Blogger में Review Snippets Error को कैसे Fix करें – How to Fix Review Snippet Markup Error in Search Console

आज के इस आर्टिकल में हम सीखेंगे Review Snippet Error के बारे में जो सभी ब्लॉगर्स के Search Console में आ रही है। Review Snippets Error कैसे Fix करें।
Blogger में Review Snippets Error को कैसे Fix करें, How to Fix Review Snippet Markup Error in Search Console
अगर आप एक ब्लॉगर है, तो आपके सर्च कंसोल में भी review snippet का error जरूर शो कर रहा होगा। चाहे आप नए ब्लॉगर हो है पुराने, सभी को ये error आ रही है।
दरअसल, गूगल ने सर्च कंसोल के नए अपडेट में Review Snippets Feature को ऐड किया है। और गूगल ने ये तय किया है कि data-vocabulary.org का support खत्म कर देगी, और केवल schema.org को develop करने में पूरी तरह फोकस करेगी।
आज हम इस आर्टिकल में इस error के बारे में detail में बात कर रहे हैं। और ये भी जानेंगे कि किस तरह से हम इस error को फिक्स कर सकते हैं। 
 Read More 

Review Snippet क्या हैं?

Review Snippet एक combined average review stars हैं और review दिन वाले यूजर्स का rating score आमतौर पर एक दूसरे के साथ दिखाया जाता है। 
यह किसी वेबपेज का एक छोटा सा अंश होता है जिसे SERPs में दिखाया जाता है। लाखों वेबसाइटें अपने वेबपेज पर इन structured data का उपयोग कई प्रकार के कंटेंट के साथ करती है। जैसे – products, movies, books, events, articles, etc.
Rich Results के पार्ट के रूप में, गूगल अब अन्य आवश्यक डाटा के साथ valid reviews और ratings को भी दिखाएगा। यह rich result, गूगल सर्च क्वेरीज और गूगल नॉलेज पैनल के एक part के रूप में दिखाई देगा, जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।
Review Snippets Features on Google Business
Review Snippets Features on Google Search
गूगल को अगर original और valid review या rating लगता है, तो गूगल ऑटोमैटिक सर्च क्वेरीज में Review snippet data दिखाएगा। गूगल ने डेवलपर पेज पर इसकी पूरी जानकारी शेयर की है, आप पढ़ सकते हैं – Google Developers.

Review Snippets Error को कैसे Fix करें?

अब, गूगल सर्च कंसोल में उन सभी वेबसाइटों के लिए एक नई रिपोर्ट उपलब्ध है, जिन्होंने review और rating markup structured data को applied किया है। 
इस फीचर से ज्यादातर SEO Experts, webmasters और website owner को उनकी रिव्यूज से सबसे ज्यादा लाभ उठाने में मदद करेगा। चलिए step by step समझते हैं, review snippet error को सर्च कंसोल से कैसे fix करना है।

Step – 1)

  • सबसे पहले आप गूगल सर्च कंसोल ओपन कर लीजिए।
  • उसके बाद अगर आप लॉगिन नहीं है, तो अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन कर लीजिए।
  • उसके बाद अपने वेबसाइट प्रॉपर्टी को ओपन करें।
How to Fix Review Snippet Markup Error in Search Console

Steps – 2) 

  • अब अपने वेब ब्राउज़र में नया tab ओपन करें।
  • और blogger.com पर जाएं।
  • उसके बाद ब्लॉगर में लॉगिंग कर लीजिए।

Steps – 3)

  • अब ब्लॉगर के theme पर जाएं।
  • उसके बाद Customize के बगल मे bottom arrow के icon पर क्लिक करें।
fix review snippets error from google search console
  • और फिर Edit HTML पर क्लिक करें।
review snippets error ko kaise fix kare

Steps – 4)

  • अब HTML Editor Box के अंदर क्लिक करें और CTRL + F प्रेस करें।
  • उसके बाद search box में ये कोड search करें ( <div class=’hreview’> )
  • अब <div class=’hreview’> से closing tag </div> तक remove कर दीजिए।
  • यानी आपको hreview की पूरी कोडिंग डिलीट करना है।
  • उसके बाद theme को Save कर दें।
how to fix review snippet error

Steps – 5)

  • अब इसके बाद आपको Google Search Console ओपन करना हैं। 
  • अब बाए तरफ Enhancements के अंदर Review Snippets पर क्लिक करें। 
  • उसके बाद Graph के ऊपर Error पर टिक करें। 
Showing Review Snippets Error in Search Console

Steps – 6)

  • अब ग्राफ के नीचे errors के details लिखी होंगी।
  • जिसे आपको ओपन करना हैं।
  • इसके लिए आपको Item Does Not Support Reviews के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
Item Does Not Support Review in Search Console

Steps – 7)

  • अब अगले पेज पर सभी errors को fix करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पेज पर नीचे वो सभी review snippets error show होंगी, जो आपके ब्लॉग के आर्टिकल में आ रही होंगी। सभी आर्टिकल्स और पेजेस के लिंक दिखेंगे।
  • आपको केवल Validate Fix के बटन पर क्लिक करना हैं।
Review Snippets Error Showing Item Does Not Support Review

अब Validation शुरू हो जाएगा। इसके बाद आपको केवल इंतजार करना है। 1 हप्ते के अंदर ये validation कंप्लीट हो जाएगी। और आपकी error भी हट जाएंगे। 
तो दोस्तों, अब आप जान गए होंगे Review Snippets Error क्या हैं? और इसे कैसे Fix करें? उम्मीद करता हूँ कि आपको पोस्ट पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी।
अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। 
इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है। 
Thanks / धन्यवाद 

सम्बंधित पोस्ट :

3 thoughts on “Blogger में Review Snippets Error को कैसे Fix करें – How to Fix Review Snippet Markup Error in Search Console”

  1. ये जो techhindigyan है ये वेबसाइट आपने ब्लॉगर पे बनायीं है या फिर वर्डप्रेस से ?

    Reply

Leave a Comment