इससे आपके ब्लॉग की लोडिंग स्पीड घट जाती है।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye
Comments : कमेंट के अंदर आपको बेसिक सेटिंग्स करनी होती है जैसे कि कौन आपको कमेंट कर सकता है? अगर कोई कॉमेंट करता है तो वह सीधे पब्लिश हो जाए या पहले रिव्यु के लिए आपके पास आए? यह सभी सेटिंग्स आपको करनी है तो आप अपने अनुसार इन्हें सेट कर सकते हैं।

#Language & Formatting

यहां से आप अपने ब्लॉग का भाषा चुन सकते हैं। अगर आपका ब्लॉग किसी लोकल लैंग्वेज जैसे :- हिन्दी, मराठी, गुजरती, बंगाली, पंजाबी, आदि में हैं तो आप ट्रांसलेशन भी enable कर सकते हैं। इसके अलावा आपका ब्लॉग किस country में हैं वहां के date format और time zone भी set कर सकते हैं।

#Search Preferences

Meta Tag Description : ये सबसे महत्वपूर्ण सैटिंग्स हैं। यहां पर आपको ब्लॉग के बारे मे 150 words में describe करना है। और Keywords का खास खयाल रखना हैं। 
Errors & Redirections : अगर आपके ब्लॉग के किसी पोस्ट या पेज में 404 Page Not Found Error आता हैं तो आप यहां से उस पोस्ट या पेज को अपने ब्लॉग के होमपेज या किसी दूसरे पोस्ट में redirect कर सकते हैं।
2020 me free blog kaise banaye aur isse paise kaise kamaye
Crawlers & Indexing : यह ब्लॉग के SEO के लिए सबसे महत्वपूर्ण सेटिंग हैं। इस सेटिंग्स में छोटी सी गलती आपके ब्लॉग की रैंकिंग को काफी ज्यादा प्रभावित कर सकती हैं। इस सेटिंग को करने से पहले आपको इसकी पूरी जानकारी हासिल करना बहुत ज्यादा जरूरी है। इसलिए इस सेटिंग में कोई भी बदलाव करने से पहले इन articles को जरूर पढ़ें।
Custom Robots.txt : Robots.txt एक फाइल होती हैं जिसे हमें ओने ब्लॉग में ऐड करना होता हैं। इसे हम अपने ब्लॉग का बॉडीगार्ड या सिक्यूरिटी गार्ड कह सकते हैं। जो बिना परमिशन के किसी भी सर्च इंजन को हमारे ब्लॉग के सिक्योर पेजेज को एक्सेस नहीं करने देती हैं। Robots.txt फाइल को ब्लॉग में कैसे ऐड करें, ये जान्ने के लिए आप ये आर्टिकल पढ़ सकते हैं – Robots.txt क्या हैं? ब्लॉग में कैसे add करें।
Custom Robots Header Tags : ये ब्लॉग की SEO सेटिंग होती हैं। Search Engine Robots हमारे ब्लॉग के डाटा को Crawl करती है और उसे index करती हैं। ऐसे में रोबोट्स को ये जानकारी नहीं होती है कि हमारे ब्लॉग के कौनसे डाटा को crawl करना हैं और कौनसे डाटा को crawl नहीं करना हैं। 
Custom Robots Header Tags के जरिये हम उन्हें बता सकते हैं कि हमें कौनसे डाटा को crawl करवाना हैं और कौनसे डाटा को नहीं। Robots Header Tags की सेटिंग कैसे करना हैं ये जान्ने के लिए आप ये आर्टिकल पढ़े – Custom Robots Header Tags Settings कैसे करें।
Custom Ads.txt : हमारे ब्लॉग पर monetization enable होने के बाद हमें इस सेटिंग को अपडेट करना होता। आसान सब्दो में बताऊँ तो ads.txt गूगल एडसेंस के ads को ब्लॉग पर दिखने की एक कोड होती हैं। अगर आपके ब्लॉग पर एडसेंस approved हैं और आपने ads.txt की coding नहीं लगायी हैं तो आपके ब्लॉग पर ads को दिखेंगे पर earning नहीं होगी। ऐसे में आपको इसकी सेटिंग करना जरूरी हैं। Ads.txt की सेटिंग करने के लिए आप ये आर्टिकल पढ़ें – Custom Ads.txt क्या हैं? ब्लॉग में कैसे Add करें।

