कंप्यूटर हार्ड डिस्क पार्टीशन डिलीट कैसे करते हैं – How To Delete Hard Disk Partition

हेलो दोस्तों,
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Computer Hard Disk Partition Delete Kaise Karte Hai. अगर आप भी अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के हार्ड डिस्क पार्टीशन को डिलीट करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा जरूर पढ़ें। क्यूंकि इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं हार्ड डिस्क पार्टीशन कैसे करें? इसके बारे में हम स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस बता रहे हैं।
कंप्यूटर हार्ड डिस्क पार्टीशन डिलीट कैसे करते हैं - How To Delete Hard Disk Partition
कंप्यूटर या लैपटॉप में Hard Disk Partition करते समय, कई बार हमसे हार्ड डिस्क पार्टीशन कुछ ज्यादा हो जाते हैं। ऐसे में फिर हमें Hard Disk Partition Delete करना पढ़ता हैं। आपको बता दें हार्ड डिस्क पार्टीशन करना और पार्टीशन को डिलीट करना, दोनों अलग-अलग हैं। अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप में हार्ड डिस्क पार्टीशन करने के बारे में जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़े – Computer Hard Disk Partition Kaise Karte Hai?
हार्ड डिस्क पार्टीशन करना तो ज्यादातर यूजर्स को आता होगा पर हार्ड डिस्क पार्टीशन करने के बाद उसे वापस डिलीट करके दूसरे हार्ड डिस्क ड्राइव में मर्ज (Merge) करना बहुत कम लोग ही जानते होंगे। मतलब यह की हार्ड डिस्क ड्राइव के पार्टीशन को डिलीट करना तो आसान है पर डिलीट पार्टीशन को वापस किसी दूसरे ड्राइव में ऐड करना यानी जोड़ना कैसे है? यह बहुत कम लोग जानते होंगे। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में हार्ड डिस्क पार्टीशन को डिलीट कर सकते हैं, और किस तरह से उसे दूसरे ड्राइव में जोड़ (Merge) सकते हैं

Hard Disk Partition Delete कैसे करते हैं?

हार्ड डिस्क पार्टीशन को डिलीट करना बहुत ही सरल और आसान है। और डिलीट पार्टीशन को किसी दूसरे Drive के साथ Merge करने की प्रक्रिया भी आसान है। अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के हार्ड डिस्क ड्राइव के पार्टीशन को डिलीट करना चाहते हैं, और उसे दूसरे ड्राइव के साथ जोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

 Read More 
➧ Pen Drive Ya Memory Card Ko Bootable Kaise Banaye?
➧ How To Repair Corrupted Memory Card or Pendrive in Hindi

Step – 1

● सबसे पहले My Computer के Icon पर Right क्लिक करें।
● अगर आप Windows 10 यूज करते हैं, तो आपको This PC के Icon पर Right क्लिक करना है।
● उसके बाद Manage ऑप्शन पर क्लिक करें।

Computer Hard Disk Partition Kaise Karte Hai - How To Partition Hard Disk Drive in Windows 10

Steps – 2

● अब आपके सामने Computer Management की एक नई विंडो ओपन होगी।
● इसमें आपको बाई तरफ Disk Management के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।

Computer Hard Disk Partition Kaise Karte Hai - How To Partition Hard Disk Drive in Windows 10

Steps – 3

● Disk Management पर क्लिक करते ही, आपके कंप्यूटर में जितने भी Disk Drive होंगे वो सभी नजर आयेंगी।
● यहां पर आपको वो Disk Drive को select करना है, जिसे आप Delete करना चाहते हैं।
● जिस Disk Drive को आप Delete करना चाहते है, उसपर Right Click करें।
● उसके बाद कई options दिखेंगे, जिसमें से आपको Delete Volume पर क्लिक करना हैं।

कंप्यूटर हार्ड डिस्क पार्टीशन डिलीट कैसे करते हैं - How To Delete Hard Disk Partition

● Delete Volume पर क्लिक करते ही, आपसे कन्फर्मेशन लेगा, कि आप ड्राइव को सच में डिलीट करना चाहते हैं या नहीं। तो यहां पर Yes कर दें।

कंप्यूटर हार्ड डिस्क पार्टीशन डिलीट कैसे करते हैं - How To Delete Hard Disk Partition

Steps – 4

● अब हमने अपने कंप्यूटर की एक डिस्क ड्राइव को डिलीट कर दिया है।
● डिलीट करने के बाद नीचे Unallocated के नाम से हमे वो drive नजर आएगी।
● अब आप इसे जिस Drive के साथ जोड़ना चाहते हैं उस पर Write क्लिक करें।

● मान लीजिए की आपको इस Unallocated को Drive C के साथ Merge करना है। तो Drive C पर right क्लिक करना होगा।
● उसके बाद कई options नजर आएगी, जिसमें से आपको Extend Volume पर क्लिक करना हैं।
कंप्यूटर हार्ड डिस्क पार्टीशन डिलीट कैसे करते हैं - How To Delete Hard Disk Partition

Steps – 5

● Extend पर क्लिक करने के बाद एक नयी विंडो खुलेगी, जिसमे आपको सिर्फ Next करना हैं।
● अब इसके बाद Select Disk का पेज open होगा, जिसमे by default deleted disk selected होती हैं।
● यहाँ पर भी आपको केवल Next बटन पर क्लिक करना हैं।

कंप्यूटर हार्ड डिस्क पार्टीशन डिलीट कैसे करते हैं - How To Delete Hard Disk Partition

● उसके बाद simply Finish पर क्लिक करना हैं।
● Finish पर क्लिक करते ही, Deleted Volume, हमारे Disk Drive C के साथ जुड़ जायेगा।

तो इस तरह से आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के Hard Disk Partition Delete कर सकते हैं। हार्ड डिस्क पार्टीशन को डिलीट करना और दूसरे किसी ड्राइवर के साथ उसे जोड़ना बहुत ही आसान है। उम्मीद करता हूं आपको सभी स्टेप्स अच्छे से समझ आ गई होगी। अगर कोई डाउट या कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।
तो दोस्तो, अब आप जान गए होंगे कि Hard Disk Partition को Delete कैसे करते हैं? उम्मीद करता हूँ की आपको पोस्ट पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है।
Thanks / धन्यवाद
सम्बंधित पोस्ट :

Leave a Comment