100% High Quality Content Kaise Likhe – Writing Tips 2023

आज हम बात करने वाले हैं High Quality Content के बारे में, हाई Quality Content क्या हैं? ब्लॉग में High Quality कंटेंट कैसे लिखें?
किसी भी ब्लॉग की traffic, ranking और SEO के लिए quality content post का होना बहुत ज्यादा जरूरी है। इसलिए हर ब्लॉगर को हाई quality content के बारे में पता होना चाहिए।
100% High Quality Content Kaise Likhe - Writing Tips 2020
अगर आप अपने ब्लॉग के आर्टिकल्स की सर्च इंजन में top ranking चाहते हैं, तो आपको quality content deliver करना होगा। एक अच्छा ब्लॉगर बनने के लिए आपको क्वालिटी कंटेंट लिखना आना चाहिए।

किसी भी सर्च इंजन में top ranking के लिए high quality content हमेशा से ही नंबर 1 factor रहा है और आगे भी बना रहेगा।

क्वालिटी कंटेंट के बिना ब्लॉग पर कभी भी traffic increase नहीं हो सकती। और अगर ब्लॉग में केवल 10 क्वालिटी कंटेंट आर्टिकल्स हैं तो लाखों traffic प्राप्त कर सकते हैं। 

इसलिए आज हम इस आर्टिकल में high quality कंटेंट के बारे में सीखेंगे। तो चलिए जानते हैं valuable, informative और high quality कंटेंट कैसे लिखते हैं?

High Quality Content Kya Hai?

अगर हम आसान शब्दों में समझें तो ऐसा content जिसमें reader को उसके पूछे गए सवाल और queries का संपूर्ण सटीक जवाब मिल जाएं, quality content कहलाता है।

Quality Content वो हैं जो Readers के सवालों का सही जवाब दे सकें और उस कंटेंट को सर्च इंजन और रीडर्स दोनों अच्छी तरह समझ सकें।

किसी भी ब्लॉग पर ज्यादा traffic पाने का सबसे अच्छा source सर्च इंजन होता है। अगर ब्लॉग पर क्वालिटी कंटेंट हैं, तो search engine के result (SERP) में सबसे ऊपर रैंक होगा। 

जिससे उस पर ज्यादा traffic आएगा और लोग उस ब्लॉग के बारे में जान सकेंगे। इससे ब्लॉग कि brand value तो बढ़ती ही हैं साथ ही साथ admin की public figure भी create होने लगती हैं। 

आपको बता दें कि एक अच्छा content वहीं होता है जिसे लोग पसंद करें और अपने इच्छा से शेयर करें।

ब्लॉग article लिखते समय हमे writing और seo दोनों पर ध्यान देना होगा। Low quality content पर आप कितना भी SEO कर लें, कोई फायदा नहीं होगा। 

इसलिए आर्टिकल लिखते समय हमेशा high क्वालिटी content ही लिखें और SEO पर भी पूरा ध्यान दें।

High Quality कंटेंट लिखने के लिए बहुत सारे factors के बारे में नीचे बताया गया है, आप इन्हे follow करके एक अच्छी और हाई क्वालिटी content लिख सकते हैं।

High Quality Content Ke Fayde?

वैसे तो हाई क्वालिटी content लिखने के बहुत सारे फायदे हैं। ब्लॉग में हमेशा हाई क्वालिटी content ही लिखना चाहिए। चलिए लेते हैं कि हाई क्वालिटी content के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं :

  • Organic Traffic increase होता है। 
  • Views ज्यादा मिलते हैं।
  • सर्च इंजन के रैंकिंग में सुधार होता है।
  • हाई क्वालिटी कंटेंट आर्टिकल्स सर्च इंजन में आसानी से first page पर रैंक होने लगती हैं।
  • Audience ज्यादा Connect होते हैं। 
  • Alexa Ranking improve होता है।
  • Domain Authority (DA) और Page Authority (PA) भी improve होता है। 
  • SEO बढ़िया होती हैं। और इससे ब्लॉग को बहुत ज्यादा फायदा होता है।
  • AdSense CPC भी improve होता है।
  • ब्लॉग की brand value और goodwill बढ़ती है।

High Quality Content Kaise Likhe?