ब्लॉग में Custom Domain कैसे Add करें

जब हम गूगल के ब्लॉगर ब्लॉग्स्पॉट पर एक नया ब्लॉग बनाते हैं तो हमें URL Address के रूप में एक Subdomain मिलता हैं जो .blogspot.com होता है। ये हमारे ब्लॉग को प्रोफेशनल लुक नहीं देती हैं। और इससे viewers का ट्रस्ट भी हमारे ब्लॉग पर नहीं बनता है।
इसलिए जब भी हम नया ब्लॉग बनाएं तो उसके तुरंत बाद ही एक custom domain हमें अपने ब्लॉग में add कर देना चाहिए। कस्टम डोमेन ऐड करने के लिए हमें सबसे पहले एक यूनीक डोमेन खरीदना होगा। 
Domain Buy करने के लिए इंटरनेट पर कई सारे विकल्प मौजूद हैं। जैसे – Godaddy, Big Rock, Hostgator, Bluehost, Etc. इनमे से सबसे सस्ता और बेस्ट हैं Godaddy. तो आप गोडैडी से डोमेन खरीद सकते हैं।
Domain Buy करने के बाद आपको उसे ब्लॉगर में ऐड करना होगा। कस्टम डोमेन को ब्लॉगर में ऐड करना बहुत आसान है। उसके लिए आपको ये आर्टिकल पढ़ना चाहिए। इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस समझाया गया है। – ब्लॉग में कस्टम डोमेन कैसे ऐड करें।

ब्लॉग में HTTPS कैसे Enable करें

जब हम अपने ब्लॉग में कस्टम डोमेन ऐड करते हैं तो हमारा ब्लॉग http url के साथ run करता है। और हमें https manually अपने ब्लॉग में enable करना पढ़ता हैं। HTTPS का फुल फॉर्म Hypertext Transfer Protocol Secure होता है। 
HTTPS से हमारी साइट यूजर्स को secure नजर आती हैं और real में भी ये हमारे ब्लॉग को सेक्योर रखता हैं। इससे विजीटर्स का ट्रस्ट हमारे ब्लॉग पर बनता हैं। इसलिए हमेशा हमे अपने नए ब्लॉग पर https जरूर enable करना चाहिए। Enable करने की प्रक्रिया जानने के लिए हमारी ये आर्टिकल पढ़ें – ब्लॉग में https कैसे enable करें।

