Google Account क्या हैं? गूगल अकाउंट कैसे बनाए? Step By Step Guide

आज हम इस आर्टिकल में सीखेंगे गूगल अकाउंट के बारे में, Google Account क्या हैं? Google Account कैसे बनाए? इसके क्या फायदे हैं? इसको कहां कहां इस्तेमाल कर सकते हैं?
Google Account क्या हैं? गूगल अकाउंट कैसे बनाए? Step By Step Guide
इंटरनेट पर सबसे ज्यादा गूगल की ही सर्विसेज का इस्तेमाल किया जाता है। जिस तरह से हम पिछले आर्टिकल में जाने थे कि माइक्रोसॉफ्ट की किसी भी सर्विस को यूज करने के लिए पहले हमे माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट बनाना होता है।
ठीक उसी तरह गूगल की किसी भी सर्विसेज जैसे – जीमेल, मैप, गूगल सर्च, प्ले स्टोर, यूटयूब, गूगल ड्राइव, आदि  को यूज़ करने के लिए पहले आपको गूगल अकाउंट बनाना होगा। 
अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है और आप गूगल की सर्विसेज का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके लिए गूगल अकाउंट बनाना जरूरी होता है। जिससे कि आप गूगल के सभी फीचर्स और सर्विस इसका लाभ उठा पाएंगे। और इसमें अकाउंट बनाना बेहद आसान है।
आज हम इस आर्टिकल में step by step complete guide screenshot के साथ बता रहे हैं, कि Google Account कैसे बनाए?

Google क्या हैं?

गूगल एक मल्टीनेशनल कंपनी हैं और ये आज के समय में दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन बन गई है। यहां पर आप कुछ भी सर्च करेंगे, तो आपको रिजल्ट जरूर मिल जाएगा। 
Search Engine के आलावा गूगल की और भी कई बिजनेस हैं जैसे – Cloud Computing, Advertising System, Internet Analytics, Etc. और भी कई सारी सेवाएं प्रदान करती है। 
गूगल की शुरुआत Larry Page और Sergey Brian ने 1996 में किया था। ये दोनों Stanford University, California के Student थे। 
गूगल एक अमेरीकी बहुराष्ट्रीय सर्वजनिक कंपनी है,  जिसने इंटरनेट सर्च, क्लाउड कंप्यूटिंग और विज्ञापन तंत्र में पूंजी लगाई है। – विकिपीडिया

Google Account क्या हैं?

गूगल एक multinational company हैं, को अपने यूजर्स को ईमेल के साथ साथ और भी कई सेवा प्रदान करती है। जिसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को गूगल में एक खाता खोलना होता हैं। जिसे गूगल अकाउंट कहते हैं। 
यह खाता गूगल की आधिकारिक वेबसाइट से भी में बना सकते हैं। एक खाते से आप इनके सभी सेवाओं जैसे – मैप, प्ले स्टोर, यूट्यूब, जीमेल, ड्राइव, कॉन्टैक्ट, ऐडसेंस, ब्लॉगर, आदि को इस्तेमाल कर सकते हैं। 
गूगल अकाउंट, गूगल के सभी उत्पादों और सेवाओं का प्रयोग करने की चाबी है जिसमें से कई मुफ्त है। – विकी हाउ
जब हम किसी की कोई सर्विस लेते हैं, तो पहले हमें अपने बारे में जानकारी प्रदान करना पड़ता है। ठीक इसी तरह, गूगल की सर्विस का इस्तेमाल करने से पहले हमें इसमें अकाउंट बनाकर अपनी जानकारी प्रदान करनी पड़ती है।
एक बार अकाउंट बन जाने के बाद, यूजर गूगल में अपना अकाउंट लॉगिन करके किसी भी सर्विस का इस्तेमाल कर सकता है। इसके फायदे भी कई है, चलिए जानते हैं।

Google Account बनाने के फायदे?

अगर आप इंटरनेट यूजर हैं तो गूगल की सर्विसेज का इस्तेमाल आप जरूर करते होंगे। गूगल अकाउंट बनाने के बहुत सारे फायदे हैं। यहां पर आप एक ही अकाउंट से, यानी कि एक ही गूगल अकाउंट से इनकी सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
Google account बनाने के ये सभी निम्नलिखित फायदे होते हैं। इसके अलावा और भी फायदे हैं, पर ये कुछ पॉपुलर सर्विसेज हैं जिनके फायदे हम बता रहे हैं।
  • आप एक गूगल अकाउंट बनाकर इनकी Mail Service (Gmail) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां से आप किसी को भी ईमेल भेज सकते हैं और कहीं से भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • गूगल की document apps जैसे – Doc, Sheets, Slides, Books, Etc. का इस्तेमाल डॉक्यूमेंट बनाने या edit करने के लिए कर सकते हैं। 
  • आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस में इनकी App Market Store (Google Play Store) का इस्तेमाल करके apps या games डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • अपने पर्सनल डाटा को सेक्योर करने के लिए आप इनकी Online Cloud Storage Service (Google Drive) का इस्तेमाल करके अपने डेटा को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं। 
  • ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग और ग्रुप वीडियो कॉलिंग के लिए आप इनकी Google Duo का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • Contact, Documents, Photos, Files, Etc. को अपने गूगल अकाउंट में सेव करके, कभी भी, कहीं से भी, किसी भी device से आसानी से access कर सकते हैं। 
  • Google Chrome ब्राउज़र में गूगल अकाउंट से साइन इन करके अपनी web search history, bookmarks, saved pages, etc. को आप कहीं से भी, किसी भी device से manage और use कर सकते हैं। 
  • अगर आपको लिखना पसंद हैं, तो आप इनकी Blogger पर अपना खुदका ब्लॉग बना सकते हैं। और अपना ज्ञान दुनिया के साथ बांट सकते हैं। यह सर्विस गूगल अपने यूजर्स को बिल्कुल मुफ्त में देती हैं। 