High Quality कंटेंट लिखने के लिए बहुत सारे factors को ध्यान में रखना पढ़ता हैं। एक क्वालिटी कंटेंट लिखना बहुत आसान है। लेकिन अगर आप नए ब्लॉगर हैं, तो आपको पहले कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। 

High Quality कंटेंट कैसे लिखें? ये सवाल हर नए ब्लॉगर का हैं। तो चलिए जानते हैं हाई क्वालिटी कंटेंट कैसे लिखते हैं।

1) Topic Research

जब भी हम आर्टिकल लिखने के लिए बैठते हैं, तो सबसे पहले हम ये सोचते हैं कि आर्टिकल किस टॉपिक पर लिखना हैं। 
आसान शब्दों में समझें तो आर्टिकल लिखने के लिए हमें पहले टॉपिक सेलेक्ट करना जरूरी है। 
लेकिन टॉपिक सेलेक्ट करने के बाद, हम सीधे आर्टिकल नहीं लिख सकते। अगर हम ऐसा करते हैं, तो हमारे आर्टिकल में हाई quality content नहीं हो पाएगा। 
किसी भी आर्टिकल में हाई quality content देने के लिए टॉपिक का proper research करना बहुत जरूरी है। 
यह पर रिसर्च का मतलब है, टॉपिक को सर्च इंजन में सर्च करें, और top ranked articles को पढ़कर उन्हें analyze करें। 
Top ranked articles को analyze करने के बेआद आपको उंकिवतरह आर्टिकल नहीं लिखनी हैं। बल्कि उनसे भी बेहतर और unique आर्टिकल लिखना है। 
अधिकतर नए ब्लॉगर्स यहां पर गलती करते हैं। जो आर्टिकल पहले से ranked हैं, उन्हीं के कंटेंट को अपने शब्दों में लिख देते हैं, ताकि duplicate content ना लगे। 
लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो गूगल आपके आर्टिकल को कभी रैंक नहीं करेगा। इसलिए भूल कर भी ऐसी गलती बिल्कुल ना करें।
आप top ranked articles को पढ़कर उन्हें analyze करें और वहां से आईडिया लेकर उनसे भी बेहतर content लिखने की कोशिश करें।
किसी को कभी भी कॉपी हरगिज़ ना करें। अपने आर्टिकल को unique रखें और सबसे हटकर information देने की कोशिश करें। 
रिसर्च के दौरान आप सभी top ranked articles से वो ideas ज्ञात करें, जो कोई भी अपने आर्टिकल में यूज ना किया हो। 

2) Keyword Research 

अब आपने topic की research तो कर ली हैं, अब उसके बाद आपको अपने topic की keyword research भी करना होगा। 
अगर आप बिना keyword research के आर्टिकल लिखेंगे तो उस आर्टिकल को आप optimize नहीं कर सकते। 
किसी भी आर्टिकल में हाई quality content देने और search engine में top rank होने के लिए keyword research करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। 
Proper keyword research में आपको अपने टॉपिक के long tail keyword का यूज करना होगा और साथ ही LSI keywords का भी इस्तेमाल करना होगा। 
आप अपने आर्टिकल में keywords का जितना बेहतर तरीके से इस्तेमाल करेंगे उतना quality of content बेहतर होगा। जिससे ranking के chances बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। 
Keyword research करने के बाद अपने main keyword को आर्टिकल के title, meta description और कंटेंट के first & last paragraph में जरूर insert करें। 
बहुत से नए ब्लॉगर कीवर्ड रिसर्च को पूरी तरह से नजरअंदाज करते हैं, और इसको जरूरी नहीं समझते जो कि उनकी सबसे बड़ी गलती है। आप बिना कीवर्ड के किसी भी आर्टिकल को rank नहीं करा सकते। इसलिए कीवर्ड रिसर्च करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।
कीवर्ड रिसर्च करते समय हमेशा medium और low competition keyword को ही target करें, कभी भी high competition keyword का इस्तेमाल मत करें।
इससे आपके content को rank होने में बहुत ज्यादा आसानी होगी और आपको ज्यादा traffic में मिलेगा। 
तो अगर आप भी quality content लिखना चाहते हैं तो इस बात का आपको खास ध्यान रखना होगा कि आर्टिकल लिखने से पहले proper keyword research जरूर करें। इसे बिल्कुल भी ignore ना करें।

