BIOS क्या हैं? बायोस का फुल फॉर्म और इसके कार्य क्या हैं?

इस आर्टिकल में हम बायोस के बारे में सीखेंगे। BIOS क्या हैं? (What is BIOS?), BIOS का फुल फॉर्म क्या है? (Full Form of BIOS), बायोस का महत्व क्या हैं? (Importance of BIOS), बायोस के कार्य? (Functions of BIOS), इत्यादि। बायोस की पूरी सम्पूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी। 
BIOS क्या हैं? बायोस का फुल फॉर्म और इसके कार्य क्या हैं?

BIOS क्या हैं?

BIOS एक तरह का सॉफ्टवेयर या फर्मवेयर होता हैं, जो कंप्यूटर को On करने, boot करने में मदद करता हैं। कंप्यूटर सिस्टम स्टार्ट करने पर बायोस Power On Self Test करता हैं, ये सुनिश्चित करने के लिए, कि कंप्यूटर से कनेक्टेड सभी सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। 
बायोस, कंप्यूटर में मदरबोर्ड के साथ जुड़ा एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता हैं, जो कंप्यूटर On होते ही काम करने लगता हैं। यह सिस्टम के स्टार्ट होने पर सभी हार्डवेयर जैसे – RAM, Processor, Keyboard, Mouse, इत्यादि की पहचान करके उन्हें configure करता हैं। 
कंप्यूटर स्टार्ट करने पर, हमें जो पहला स्क्रीन दिखाई देती हैं, वही बायोस (BIOS) होता हैं। यह कंप्यूटर के ROM में स्टोर होता हैं। इसका मुख्य काम ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) को बूट करने का हैं। और इसके अलावा हार्डवेयर की पहचान करके उन्हें configure करने का भी काम करता हैं। 

बायोस, अंग्रेजी के बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम शब्द का संक्षिप्त रूप है। ये कंप्यूटर को दिए जाने वाले निर्देशों का एक समूह होता हैं। ये निर्देश कंप्यूटर में एक चिप में संरक्षित रहते है। इनको डिस्क को फेल होने से बचाने के उद्देश्य से तैयार किया जाता है। – विकिपीडिया

BIOS is a firmware used to perform hardware initialization during the booting process (power-on startup), and to provide runtime services for operating systems and programs. – Wikipedia

जब कंप्यूटर स्टार्ट होती है, तो बायोस, मदरबोर्ड में लगी CMOS setup की जाँच करता हैं। ये तय करने के लिए कि सिस्टम को किस डिवाइस से बूट कराया जाये। जिसके बाद, bios बूटिंग प्रक्रिया चलाता हैं और ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) को run करने के लिए कॉल करता हैं। जिसके बाद कंप्यूटर सिस्टम स्टार्ट हो जाता हैं, और हम काम कर पाते हैं। 

BIOS का Full Form क्या हैं?

बायोस का पूरा नाम यानी इसका फुल फॉर्म होता हैं – “बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम”

BIOS – Basic Input Output System

CMOS क्या हैं?

CMOS का पूरा नाम Complementary Metal Oxide Semiconductor होता हैं। यह एक प्रकार की बैटरी होती है, जिसका काम BIOS में स्टोर सभी सेटिंग्स को सुरक्षित रखना है। इसके अलावा, CMOS की मदद से बायोस, कंप्यूटर बूटिंग प्रक्रिया को शुरू करता है। 
आपने देखा होगा, कंप्यूटर shut -down होने के बाद भी Date & Time सही बताता है। इसके पीछे का कारण CMOS है। क्यूँकि Date & Time की सेटिंग बायोस में स्टोर होती है। और बायोस को पॉवर CMOS देता है, यानी वो CMOS बैटरी से चलता है। 
अगर किसी कंप्यूटर का CMOS बैटरी ख़राब है, तो कंप्यूटर को On करने पर उसकी Booting Process में थोड़ा समय लगता है और उस कंप्यूटर का Date & Time हर बार Reset हो जाता है। 

BIOS का काम क्या है?