ब्लॉग पर महत्वपूर्ण पेजेस बनाए

अब ये सभी सैटिंग्स करने के बाद अगला महत्वपूर्ण काम हैं पेजेस बनाना। एक प्रोफेशनल ब्लॉग बनाने के लिए आपको अपने ब्लॉग पर कुछ 4 या 5 important pages create करने होते हैं। यह सभी पेजस बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं किसी भी ब्लॉग के लिए।
अगर आप अपने ब्लॉग से पैसे कमाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने ब्लॉग में कुछ जरूरी पेजेस बनाने होंगे। जैसे – About Us, Contact Us, Privacy Policy, Terms & Conditions, Disclaimer, Sitemap, Etc.
blog me important pages kaise banaye
इन सभी पेजेस को बनाने के लिए आपको एक प्रॉपर गाइड की जरूरत है। इसके लिए आप हमारे इन आर्टिकल्स को पढ़ सकते हैं जिसमें स्टेप बाय स्टेप स्क्रीनशॉट के साथ पूरी प्रोसेस बताई गई है। तो आप इन आर्टिकल्स को जरूर पढ़ें।
Privacy Policy Page : ब्लॉग में प्राइवेसी पालिसी पेज बनाना बहुत जरूरी हैं। इसके बिना ऐडसेन्स के लिए आप अप्लाई नहीं कर सकते। Privacy Policy Page कैसे बनाए? जान्ने के लिए इस आर्टिकल को पढ़े।
Terms & Conditions : टर्म्स एंड कंडीशन पेज में हम अपने ब्लॉग के T&C के बारे में लिखते हैं। ऐडसेन्स के लिए ये पेज भी इम्पोर्टेन्ट हैं। Terms & Conditions पेज कैसे बनाए? जान्ने के लिए इस आर्टिकल को पढ़े।
Disclaimer : ब्लॉग में इस पेज को बनाना ज्यादा जरूरी नहीं हैं क्यूंकि Disclaimer को हम प्राइवेसी पालिसी या टर्म्स एंड कंडीशन पेज में भी ऐड कर सकते हैं। पर Disclaimer का अलग से पेज बना ले तो ज्यादा बेहतर हैं। Disclaimer पेज कैसे बनाए? जान्ने के लिए इस आर्टिकल को पढ़े।
Contact Us : ब्लॉग में Contact Us पेज का बनाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता हैं। इस पेज के जरिये कोई भी viewer ब्लॉग के owner या team से डायरेक्ट contact कर सकते हैं। Contact Us पेज कैसे बनाए? जान्ने के लिए इस आर्टिकल को पढ़े।

ब्लॉग में Custom Template कैसे लगाएं

आपको अपने ब्लॉग को प्रोफेशनल लुक देने के लिए कस्टम टेंप्लेट का इस्तेमाल करना होगा। अगर आप ब्लॉगर के default template को यूज करते हैं तो आपके ब्लॉग का लुक प्रोफेशनल नहीं लगेगा। और इससे लोगों का आपके ब्लॉग पर ट्रस्ट भी नहीं बन पाएगा।
इसलिए आप हमेशा नया ब्लॉग बनाने के बाद उसमें कस्टम टेंपलेट का ही इस्तेमाल करें। इंटरनेट पर बहुत सारे पॉपुलर वेबसाइट्स और टूल मौजूद हैं जहां से आप कस्टम टेंप्लेट फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। ब्लॉग में custom template कैसे लगाएं? के बारे में स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।
कस्टम टेंप्लेट में आपको ज्यादा कस्टमाइजेशन का ऑप्शन मिलता है। कस्टम टेंप्लेट अपने ब्लॉग में इंस्टॉल करने से पहले आप सभी महत्वपूर्ण पेजेस बना ले और कम से कम 5 आर्टिकल भी लिख ले। उसके बाद कस्टम टेंप्लेट को अपने ब्लॉग में इंस्टॉल करें इससे आपको customize करने में ज्यादा आसानी होगी।

ब्लॉग में Logo और Favicon Add करें

इन सभी सैटिंग्स और कस्टमाइजेशन के बाद हमें अपने ब्लॉग की Branding के लिए Logo और Favicon Add करना होगा। ऑडियंस आपके ब्लॉग को Logo से ही पहचानेगी।
इसलिए अपने ब्लॉग के लिए एक बेहतर और यूनिक logo बनाए। आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि किसी दूसरे के ब्लॉग से बिल्कुल कॉपी ना करें। आपको logo अपने ब्लॉग के अनुसार बिल्कुल अलग और हटके बनाना है।
2020 me free blog kaise banaye
AdSense Approval के लिए भी ब्लॉग में logo और favicon का होना जरूरी है। Logo बनाने के लिए वैसे तो इंटरनेट पर बहुत सारे टूल्स मौजूद है लेकिन आप सबसे बेस्ट और पॉपुलर टूल Canva का इस्तेमाल करके एक बेहतर logo आसानी से बना सकते हैं।
Logo और Favicon ऐड करने के लिए आपको ब्लॉगर के Layout सेक्शन में जाना हैं। उसके बाद Favicon के ऑप्शन में edit पर क्लिक करने logo as a favicon upload कर सकते हैं। ठीक इसी तरह Logo ऐड करने के लिए आपको Header के ऑप्शन पर जाना है।