3) SEO Friendly Title 

Search Engine के जरिए यूजर्स आपके वेबसाइट पर title पढ़कर ही enter करते हैं। ऐसे में अगर आप बढ़िया टाइटल नहीं लिखेंगे तो यूजर्स आपके ब्लॉग पर विजिट नहीं करेंगे।
Title बिल्कुल eye catchy होना चाहिए। टाइटल इस तरह से लिखें की देखते ही तुरंत यूजर्स क्लिक कर दें। जितना अच्छा टाइटल होगा उतना ज्यादा क्लिक होने के chances बढ़ जाते हैं। 
Title भी SEO को effect करते हैं, इसलिए हमेशा seo friendly title लिखें। जिससे आर्टिकल सर्च इंजन में top rank कर सकें। 
SEO friendly आर्टिकल लिखने के लिए आपको keywords पर ज्यादा ध्यान देना होगा। कोशिश करें कि टाइटल के शुरू में ही main keywords का इस्तेमाल करें। 
और हमेशा long tail keywords ही यूज करें। Short tail keyword का इस्तेमाल करने से बचें।
टाइटल में power words का इस्तेमाल करें जैसे – top, best, ultimate, quick, extreme, powerful, fast, etc. इसके अलावा नंबर का भी इस्तेमाल करें जैसे – top 10, 11+, 101+ best, etc. 
हमेशा टाइटल इस तरह से लिखें की यूजर देखते ही attract हो जाए और वो click करने में मजबूर हो जाए। title 60-70 characters से ज्यादा मत रखें। 

4) Heading & Subheadings

ब्लॉग के सभी आर्टिकल में title के साथ साथ heading और subheadings पर भी ध्यान देना जरूरी है।
जिस तरह टाइटल seo friendly होना जरूरी है। उसी तरह heading और subheadings का भी seo friendly होना जरूरी है।
अगर आप अपने आर्टिकल्स में हाई quality content देना चाहते हैं तो आपको SEO friendly heading और subheadings लिखना होगा।
आपको बता दें कि 70% readers आर्टिकल में केवल हेडिंग और सब-हेडिंग ही पढ़ते हैं, और सिर्फ 30% readers ही बाकी कंटेंट पढ़ते हैं। 
अगर आप चाहते है कि सभी रीडर्स आपके पूरे कंटेंट को पढ़ें और आपका आर्टिकल टॉप रैंक करें तो आपको seo friendly हेडिंग और सब-हेडिंग लिखना होगा।
html heading and subheadings tag
इसमें भी आपको अपने keywords का इस्तेमाल करना होगा। और कोशिश करें कि headings के शुरू में ही कीवर्ड को रखें। इससे seo better होता है। 
अपने आर्टिकल्स में एक h1 heading के साथ साथ multiple h2 और h3 headings का भी इस्तेमाल करें। इससे आपके कंटेंट को सर्च इंजन में टॉप रैंक होने में मदद मिलती है।

5) Write Content in Depth

हर यूजर यही चाहता हैं कि वो जिस भी आर्टिकल को पढ़ें, तो उसमे उसे full information मिल जाएं। और हमे हमेशा articles खुद को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि users और readers को ध्यान में रखकर लिखना चाहिए। 
अगर यूजर्स आपके आर्टिकल से back होकर दूसरे साइट के आर्टिकल पर जाते हैं तो इसका मतलब है कि आपके कंटेंट में detailed information नहीं हैं। 
इससे सर्च इंजन पर आपके साइट का negative effect होता है, और आपके आर्टिकल्स की रैंकिंग down भी हो सकती है। इसलिए हमेशा in-depth content लिखने की आदत बना लें।
गूगल भी long content और in-depth content को ही पसंद करता हैं। इसलिए आर्टिकल लिखते समय इस बात का खास ध्यान रखें। 
In-Depth Content का मतलब है कि आप जिस भी टॉपिक को लिखें, उससे संबंधित जितनी भी जरूरी information हो, उन सभी के बारे में बताएं। इसके अलावा उस टॉपिक से related जरूरी QnA भी अपने आर्टिकल में शामिल करें।
अपने आर्टिकल की length minimum 2000 words का जरूर रखें। अगर आप लंबे कंटेंट लिखेंगे तो किसी भी टॉपिक को आसानी से in-depth cover कर सकते हैं। 
लंबे आर्टिकल लिखने का मतलब हरगिज़ ये नहीं हैं कि आप फालतू की चीजें बढ़ा चढ़ा कर लिखें। इससे readers परेशान होते हैं और वो आपके साइट में दोबारा visit करना पसंद नहीं करेंगे।
आर्टिकल में अपना experience शेयर करें और सभी information सीधे और आसान शब्दों में बताएं। अपने बातों को बिल्कुल सटीक और to the point रखें।

