Facebook क्या है? Facebook Account कैसे बनाए? Step By Step Guide

आज हम इस आर्टिकल में सीखेंगे फेसबुक अकाउंट के बारे में, Facebook Account क्या है? Facebook Account कैसे बनाए? इसके क्या फायदे है?
Facebook क्या है? Facebook Account कैसे बनाए? Step By Step Guide
अगर आप फेसबुक पर अकाउंट खोलना चाहते हैं और फेसबुक इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही स्थान पर आए हैं। क्योंकि जहां पर हम फेसबुक पर नया अकाउंट कैसे बनाएं? के बारे में स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं।
फेसबुक अपनी सर्विस यूजर्स के लिए बिल्कुल फ्री में उपलब्ध करता है। मतलब यह कि आप फेसबुक पर फ्री में अकाउंट बना सकते हैं और फेसबुक इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आप एक इंटरनेट यूजर है, और अपने पुराने या खोए हुए मित्रों को ढूंढना चाहते हैं, या नए मित्र बनाना चाहते हैं, और उनसे बातें करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको फेसबुक अकाउंट क्रिएट करना होगा।
फेसबुक अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है। आज हम इस आर्टिकल में step by step complete guide screenshot के साथ बता रहे हैं, कि Facebook Account कैसे बनाए?

Facebook क्या है?

फेसबुक एक बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध और फ्री सोशल नेटवर्किंग साइट है। यहां पर यूजर अपनी profile create करके, photos, videos, status शेयर कर सकते है। फेसबुक के जरिए दुनिया में किसी भी इंसान के साथ जुड़ सकते है।
फेसबुक को 4 फरवरी 2004 में हार्वर्ड के एक छात्र मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) द्वारा शुरू किया गया है। उस वक्त इसका नाम The Facebook था। और ये केवल कॉलेज नेटवर्क तक ही फैला था। 
बाद में अगस्त 2005 में इसका नाम फेसबुक कर दिया गया। फेसबुक को 1 फरवरी 2012 में पब्लिक के लिए लॉन्च कर दिया गया। इसका हेडक्वार्टर मेनलो पार्क, कैलिफोर्निया में है।

फेसबुक (Facebook) इंटरनेट पर स्थित एक नि:शुल्क सामाजिक नेटवर्किंग सेवा है। जिसके माध्यम से इसके सदस्य अपने मित्रों, परिवार और परिचितों के साथ संपर्क रख सकते है। – विकिपीडिया

इसमें प्रोफाइल बनाने के लिए न्यूनतम उम्र 13 वर्ष निर्धारित है। इसका इस्तेमाल आप हर प्रकार के डिवाइस में कर सकते है। जैसे – स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लेपटॉप, टैबलेट, आदि। 
 Read More 

Facebook Account बनाने के फायदे?

फेसबुक अकाउंट बनाने के बहुत सारे फायदे हैं। वैसे तो उसके कई सारे फायदे हैं पर यहां हम आपको इसके कुछ जरूरी और अहम फायदे बता रहे हैं।
  • फेसबुक पर आप अपनी फोटो वीडियो और स्टेटस डाल सकते हैं, और अपने मित्रों के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर कर सकते हैं।
  • फेसबुक पर आप नए मित्र बना सकते हैं और उनसे chatting के जरिए बातें भी कर सकते हैं।
  • फेसबुक पर आप अपने पुराने बचपन के खोए हुए मित्रों को भी ढूंढ सकते हैं।
  • फेसबुक पर आप दुनिया के किसी भी व्यक्ति के साथ जुड़ सकते है। अगर वो फेसबुक पर मौजूद है तो।
  • यहां पर आप दूसरों की फोटोस, वीडियोस और स्टेटस को लाइक और कमेंट भी कर सकते हैं, और अपनी भावनाओं को दूसरों के साथ व्यक्त कर सकते हैं।
  • फेसबुक के जरिए आप अपने मित्रों के साथ इंटरनेट कॉलिंग या वीडियो कॉलिंग के जरिए भी बात कर सकते हैं।
  • फेसबुक के जरिए आप अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं, और यहां से अपने प्रोडक्ट या सर्विसेस को promote भी कर सकते हैं।

Facebook Account कैसे बनाए?

एक नया फेसबुक अकाउंट बनाना बेहद आसान है। इस आर्टिकल में हम step by step screenshot के साथ पूरा प्रोसेस बता रहे हैं। आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एक नया फेसबुक अकाउंट बना सकते हैं।

Step 1) Go To Official Website

फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको फेसबुक की आधिकारिक वेबसाइट facebook.com पर जाना होगा। आप सीधे दिए गए लिंक पर क्लिक करके फेसबुक की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Create New Facebook Account
अब आप फेसबुुक के homepage यानी Sign In वाले पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां पर आपको Login के नीचे वाले “Create New Account” के बटन पर क्लिक करना है।