ब्लॉग को सर्च इंजन में सबमिट कैसे करें

आपने अपने ब्लॉग में सभी सेटिंग्स कर लिया। सभी जरूरी पेजेस भी बना दिए और आर्टिकल्स भी लिख लिए। अब आपका ब्लॉग सर्च इंजन में Rank कैसे करेगा। इसके लिए आपको सभी सर्च इंजन के वेबमास्टर टूल में जाकर अपने ब्लॉग को सबमिट करना होगा।
ब्लॉग बनाने के बाद सभी यह चाहते हैं कि हमारा ब्लॉग google, bing, yahoo जैसे सर्च इंजन में दिखाई दे। तो इसके लिए पहले हमें अपने ब्लॉग को को सभी सर्च इंजन में सबमिट करना होगा। और सर्च इंजन हमारे ब्लॉग को वेरीफाई करने के बाद अपने सर्च रिजल्ट्स में दिखाने लगेगा।

ब्लॉग से पैसे कैसे कमाए

आज के समय में लगभग सभी ब्लॉगर्स सिर्फ और सिर्फ पैसे कमाने के उद्देश्य से ही ब्लॉग बनाते हैं। और ब्लॉग से पैसे कमाना बहुत ज्यादा कठिन कार्य नहीं है पर आसान भी नहीं है। 
हम आपको बता रहे हैं 2020 में फ्री ब्लॉग कैसे बनाएं और इससे पैसे कैसे कमाए अगर ये नहीं बताए तो ये आर्टिकल अधूरा ही रह जाएगा। इसलिए हम आपको यह भी बताएंगे कि 2020 में ब्लॉग से पैसे कैसे कमाए?
एक ब्लॉग बनाना बहुत आसान है पर उसे continue चलाना और आर्टिकल पब्लिश करने में बहुत ज्यादा मेहनत लगती हैं। तो हम इतना ज्यादा मेहनत करके ब्लॉग बनाते हैं उसे maintain रखते हैं और regular base पर आर्टिकल भी पब्लिश करते हैं तो इसके बदले में हमे फल भी जरूर मिलना चाहिए।
ब्लॉग से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके है। लेकिन एक नए ब्लॉगर के लिए सबसे बेस्ट और अच्छा ऑप्शन है Google AdSense. लेकिन मैं आपको यही सजेशन दूंगा कि पहले आप इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर ले उसके बाद ही कदम आगे बढ़ाए। आपको हमारे ब्लॉग में ऐडसेंस की पूरी टुटोरिअल मिल जाएगी। आप ऐडसेंस कैटेगरी में जाकर सभी आर्टिकल पढ़ सकते हैं।
गूगल ऐडसेंस से अपने ब्लॉग को मोनेटाइज करने के लिए सबसे पहले आपको इसके terms & conditions को read करना होगा। क्यूंकि एडसेंस की guidelines बहुत ज्यादा strict हैं। अगर आप ऐडसेंस के सभी टर्म्स एंड कंडीशन को फॉलो नहीं करते हैं तो आपको गूगल एडसेंस का अप्रूवल नहीं मिल पाएगा।
इसलिए पहले आप ऐडसेंस के सभी टर्म्स एंड कंडीशन को जान लीजिए। ब्लॉग को मोनटाइज करने के लिए पहलेआप एडसेंस के Criteria को जान लें। जिन्हे आपको फॉलो करना बहुत ज्यादा जरूरी है। 
  • आपके सभी आर्टिकल्स के कंटेंट पूरी तरह unique होनी चाहिए। किसी का कॉपी नहीं होना चाहिए।
  • ब्लॉग में Top Level Domain जैसे – .com, .in, .net, etc. होना चाहिए।
  • ब्लॉग में सभी जरूरी पेजेस जैसे – About Us, Contact Us, Privacy Policy, Etc. होना चाहिए।
  • ब्लॉग की Navigation बिल्कुल simple और clear होना चाहिए।
  • ब्लॉग में कम से कम 50+ यूनीक और क्वालिटी कंटेंट वाले पोस्ट होनी चाहिए।
  • ब्लॉग में इस्तेमाल किए जाने वाले सभी images भी खुद के बनाए हुए यानी कि unique होनी चाहिए। किसी की copyrighted नहीं होनी चाहिए।
  • ब्लॉग कम से कम 6 महीने पुरानी होनी चाहिए।
ब्लॉग कम से कम 6 महीने पुरानी होनी चाहिए। यह मैंने इसलिए कहा क्योंकि उससे पहले ऐडसेंस के लिए अप्लाई करने का कोई फायदा नहीं होगा। ब्लॉग बनाने के बाद कम से कम 3 से 6 महीने तक पूरी मेहनत और लगन के साथ इस पर काम करें। और जब आपके ब्लॉग में monthly traffic 50k+ आने लग जाए। तब आप ऐडसेंस के लिए अप्लाई करें।
अगर आपके ब्लॉग में ट्रैफिक नहीं आ रही हैं तो आपको ऐडसेंस के approved होने का भी कोई फायदा नहीं होगा। क्योंकि earning traffic से ही होती है। ज्यादा ट्रैफिक मिलेगी तो ज्यादा earning होगी।
 