BIOS, कंप्यूटर को बूट कराता है और स्टार्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा सभी इनपुट / आउटपुट डिवाइस को Configure है। लेकिन बायोस का केवल इतना ही काम नहीं हैं, बल्कि इसका और भी बहुत से महत्वपूर्ण काम है, जिससे कंप्यूटर सिस्टम को सुचारु ढंग से चलने में काफी मदद मिलती है। जैसे –
  • Power-On Self Test करना। 
  • BIOS पासवर्ड Set / Reset करना। 
  • सभी Drivers को Load करना। 
  • कंप्यूटर सेटिंग्स और CMOS सेटिंग्स को चेक करना। 

BIOS की Settings कैसे चेक करें ?

किसी भी कंप्यूटर सिस्टम में BIOS को Access किया जा सकता है। बायोस में जा कर हम इसकी सेटिंग्स को चेक कर सकते है और चेंज भी कर सकते है। इसके लिए आपको कंप्यूटर Restart करना होगा। और कंप्यूटर की बूटिंग प्रोसेस से पहले आपको ESC बटन, F2, F10, या F12 बटन दबाना होगा। 
BIOS Setup

BIOS Setup कैसे खोलें?

BIOS में जाने के लिए हर कंपनी के कंप्यूटर में अलग अलग Keys होती है। कुछ में F2 बटन से बायोस ओपन होता है, कुछ में F10 से, तो कुछ में F12 से ओपन होता हैं। इसके अलावा कई कंप्यूटर में ESC बटन के द्वारा भी बायोस ओपन कर सकते है। 
इसमें आपको इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि, बूटिंग से पहले या विंडोज लोगो आने से पहले ये key प्रेस करना होगा। तभी आप BIOS Setup पर Enter कर पाएंगे। ये कुछ पोपुलर कंपनी के कंप्यूटर है, इनमे ज्यादातर इन keys का प्रयोग होता है, बायोस ओपन करने के लिए :-
  • HP – F1 (2006 से पहले) , F10 (2006 के बाद वाले कंप्यूटर)
  • Dell – F2
  • Lenovo – F1 या F2
  • Samsung – F2
  • Sony – F1 या F2 या F3
  • Apple – Command, Option + O or F
  • Acer – F2
  • Asus – F2

BIOS को Update कैसे करें ?

अगर आपके कंप्यूटर में नए सॉफ्टवेयर, नए प्रोग्राम्स या नए features add नहीं हो रहे है? या सभी विशेषताओं का उपयोग करने में सक्षम नहीं है? तब BIOS को अपग्रेड करने कि जरूरत पढ़ती हैं। 
BIOS को अपडेट करने से उसमे नए features ऐड हो जाते है और system के सभी Errors और Bugs भी ठीक हो जाते है। अगर आप बायोस को अपडेट करना चाहते है, तो आप अपने कंप्यूटर सिस्टम के मदरबोर्ड के निर्माता की वेबसाइट में जा कर बायोस अपडेट डाउनलोड कर सकते है। 
BIOS, कंप्यूटर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण part होता है। इसके बिना एक कंप्यूटर को On नहीं किया जा सकता। इसलिए जब आवश्यक हो, तभी बायोस अपडेट करना चाहिए, अन्यथा नहीं। क्यूंकि यह एक जटिल प्रक्रिया हैं, और अगर इसमें किसी प्रकार की त्रुटी होती है, तो आपका कंप्यूटर Un-Bootable हो जायेगा। यानी आपका कंप्यूटर Boot नहीं कर पायेगा। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें। 
BIOS Upgrade करने के दो तरीके है :-

