Quora क्या है? Quora पर अकाउंट कैसे बनाये? और इसका इस्तेमाल कैसे करें

आज के आर्टिकल में हम जानेंगे Quora के बारे में। Quora क्या है? Quora पर अकाउंट कैसे बनाएं? इसका इस्तेमाल कैसे करे? इत्यादि। Quora से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में मिल जाएगी।

quora kya hai, quora par account kaise banaye, quora istemal kaise kare

आपने Quora का नाम तो सुना ही होगा। जब भी हम इंटरनेट पर किसी सवाल का जवाब ढूंढते हैं, तो सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर Quora का ही नाम आता है। 

अगर आप Quora के बारे में नहीं जानते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम Quora के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Quora क्या है?

Quora एक तरह का ऑनलाइन QnA यानी सवाल / जवाब (Question and Answer) प्लेटफॉर्म है। जिस पर लोग सवाल पूछने, जवाब देने या फिर जवाब ढूंढने के लिए विजिट करते हैं।

इस पर पूछे जाने वाले सवाल और जवाब यूजर द्वारा ही लिखे गए होते हैं। Quora अपने प्लेटफार्म पर दी गई कोई भी इंफॉर्मेशन के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए इस पर दिए गए इंफॉर्मेशन को केवल ओपिनियन के तौर पर लेना चाहिए।

क्वोरा (Quora) एक सवाल जवाब वाली वेबसाइट है। जिसमें लोग सवाल पूछ सकते हैं, जवाब दे सकते हैं और उसमें बदलाव भी कर सकते हैं। इसका प्रकाशन क्वोरा इंक (Quora Inc) ने किया है, जिसका मुख्यालय कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में स्थित है। – विकिपीडिया

Quora एक अमेरिकन QnA (question and answer) वेबसाइट है, जिसका पब्लिशर Quora Inc. है। इस कंपनी को Adam D’Angelo और Charlie Cheever द्वारा 2009 में बनाया गया था। इसकी हेडक्वार्टर अमेरिकल के कैलिफोर्निया सहर के माउंटेन व्यू में है।

यह आज दुनिया का सबसे बेस्ट और पॉपुलर QnA वेबसाइट बन गया है। जिस पर आपको लगभग सभी कैटेगरी के सवाल और जवाब मिल जाएंगे।

यह लगभग 22 भाषाओं में उपलब्ध है जिसमें से हिंदी भी एक है। Quora की हिंदी वर्जन वेबसाइट के लिए hi.quora.com और इनकी main वेबसाइट के लिए quora.com पर विजिट करना होगा।

Quora को कब और किसने बनाया?

Quora की स्थापना Adam D’Angelo और Charlie Cheever ने जून 2009 में की थी। ये दोनों फेसबुक के पूर्व कर्मचारी थे। बाद में Quora की वेबसाइट को 21 जून 2010 को पब्लिक के लिए available कर दिया गया। इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में है।

Quora Use करने के फायदे?

जैसा कि आप जान गए होंगे कि ये एक बहुत बड़ी सवाल जवाब की वेबसाइट है। यहां पर अधिकतर लोग अपने सवालों के जवाब जानने के लिए आते है। इसे इस्तेमाल करने के कई फायदे है, चलिए जानते है :-

  • Quora पर आप किसी भी सवाल का जवाब जान सकते है।
  • यहां पर आपको हर कैटेगरी से संबंधित हर जानकारी मिलेगी, जिससे आप बहुत कुछ सीख सकते है।
  • यहां पर आप दूसरों के सवालों के जवाब देकर उनकी मदद कर सकते है।
  • अगर आप एक बिजनेसमैन है तो यहां पर अपने प्रोडक्ट को प्रोमोट कर सकते है, अपने प्रोडक्ट को सेल कर सकते हैं। 
  • यहां पर आप एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए लोगों को प्रोडक्ट सजेस्ट करके पैसे कमा सकते हैं।
  • अगर आपकी कोई ब्लॉग या वेबसाइट है तो उसके लिए यहां से आप Backlinks बना सकते हैं।
  • Quora पर भारी मात्रा में ट्रैफिक आता है, यहां से आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर ट्रैफिक भेज सकते हैं।

आज के समय में Quora ज्ञान का खजाना है और इसे ज्ञान का पिटारा भी कहा जाता है। अगर आप भी किसी विषय पर अच्छा ज्ञान रखते हैं या कुछ जानना चाहते हैं, तो आपको इसे जरूर ज्वाइन करना चाहिए।

Quora पर अकाउंट कैसे बनाएं?