Google Account कैसे बनाए?

Google Account बनाना बहुत आसान है। यहां पर हम स्क्रीनशॉट के साथ स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस बता रहे हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से गूगल अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं।

Step 1) Go To Official Website

गूगल अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको गूगल की आधिकारिक वेबसाइट account.google.com पर विजिट करना हैं। जिसके बाद आप Sign Up के पेज पर पहुंच जाएंगे।
create google account
अब को पेज खुलेगा, उसमे पूछे गए डिटेल आपको फिल करनी है जैसे – First Name, Last Name, Username, Password, Confirm Password में दोबारा से पासवर्ड लिखना हैं। सभी डिटेल्स फिल करने के बाद Next बटन पर क्लिक कर दें।
आपको एक Strong Password बनाना है, जिसमें letters, numbers and symbols का combination होना जरूरी है। तो एक मजबूत और सुरक्षित पासवर्ड बनाने के लिए आपको Alphanumeric + Symbolic का इस्तेमाल करना है। जैसे – Desktop@8930.
पासवर्ड लिखने के बाद “Next” बटन पर क्लिक कर दीजिए।

Steps 2) Use My Current Email Instead

अगर आपकी पहले से कोई ईमेल आईडी बनी हैं, किसी भी प्लेटफॉर्म पर जैसे – Yahoo, Rediffmail, Microsoft, Etc. और आप उसी ईमेल से गूगल अकाउंट बनाना चाहते हैं, तो “Use my current email address instead” पर क्लिक करें। 
उसके बाद अपना पुराना ईमेल आईडी email address वाले input box में लिखेें और Next बटन पर क्लिक करें दें।

Steps 3) Enter Your DOB & Contact Details

अब इसके बाद अगले पेज में आपको अपना कॉन्टैक्ट डिटेल के साथ साथ जन्म तिथि और जेंडर भी लिखना हैं। कांटेक्ट डिटेल में आप अपना मोबाइल नंबर और पुरानी कोई ईमेल ऐड्रेस लिख सकते हैं। 
create google account
यह दोनों विकल्प optional हैं, अगर आपकी पहले कोई ईमेल नहीं बनी है तो आप recovery email address वाले कॉलम को छोड़ दीजिए।
मोबाइल नंबर लिखने पर आपके नंबर पर एक verification code (OTP) का मेसेज गूगल द्वारा भेजा जाएगा। जिसके बाद आपको वेरिफिकेशन कोड इंटर करके अपने मोबाइल नंबर को वेरिफाई करना होगा।
इसके बाद अगले विकल्प में अपना date of birth यानी जन्म तिथि लिखिए और gender वाले बॉक्स में male या female सेलेक्ट कीजिए।
सभी डिटेल भरने के बाद “Next” बटन पर क्लिक करें।

Steps 4) Accept Privacy & Terms

अब अगले पेज में गूगल की प्राइवेसी और टर्म एंड कंडीशन लिखी होगी, जिसे आपको Accept करना है। अगर आपके पास समय हो, तो आप इनकी privacy और terms and conditions को जरूर पढ़ें।
create your google account
“More Options” पर क्लिक करके आप पूरी प्राइवेसी और टर्म्स एंड कंडीशंस को पढ़ सकते हैं। उसके बाद Accept करने के लिए I Agree पर क्लिक करें।

Steps 5) Account Created Successfully

Privacy और Terms & Conditions को Accept कर लेने के बाद आपका गूगल अकाउंट क्रिएट हो जाएगा। अब आप इसी एक अकाउंट से गूगल कि सभी सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
create your google account
तो आप इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एक गूगल अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं। और उसकी एक अकाउंट से गूगल के सभी सर्विसेस और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
गूगल अकाउंट बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है। अब आप आसानी से अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हर एक स्टेप डिटेल में बताया गया है। 
स्क्रीनशॉट को देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं। अगर आपको कहीं पर भी कोई डाउट (Doubt) या कंफ्यूजन है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।
तो दोस्तों, अब आप जान गए होंगे कि Google Account क्या हैं? और Google Account कैसे बनते हैं? उम्मीद करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। 
अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। आर्टिकल पसंद आई हो, तो प्लीज इस आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है। 
Thanks / धन्यवाद 

सम्बंधित पोस्ट :

1 thought on “Google Account क्या हैं? गूगल अकाउंट कैसे बनाए? Step By Step Guide”

Leave a Comment