6) Use Quality Images

हमेशा अपने ब्लॉग आर्टिकल में कम से कम एक quality image का इस्तेमाल जरूर करें। images यूज करने से ट्रैफिक में boost मिलता है। 
जैसा की आप सभी जानते ही होंगे कि एक इमेज हजारों शब्दों के बराबर होता है। इसलिए कम से कम एक इमेज जरूर यूज करें। गूगल भी इमेज को first priority देता है।
अगर आप images का यूज करेंगे तो आपका आर्टिकल गूगल सर्च के साथ साथ गूगल इमेजेस में भी रैंक करेगी। जिससे आपके ब्लॉग का ट्रैफिक increase होगा। 
अपने हर एक आर्टिकल में एक feature image जरूर लगाएं। लेकिन image को fully optimize और compress करके ही इस्तेमाल करें।
Feature image के अलावा कंटेंट से related जरूरी screenshot भी शेयर करें। लेकिन सिर्फ जरूरत पढ़ने पर ही ज्यादा इमेजेस यूज करें, बेफिजूल के इमेजेस मत अपलोड करें।
Images भी हमेशा अपनी खुदकी ही इस्तेमाल करें, कभी किसी दूसरे की इमेज कॉपी मत करें। आप canva से आसानी से फ्री इमेज बना सकते हैं। इसके अलावा फोटोशॉप से भी आप एक प्रोफेशनल इमेज बना सकते हैं।

7) Focus on Reader Not Business

अगर आप एक क्वालिटी कंटेंट बनाना चाहते हैं तो आपको हमेशा कंटेंट अपने यूजर्स या रीडर्स को ध्यान में रखकर ही लिखना होगा। 
आप जब भी आर्टिकल लिखें तो ये सोचे कि आपके यूजर्स और रीडर्स क्या चाहते हैं। उनके हिसाब से कंटेंट लिखें। वह जो चाहते हो, उसपर focus करें। 
गूगल के quality guidelines में ये साफ लिखा हुआ है कि आप हमेशा pages और posts को सर्च इंजन के लिए नहीं बल्कि, यूजर्स को ध्यान में रखते हुए लिखें।
अगर आप आर्टिकल सिर्फ सर्च इंजन में रैंक करने के लिए लिख रहे हैं, तो आप ये बात समझ लीजिए कि इस तरह से आपका आर्टिकल कभी रैंक नहीं करेगा। सर्च इंजन का algorithm इस तरह से काम नहीं करता। 
यूजर्स के पसंद को सर्च इंजन preference देती हैं और उन्हीं कंटेंट को रैंक करती हैं जिन्हें यूजर पसंद करते हैं। इसलिए हमेशा audience के लिए कंटेंट लिखें। सर्च इंजन में वो automatic रैंक हो जाएगी।
सबसे पहले अपने readers के बारे में जाने, उन्हें क्या पसंद हैं? वो क्या चाहते हैं? उनके साथ connection build करें। और अपने हर आर्टिकल में यूजर से feedback देने को जरूर कहें।

8) Do Proper On-Page SEO

हाई क्वालिटी कंटेंट का मतलब होता है की reader कंटेंट को पूरी रुचि के साथ आखिर तक पढ़ें, लेकिन आपका ये हाई क्वालिटी कंटेंट यूजर्स तक पहुंचेगा कैसे? इसके लिए आपको On-Page SEO पर काम करना होगा।
Do Proper On-Page SEO - Write Title, Meta Description, Permalink
जैसा कि मैंने ऊपर बताया कि, एक हाई क्वालिटी कंटेंट वही होता है जो रीडर्स के साथ-साथ सर्च इंजन के लिए भी optimize हो। ताकि आपका कंटेंट सर्च इंजन पर रैंक कर सकें और यूजर्स तक पहुंच सकें। 
आर्टिकल लिखते समय उस पेज पर आप जो भी optimization करते हैं, उसे on page seo कहते हैं। जैसे – title, meta description, keywords, permalink, image alt tag, h1, h2, h3, interlinking, etc.

9) Engage Your Audience

आपको अपने ब्लॉग पर यूजर्स को engage करके रखना होगा। मतलब ये कि जो भी यूजर आपके ब्लॉग पर आए, तो वो ज्यादा समय तक आपके ब्लॉग पर रुके रहें। और interlinking के through अलग अलग आर्टिकल्स को read करते रहें।
अगर readers आपके ब्लॉग पर आए और 10-20 सेकंड में ही चले जाते हैं, तो इसका मतलब है कि आपका content engaging नहीं हैं। इससे bounce rate increase होता है और आर्टिकल की रैंकिंग भी down होती है। 
आपको अपने आर्टिकल को more engaging बनाने के लिए इन सभी स्टेप्स को follow करने होंगे, और अपने आर्टिकल में ऐड करने होंगे। तभी visitors आपके आर्टिकल को पूरा पढ़ेंगे।
  • आर्टिकल के Title को ज्यादा Attractive रखें।
  • आर्टिकल में 1 Heading और Multiple Subheadings का यूज करें।
  • आर्टिकल को छोटे छोटे paragraph में लिखें जिससे यूजर्स को पढ़ने में आसानी हो।
  • आर्टिकल का पहला paragraph सबसे बेस्ट होना चाहिए। 
  • जरूरत पड़ने पर बीच बीच में images यूज कर सकते हैं।
  • जरूरत पड़ने पर quotes भी यूज कर सकते हैं।
  • अपने आर्टिकल में वीडियो का इस्तेमाल भी जरूर करें। 
  • आर्टिकल के लास्ट में QnA सेक्शन भी रख सकते हैं। 