Steps 2) Fill Sign Up Form

Create New Account के बटन पर क्लिक करने पर आप Sign Up के पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां पर आपको एक छोटा सा फॉर्म दिखेगा, जिसमें आपको पूछे गए जानकारी भरना है। 
sign up on facebook

  • First Name में आपका अपना पहला नाम लिखना है। जैसे – मान लीजिए आपका नाम है Samar Yadav. तो आपको यहां Samar लिखना है।
  • Surname में आपको अपने नाम का दूसरा वर्ड यानी surname लिखना है। जैसे – Yadav, Singh, Kumar, Etc.
अगर आपका नाम 3 शब्द का है यानी आपके नाम में Middle Word भी आ रहा है, जैसे – Samar Bahadur Singh. तो आपको First Name में Samar Bahadur लिखना है और Surname में Singh लिखना है।
  • Mobile Number or Email Address वाले इनपुट बॉक्स में आपको मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस लिखना है।
इसमें आपको मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस दोनों में से कोई एक लिखना है। और इस बात का ध्यान दे, आप जो भी लिखेंगे, वो आपको बिल्कुल सही लिखना होगा, क्यूंकि अगले स्टेप में आपको उसे वेरिफाई भी करना है।
  • उसके बाद अपना नया पासवर्ड बनाए। 
पासवर्ड बनाते समय इस बात का ख्याल रखें कि आपको एक Strong Password बनाना है, जिसमें letter, numbers और symbols का combination हो। तो एक मजबूत और सुरक्षित पासवर्ड बनाने के लिए आप को Alphanumeric + Symbolic का इस्तेमाल करना है।
जैसे – Desktop@4829
  • उसके बाद Date of Birth में अपना जन्मतिथि लिखें। यहां पर आपको Drop Down Menu से date, month और year select करना है।
  • उसके बाद अपना gender चुने। Male, Female.
  • उसके बाद “Sign Up” के बटन पर क्लिक कर दें।

Steps 3) Enter The Verification Code

अब आपने जो मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस दर्ज किया होगा, उस पर फेसबुक के द्वारा एक वेरिफिकेशन कोड भेजा जाएगा। 
enter verification code

आपके मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस में जो वेरिफिकेशन कोड आया होगा, उस वेरिफिकेशन कोर्ट को आपको इस पेज पर FB- के आगे लिखना है।
अगर आपके मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस पर कोई वेरिफिकेशन कोड का मैसेज नहीं आया है, तो आप “Send Email Again” पर क्लिक करें। 
और अगर आपके द्वारा दर्ज किया गया मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस गलत है, तो “Update Contact Info” पर क्लिक करके उसे ठीक कर सकते हैं।
वेरिफिकेशन कोड एंटर करने के बाद, आपको “Continue”पर क्लिक करना है।

Steps 4) Account Confirmed

अब आपके द्वारा दर्ज किया गया मोबाइल नंबर या ईमेल ऐड्रेस वेरीफाई हो गया है। वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक होने पर आपके स्क्रीन पर इस तरह का विंडो खुलेगा।
account verified

Successfully Verify होने के बाद, आपका फेसबुक अकाउंट create हो जाएगा। और आप अपना फेसबुक अकाउंट लॉगिन करते समय इसी मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस के जरिए लॉगइन कर सकते हैं।
अब आपको यहां पर “OK” बटन पर क्लिक करना है।

Steps 5) Account Created Successfully

अब आप अपने फेसबुक अकाउंट के Dashboard या Feed Page पर आ जाएंगे। इसका मतलब आपका अकाउंट सफलतापूर्वक बन गया है।
अब आप फेसबुक के जरिए नए मित्र बना सकते हैं, अपने पुराने मित्रों को ढूंढ सकते हैं, उनसे बातें कर सकते हैं, और अपनी फोटो, वीडियो या विचार को मित्रों तक शेयर कर सकते हैं। 
new facebook account created successfully

तो आप इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एक नया फेसबुक अकाउंट बना सकते हैं। और अपने विचार दुनिया के साथ शेयर कर सकते हैं।
अब आप जान गए होंगे किसी इस बुक अकाउंट बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है। इस आर्टिकल में हमने फेसबुक अकाउंट बनाने का हर एक स्टाफ डिटेल में बताया है। अब आप बड़ी ही आसानी से एक नया फेसबुक अकाउंट क्रिएट कर पाएंगे।
हमने इस आर्टिकल में आपको स्क्रीनशॉट के जरिए भी हर एक स्टेप्स समझाने की कोशिश की है। स्क्रीनशॉट को देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं। अगर आपको कहीं पर भी कोई डाउट (Doubt) या कंफ्यूजन है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।
 Read More 
तो दोस्तों, अब आप जान गए होंगे, Facebook क्या है? Facebook Account कैसे बनाए? फेसबुक के बारे में अब आपको जानकारी हो गई होगी। 
उम्मीद करता हूँ की आपको यह आर्टिकल पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है।
आर्टिकल पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है।
Thanks / धन्यवाद 

सम्बंधित पोस्ट :

Leave a Comment