Computer Hard Disk Partition Kaise Karte Hai – How To Partition Hard Disk Drive in Windows 10

हेलो दोस्तों,
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Computer Hard Disk Partition Kaise Karte Hai. अगर आप भी अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के हार्ड डिस्क ड्राइव में पार्टीशन करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को ध्यान पूर्वक पूरा जरूर पढ़ें। क्योंकि इस आर्टिकल में हम हार्ड डिस्क पार्टीशन कैसे करें? के बारे में स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस बता रहे हैं। 
Computer Hard Disk Partition Kaise Karte Hai - How To Partition Hard Disk Drive in Windows 10
बहुत से कंप्यूटर यूजर्स को यह नहीं पता होता है कि कंप्यूटर में डिस्क पार्टीशन कैसे करते हैं? और जब हम नया कंप्यूटर या लैपटॉप खरीदते हैं, तो उसमें केवल एक ही ड्राइव होता है जो की C ड्राइव होता है। ऐसे में हमें अपने नए कंप्यूटर में हार्ड डिस्क पार्टीशन करना होता है। लेकिन जानकारी ना होने के कारण हम नहीं कर पाते हैं। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में हार्ड डिस्क पार्टीशन कर सकते हैं।

 Read More 
➧ Hard Disk Drive Partition Delete Kaise Kare?

Hard Disk Partition क्या होता?

सबसे पहले हमें यह जानना होगा कि हार्ड डिस्क पार्टीशन क्या होता है? Hard Disk Partition का मतलब होता है कंप्यूटर के हार्ड डिस्क ड्राइव को कुछ अलग अलग भागों में बांट देना। Hard Disk, कंप्यूटर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पार्ट होता है, जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर में डाटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है।

कंप्यूटर में हम जो डाटा स्टोर करते हैं वह सीधा Hard Disk में जाकर Permanently स्टोर होती है। इसका मतलब ये है कि जब तक हम डाटा को Delete नहीं करते हैं, तब तक वह हार्ड डिक्स में स्टोर रहता है। इसके अलावा Partition का मतलब होता है, भाग करना यानी किसी चीज को अलग अलग भागो में बांटना।

तो इस प्रकार, Hard Disk Partition का मतलब हुआ कंप्यूटर के हार्ड डिस्क ड्राइव को अलग-अलग भागों में बांटना। हार्ड डिस्क पार्टीशन करने से यूजर को काफी फायदे होते हैं। इससे यूजर अपने अनुसार, फाइल्स और डाटा को अलग अलग ड्राइव में स्टोर कर सकता है। तो चलिए अब जानते हैं Hard Disk Drive Partition कैसे करते हैं।

 Read More 
➧ Pen Drive Ya Memory Card Ko Bootable Kaise Banaye?
➧ How To Repair Corrupted Memory Card or Pendrive in Hindi

Hard Disk Partition कैसे करते हैं?

हार्ड डिस्क पार्टीशन करना बहुत ही सरल और आसान है। अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के हार्ड डिस्क ड्राइव का पार्टीशन करना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

Step – 1

● सबसे पहले My Computer के Icon पर Right क्लिक करें।
● अगर आप Windows 10 यूज करते हैं, तो आपको This PC के Icon पर Right क्लिक करना है।
● उसके बाद Manage ऑप्शन पर क्लिक करें।

Computer Hard Disk Partition Kaise Karte Hai - How To Partition Hard Disk Drive in Windows 10

Steps – 2

● अब आपके सामने Computer Management की एक नई विंडो ओपन होगी।
● इसमें आपको बाई तरफ Disk Management के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।

Computer Hard Disk Partition Kaise Karte Hai - How To Partition Hard Disk Drive in Windows 10

Steps – 3

● अब अगर आपने नया कंप्यूटर या लैपटॉप खरीदा है, तो यहां पर सिर्फ आपको Drive C नजर आयेगी। और अगर आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में पहले से कई ड्राइव बने हुए हैं, तो वो नजर आयेंगी।
● आप यहां पर आपको जिस भी ड्राइव का पार्टीशन करना है, उसपर Right क्लिक करना होगा।
● उदाहरण के लिए मान लीजिए, कि आपको Drive C का Partition करना है, तो यह पर ध्यान दे। आपको Drive C पर ही Right क्लिक करना है।
● राइट क्लिक करने के बाद जो ऑप्शन नजर आए, उसमें से आपको Shrink Volume पर क्लिक करना हैं।

Computer Hard Disk Partition Kaise Karte Hai - How To Partition Hard Disk Drive in Windows 10

Steps – 4

● अब इसके बाद एक छोटी सी विंडो ओपन होगी, जिसमें आपको “Enter the amount of space to shrink in MB” के सामने अपने नई Drive का साइज (Size) MB में लिखना हैं।
● नई Drive जितने GB का बनाना चाहते हैं, उतने GB का amount आपको MB में भरना हैं।
● 1 GB = 1024 MB होती है। इस हिसाब से, मान लीजिए आपको नई Drive 50GB की बनानी हैं, तो 50 X 1024 = 51200 MB लिखना होगा।
● उसके बाद नीचे Shrink बटन पर क्लिक कर दीजिए।

Computer Hard Disk Partition Kaise Karte Hai - How To Partition Hard Disk Drive in Windows 10

Steps – 5

● अब नीचे आपके सामने एक नई Unallocated Volume नजर आएगी।
● उसपर आपको Right क्लिक करना है।
● राइट क्लिक करने पर को ऑप्शन दिखे, उसमें से New Simple Volume पर क्लिक करना हैं।

Computer Hard Disk Partition Kaise Karte Hai - How To Partition Hard Disk Drive in Windows 10

● उसके बाद एक नई विंडो खुलेगी, उसमें आपको सिर्फ Next करना है।

Computer Hard Disk Partition Kaise Karte Hai - How To Partition Hard Disk Drive in Windows 10

Steps – 6

● Next करने के बाद Assign Drive Letter or Path का पेज open होगा। जिसमे आपको New Volume का Drive Letter Select करना हैं।
● Drop Down Menu पर क्लिक करके अप कोई भी Letter चुन सकते हैं।
● उसके बाद आपको Next पर क्लिक करना हैं।

Computer Hard Disk Partition Kaise Karte Hai - How To Partition Hard Disk Drive in Windows 10

Steps – 7

● Next करने के बाद Format Partition का पेज open होगा। जिसमे आपको “Format this Volume with the Following Settings” को Tick करना हैं।
● उसके बाद File System – NTFS ही रहने दें। और Allocation Unit Size – Default ही रहने दें।
● और फिर Volume Label के अंदर अपने New Drive का कोई भी नाम दे सकते हैं, या फिर New Volume ही रहने दें।
● उसके बाद Perform a quick format पर क्लिक करके Next पर क्लिक कर दें।
● Next पर क्लिक करने के बाद जो पेज खुलेगा उसमे simply Finish पर क्लिक करना हैं।

Computer Hard Disk Partition Kaise Karte Hai - How To Partition Hard Disk Drive in Windows 10

Finish पर क्लिक करते ही, आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में एक नया Drive बन जाएगा। तो इस तरह से आप बड़ी ही आसानी से अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Hard Disk Drive Partition कर सकते हैं।

 Read More 

तो दोस्तों, अब आप जान गए होंगे कि Hard Disk Partition कैसे करते हैं? उम्मीद करता हूँ की आपको पोस्ट पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है।
Thanks / धन्यवाद 

सम्बंधित पोस्ट :

Leave a Comment