अगर आपको गूगल एडसेंस का अप्रूवल मिल जाता है तो आप ads लगाकर पैसे कमा सकते हैं। और जो कमाई होगी उस आप हर महीने अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर आपका ब्लॉग पुराना हो जाता है तो आपके पास earning के और भी options खुल जाते हैं। Adsense एक सबसे पॉपुलर और बेस्ट तरीका है ब्लॉग से पैसे कमाने का। पर इसके अलावा और भी कई सारे प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए ब्लॉग से पैसे कमाए जा सकते हैं। जैसे –
 1. Google AdSense
 2. Affiliate Marketing
 3. Video Marketing (YouTube)
 4.  Direct Advertisements
 5. Paid Reviews / Sponsorship
 6. Sell Digital Product
 7. Launch Online Courses
 8. Offer Online Services

गूगल एडसेंस के अलावा ये सभी मेथड है जिसके जरिए हम ब्लॉग से पैसे कमा सकते हैं। लेकिन beginners के लिए सबसे बेस्ट और पॉपुलर तरीका गूगल एडसेंस हैं। इसके अलावा अगर हम बात करें सबसे ज्यादा profitable method कि तो वो हैं Affiliate Marketing. 
लेकिन एफिलिएट मार्केटिंग इंटरमीडिएट या एडवांस लेवल के ब्लॉगर्स के लिए हैं। अगर आप एक नए ब्लॉगर हैं तो आप केवल AdSense पर फोकस करें। अगर आप कम से कम दो साल तक अपने ब्लॉग में मेहनत और लगन से regularly work करते हैं तो आप एडसेंस के साथ साथ एफिलिएट भी ज्वाइन कर सकते हैं।
तो दोस्तों, अब आप जान गए होंगे 2023 में फ्री ब्लॉग कैसे बनाए और इससे पैसे कैसे कमाए। उम्मीद करता हूँ कि आपको पोस्ट पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें।
Thanks / धन्यवाद

सम्बंधित पोस्ट :

1 thought on “2023 में फ्री ब्लॉग कैसे बनाए और इससे पैसे कैसे कमाएं”

  1. Sir , mera interest adult hindi story me hai like antarvasna website. Mera passion sirf adult story writing me hai kya me adult blogs se earning kar sakta hu. Please guide and help.

    Reply

Leave a Comment