Quora पर अकाउंट बनाना एक सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने से ज्यादा आसान है। इसमें अकाउंट बनाने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

Step – 1)

सबसे पहले आपको Quora.com अपने वेब ब्राउज़र पर ओपन करना है। इसे आप किसी भी device जैसे – laptop, p.c., smartphone, tab, etc. के ब्राउज़र पर ओपन कर सकते है।

इसके अलावा Quora की आधिकारिक ऐप भी android और iOS के लिए उपलब्ध है, आप चाहे तो ऐप भी डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते है।

Steps – 2)

अब यहां पर आपको अकाउंट बनाने के लिए पूछा जाएगा। आप अपने Facebook id या Gmail id के जरिए सीधे sign up कर सकते है।

quora par account kaise banaye, how to create an quora account
या फिर नीचे Sign Up with Email पर क्लिक करके manually फॉर्म भरकर भी अकाउंट क्रिएट कर सकते है। वैसे पॉपुलर और आसान तरीका Gmail id के जरिए साइनअप करना है।

Steps – 3)

Continue with Google :- 

  • Gmail ID के जरिए अकाउंट क्रिएट करने के लिए आपको Continue with Google पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही, आपकी जीमेल आईडी लॉगिन पेज ओपन हो जाएगी, जिसमें आपको यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद कुछ permissions मांगेगा जिसे आपको Accept करना है।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए Captcha टाइप करना है, और Sign Up पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आपका अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा।

Continue with Facebook :-

  • फेसबुक आईडी के जरिए क्योरा अकाउंट बनाने के लिए आपको Continue with Facebook पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद फेसबुक लॉगिन पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको अपने फेसबुक आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
  • उसके बाद Continue पर क्लिक करें।
  • उसके बाद कुछ परमिशन मगेगा, जिसे आपको Accept करना है।
  • अब आपका अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा।

Quora को आप इसके आधिकारिक ऐप (Official App) से भी इस्तेमाल कर सकते है। ऐप के जरिए अकाउंट बनाने के लिए आपको केवल play store से या iOS से Quora App डाउनलोड और इंस्टॉल करना है।

उसके बाद ऐप को ओपन करें, और ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। आपका अकाउंट आसानी से क्रिएट हो जाएगा।

Quora इस्तेमाल कैसे करें?

अगर आप क्योरा इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप इसका ऐप अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर लें। क्योंकि इसने करने में ब्राउज़र के मुकाबले, ऐप ज्यादा आसान होता है।

ब्राउज़र में आपको URL डालकर वेबसाइट ओपन करना होगा, और लॉगिन करना पड़ेगा, जबकि ऐप में आपको कोई URL डालने की जरूरत नहीं होती है, और लॉगिन भी केवल एक बार ही करना है।

तो चलिए इसके ऐप के बारे में और इस्तेमाल करने के बारे में जान लेते है :-

अगर आप वेब ब्राउज़र से ओपन करते है, तो सबसे ऊपर कुछ navigation होते है, और वही navigation मोबाइल ऐप में सबसे नीचे दिए होते है। जैसे :-

Home

यह बिल्कुल दूसरे सोशल ऐप के News Feeds के जैसा हैं। इस पर आपको अपने और दूसरी यूजर्स के जरिए पोस्ट किए गए Answers दिखाई देता है। 

quora kya hai? quora par account kaise banaye? iska istemal kaise kare
अगर आप किसी दूसरे यूजर्स को फॉलो करते हैं तो उसके जरिए किए गए पोस्ट भी यहीं पर दिखाई देगी। यहां पर दिखने वाले किसी भी पोस्ट को आप Upvote या Downvote भी कर सकते है और उसपर कॉमेंट भी कर सकते है।

Following

Home बटन के बगल में ही Following का बटन होता है। अगर आप किसी स्पीच या यूजर को फॉलो करते हैं तो वह आपको इसी ऑप्शन पर दिखाई देगा।

quora kya hai? quora par account kaise banaye? iska istemal kaise kare
Quora में Space का मतलब किसी टॉपिक या कैटेगरी से होता है। आप अपने किसी भी पसंदीदा स्पेस को फॉलो कर सकते हैं और उनके सवालों के जवाब दे सकते हैं।

Answer

Following बटन के दाई तरह एक पेन जैसा आइकॉन बना होता है, जिसे Answer बटन कहते है। जब आप Answer बटन पर क्लिक करते हैं तो आपको वहां, फॉलो किए गए स्पेस के कई सारे सवाल Recommend होते है।

what is quora in hindi and how to create an account
आप चाहे तो किसी के भी द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे कर उसे पोस्ट कर सकते है। यहां पर Request में जाकर आप वह सवाल भी देख सकते हैं, जो दूसरे यूजर केवल आप से पूछना चाहते हैं आप उनका जवाब (Answer) दे सकते है।