1) Change BIOS Chip

पहला तरीका है, आप अपने कंप्यूटर सिस्टम के बायोस को अपडेट करने के लिए मदरबोर्ड में लगी BIOS Chip को बदल सकते है। इसमें आपको मदरबोर्ड से पुराने बायोस चिप को निकाल कर नए बायोस चिप को लगाना होता है। और ये भी ध्यान रखना है, कि आपके सिस्टम में लगे मदरबोर्ड और चिपसेट से मेल खाना चाहिए। 
मतलब ये कि, आपके सिस्टम में लगी मदरबोर्ड जिस कंपनी की है, आपको उसी कंपनी के सर्विस सेण्टर जाना है और बायोस अपग्रेड करवाना है। इस बात का ध्यान रखें कि बायोस अपडेट कराने के लिए किसी authorized service center ही जाए। 

2) Flash Update

दूसरा तरीका है, Latest Updated BIOS डाउनलोड करें और अपडेट करें। इसके लिए आपको मदरबोर्ड निर्माता के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, और वहां से अपडेट बायोस को डाउनलोड करना होगा। लेकिन, उससे पहले आपको अपने कंप्यूटर सिस्टम में इनस्टॉल बायोस वर्शन चेक करना होगा। 
सबसे पहले अपने कंप्यूटर सिस्टम में BIOS Version Check करें। इसके लिए आप Run Command में “msinfo32” टाइप करके enter करें। इसमें System Information का पेज खुलेगा, जिसमे आपको आपके कंप्यूटर की BIOS version नजर आ जायेगा। 
अब इसके बाद आपको Latest Version की Availability चेक करना है। आपके सिस्टम में लगी बायोस का वर्शन लेटेस्ट है? या इसके बाद भी कोई लेटेस्ट वर्शन उपलब्ध है, इसकी आपको जाँच करना हैं। 
इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर निर्माता या मदरबोर्ड निर्माता की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Update BIOS सर्च करना होगा। अगर अपडेट उपलब्ध है, तो आपको Update BIOS अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड करना है। 
इसके बाद BIOS अपडेट करने से पहले, अपने कंप्यूटर को Un-Bootable होने से बचाने के लिए “Update Documentation File” को ध्यान से पढना चाहिए। अब अपडेट करने के लिए, पहले पुराने बायोस वर्शन का बैकअप बना लीजिये। उसके बाद नए बायोस के (.exe) फाइल को Run करें। इनस्टॉल होने के बाद आपका कंप्यूटर Reboot होगा, और BIOS को अपडेट करेगा। 

BIOS को Reset कैसे करें?

बायोस को रिसेट करने की आवश्यकता तब पढ़ती हैं, जब कंप्यूटर सिस्टम को बूटिंग में समस्यां होती है। जब कंप्यूटर बिलकुल बूट ना हो पा रहा हो। तब बायोस की सेटिंग्स को डिफ़ॉल्ट पर रिसेट करते है। बायोस को रिसेट करने के लिए स्टेप्स को फॉलो करें :-
  • सबसे पहले कंप्यूटर को पॉवर बटन दबाकर On करें। अगर पहले से ऑन है, और बूट नहीं हो रहा हो? तो पॉवर बटन को 10 सेकंड तक दबाकर रखें। इससे सिस्टम Off हो जायेगा। उसके बाद दुबारा से पॉवर बटन दबाये। 
  • अब BIOS setup पर जाने के लिए अपने कंप्यूटर सिस्टम की बायोस key प्रेस करें। जैसे :- F2, F10, Esc Key, Etc.
  • अब BIOS setup पर आने के बाद “Restore Defaults” को सेलेक्ट करें। 
  • इसके बाद इसे save करने के लिए F10 key दबाये और Enter करें। 
तो दोस्तों, अब आप बायोस के बारे में जान गए होंगे, BIOS क्या हैं? BIOS का फुल फॉर्म क्या है? बायोस का महत्व क्या हैं? बायोस के कार्य? इत्यादि। बायोस की पूरी जानकारी अब आपको हो गयी होगी। 
उम्मीद करता हूँ कि आपको आर्टिकल जरूर पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। 
आर्टिकल पसंद आई हो तो प्लीज इस आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है।
Thanks / धन्यवाद

सम्बंधित पोस्ट :

Leave a Comment