10) Create Original & Unique Content

आप जब भी आर्टिकल लिखे तो उससे पहले उस टॉपिक के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें। और उसके बाद ही आर्टिकल लिखना स्टार्ट करें। 
और कंटेंट बिल्कुल ओरिजिनल और यूनीक रखें। मतलब ये कि कंटेंट खुद से लिखें और कभी किसी दूसरे कि कॉपी बिल्कुल ना करें। 
गूगल और other सर्च इंजन भी ओरिजिनल और यूनीक कंटेंट पसंद करते हैं और उन्हीं को रैंक भी करते हैं। तो अगर आप चाहते हैं कि आपका कंटेंट भी सर्च इंजन में रैंक करें, तो आपको ओरिजिनल और यूनीक कंटेंट लिखना होगा। 
आप सर्च इंजन के जरिए पहले टॉप ranked आर्टिकल्स को पढ़कर उन्हें analyze कर सकते हैं और वहां से आईडिया ले सकते हैं। लेकिन किसी का भी कंटेंट कॉपी करने की कभी मत सोचें। बल्कि उनसे बेहतर लिखने की सोचें। 

11) Use Video

आपको अपने आर्टिकल में वीडियो का भी इस्तेमाल करना होगा। इससे आपका आर्टिकल more engaging बन जाता है। 
वीडियो आप सीधे अपने ब्लॉग पर अपलोड कर सकते हैं या फिर यूट्यूब से embed भी कर सकते हैं। अगर आपका YouTube channel भी हैं, तो ये आपके लिए bonus साबित होगा।
वीडियो बनाने के लिए आपको कोई expensive कैमरा की जरूरत नहीं है, आप अपने smartphone से ही वीडियोस बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। 
और अगर आप वीडियो नहीं बनना चाहते हैं, तो आप YouTube से उस टॉपिक की वीडियो को ऐड कर सकते हैं। और नीचे उस वीडियो की source और short detail भी लिख दें। 
तो आप कोशिश करें की आर्टिकल में एक वीडियो जरूर ऐड करें। इससे आपका आर्टिकल बहुत ज्यादा क्वालिटी प्रोड्यूस करता हैं।

12) Build Trust on Audience

आप जो भी आर्टिकल लिखें उसमे 100% genuine और सही इंफॉर्मेशन होनी चाहिए।
अगर आप अपने आर्टिकल में गलत इंफॉर्मेशन देते हैं तो इससे यूजर्स का आपके ब्लॉग के प्रति खराब impression पड़ेगा और आपके ब्लॉग की reputation भी इससे खराब होगी।
आपको अपने ब्लॉग पर यूजर्स का trust बनाना होगा। एक बार यूजर्स का trust आपके ब्लॉग पर बन गया तो वो आपके ब्लॉग पर बार बार आएंगे। 
आप जब भी आर्टिकल लिखें तो यूजर्स को ध्यान में रखते हुए लिखें और उसमें जो भी इंफॉर्मेशन दे वह सभी बिल्कुल सही और genuine होनी चाहिए। इससे यूजर्स का trust आपके ब्लॉग पर बैन लगेगा। 
आप अपने आर्टिकल में high authority website के link reference के तौर पर दे सकते हैं। इससे यूजर्स का आपके ब्लॉग पर trust बढ़ता है।
यूजर्स का भरोसा जीतने के लिए आपको अपने कंटेंट की क्वालिटी को बढ़ाने पर बहुत ज्यादा focus करना होगा। 
किसी भी आर्टिकल को सर्च इंजन के टॉप पर रैंक होने के लिए ज्यादा सोशल शेयर और ज्यादा backlink की जरूरत होती है। और आपको ज्यादा social share और backlinks तभी मिलेगी जब आपके कंटेंट में ज्यादा दम होगा। 
_________________________________
 Read More 
तो दोस्तों, अब आप जान गए होंगे कि हाई Quality Content Kya Hai? High Quality Content Kaise Likhe? उम्मीद करता हूँ की आपको पोस्ट पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। 
अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है।
Thanks / धन्यवाद 

सम्बंधित पोस्ट :

7 thoughts on “100% High Quality Content Kaise Likhe – Writing Tips 2023”

Leave a Comment