Space

Answer बटन के दाएं तरफ Spaces का बटन होता है। यहां Space का मतलब किसी कैटेगरी या टॉपिक से है। आप अपने पसंदीदा टॉपिक या कैटेगरी के स्पेस को फॉलो कर सकते हैं।

what is quora in hindi and how to create an account
आप चाहे तो किसी टॉपिक पर खुद का भी स्पेस बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस create पर क्लिक करना होगा। फिर आप कोई भी कैटेगरी को सेलेक्ट करके स्पेस क्रिएट कर सकते हैं।

Notifications

what is quora in hindi and how to create an account
यहां पर आपको Quora पर आने वाली सभी तरह के नोटिफिकेशन मिलेंगे। जैसे – किसी के द्वारा आपको फॉलो करने पर, किसी के द्वारा आपसे सवाल पूछने पर, इत्यादि।

Add Question

वेब ब्राउज़र में Add Question का ऑप्शन सबसे ऊपर दाई तरह होता है, जबकि मोबाइल ऐप में सबसे नीचे दाई तरफ “+” का आइकॉन बना होता है। 

quora kya hai? quora par account kaise banaye? iska istemal kaise kare
जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें अपना question ऐड करना होता है। Question को ऐड करने के बाद उसे आप किसी दूसरे यूजर को उसके लिंक भी शेयर कर सकते हैं या उसे आप पब्लिक को answer करने के किए छोड़ सकते हैं।

Search

इसका इस्तेमाल तो आप सभी जानते ही होंगे, लेकिन फिर भी हम आपको बता देते हैं। इसके जरिए आप Quora पर दूसरे यूजर्स, स्पेस, कैटेगरी या किसी भी question को सर्च कर सकते हैं।

Profile

यहां से आप अपना प्रोफाइल सेट कर सकते हैं। प्रोफाइल के अंदर आप अपना पर्सनल इंफॉर्मेशन जैसे :- नाम, जन्म तिथि, नौकरी, शिक्षा, स्थान, भाषा, आदि को edit कर सकते हैं।

quora kya hai? quora par account kaise banaye? iska istemal kaise kare

इसके अलावा यहां से आपका कंटेंट, उसका stats, मेसेज और अपने बुकमार्क्स भी देख सकते हैं। आपके प्रोफाइल में ही भाषा चुनने का ऑप्शन रहेगा आप जब चाहे हिंदी या अंग्रेजी भाषा में Quora इस्तेमाल कर सकते हैं।

Quora के वेब वर्जन का इंटरफेस लगभग इसके मोबाइल एप वर्जन की तरह ही है। अगर आपने ऊपर दी गई सारी डिटेल ध्यान से पढ़ ली है, तो आप इसके दोनों वर्जन को आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे।

बिना अकाउंट के Quora कैसे चलाए?

अगर आप किसी सवाल का जवाब Quora पर देखना चाहते हैं तो आपको उस सवाल को गूगल पर सर्च करना होगा। जिसके बाद आप सर्च रिजल्ट में से Quora को ओपन करके Answer देख सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है।

ध्यान रहे कि सवाल पूछने और दूसरे फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको Quora पर अकाउंट बनाना पड़ेगा। 

क्योरा पर अकाउंट बनाएं और क्योरा इस्तेमाल करें। यह एक बहुत ही ज्यादा नॉलेजेबल वेबसाइट है। यहां से आप काफी कुछ सीख सकते हैं, और दूसरों के साथ अपना ज्ञान शेयर कर सकते हैं।

तो दोस्तों, अब आप जान गए होंगे कि Quora क्या है? Quora पर अकाउंट कैसे बनाये? और इसका इस्तेमाल कैसे करें? उम्मीद करता हूँ कि आपको पोस्ट हमारी ये आर्टिकल आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। 

अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। आर्टिकल पसंद आई हो तो प्लीज इस आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इसके अलावा TechHindiGyan को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है। 

ये आर्टिकल IndianMarketer.in द्वारा लिखी गयी है। मार्केटिंग से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, आप इस वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। और साथ ही इसी तरह की और भी Knowledgeable आर्टिकल्स टेक हिंदी ज्ञान के साथ साथ इंडियन मर्केटर पर भी मिलेगी। 

Thanks / धन्यवाद 

सम्बंधित पोस्ट :

Leave a Comment