RDP क्या है? RDP Server क्या है? RDP Client क्या है और फ्री में कैसे इस्तेमाल करें?

आज हम इस आर्टिकल में आपको RDP यानि Remote Desktop Protocol के बारे में बताएँगे। Remote Desktop Protocol क्या है? यह कैसे काम करता है? RDP Server क्या है? RDP Client क्या है? इसका इस्तेमाल कब और क्यों किया जाता है और हम इसको फ्री में कैसे इस्तेमाल कर सकते है? RDP (Remote Desktop Protocol) से सम्बंधित आपको इस आर्टिकल में सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी। 
remote desktop protocol kya hai, rdp kya hai
मान लीजिए कि आप अपने ऑफिस में Presentation देने वाले हैं, लेकिन आप अपने लैपटॉप को ऑफिस में लाना भूल गए हैं जिसमें Presentation के लिए आवश्यक फाइलें हैं। और जल्द ही मीटिंग शुरू होने वाली है। तो क्या आप लैपटॉप लाने के लिए अपने घर वापस जाना चाहेंगे? अगर आपका घर दूर है तो आप क्या करेंगे?
इस सब से खुद को परेशान करने के बजाय, आप अपने लैपटॉप को On करवा कर Remote Desktop Client Software का उपयोग करके कनेक्ट कर सकते हैं और अपनी Presentation शुरू कर सकते हैं जिसे आपने बहुत मेहनत से तैयार किया है।
ऐसे समय में यह टूल आपके काम आ सकता है। रिमोट डेस्कटॉप क्लाइंट के मदद से वास्तव में उनके स्थान पर गए बिना आप किसी भी डिवाइस को कहीं से भी एक्सेस कर सकते है। चाहे आप अपने माता-पिता को उनके डिवाइस के साथ मदद करना चाहते हों या technical issues के साथ ग्राहकों की सहायता करना चाहते हों।
इस आर्टिकल में आपको, ऐसे बेहतरीन रिमोट डेस्कटॉप क्लाइंट के बारे में बताऊँगी। यहाँ मैं आपको Free RDP Client कौन-कौन से है, ये भी बताऊँगी। लेकिन चलिए सबसे पहले जान लेते हैं की RDP क्या होता है।

RDP क्या है?

Remote Desktop Protocol एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिसमें इंटरनेट द्वारा सॉफ्टवेयर की मदद से दो कंप्यूटरों को आपस में Connect किया जा सकता है जिससे Screen Share हो जाती है। और आप पूरे के पूरे कंप्यूटर को कंट्रोल कर पाते है। इसके लिये जो प्रक्रिया अपनायी जाती है वह Remote Desktop Connection कहलाती है। 
इसका प्रयोग Software संबधी समस्याओं को दूर से ही ठीक करने में किया जाता है। जैसे आपके लैपटॉप में सॉफ्टवेयर संबधी कोई समस्या है तो इंजिनियर, कंपनी से ही आपके लैपटॉप को Remote Desktop Connection के जरिये ठीक कर सकते है।
वैसे तो RDP फ्री में नहीं मिलते हैं लेकिन Free RDP Server के लिए कई सारी कंपनिया हैं जो Free RDP Server Hosting provide करती है तो आपको यदि RDP server free में इस्तेमाल करना है तो आप RDPHostings.com से ले सकते हैं। 

RDP Clients क्या होते हैं?

रिमोट डेस्कटॉप क्लाइंट सॉफ्टवेयर एक ऐसा Software / Application होता है, जो आपको इंटरनेट या Internal Network के माध्यम से दुनिया में कहीं भी स्थित किसी अन्य कंप्यूटर से Connect और Interact करने की अनुमति देता है। 
RDP Clients की मदद से आप माउस और कीबोर्ड को नियंत्रित करते हुए Connected कंप्यूटर को देखने, इस्तेमाल करने और नियंत्रित कर पाते है, जैसे कि आप उस स्थान पर Physical रूप से मौजूद होकर उस डिवाइस को इस्तेमाल कर रहें हो।
Remote Access के लिए उस कंप्यूटर पर RDP Software Install करने की आवश्यकता होती है जिसे आप Connect और Access करना चाहते हैं। इसके बाद Host उस Software के जरिए Request भेजता है, जब आप Request Accept कर लेते हैं तो दोनों कंप्यूटर आपस में जुड़ हो जाते हैं।

Top 5 Free RDP Clients कौन से हैं?

अब, आइए Windows, Linux और MacOS उपकरणों के लिए बाजार में उपलब्ध कुछ बेहतरीन रिमोट डेस्कटॉप क्लाइंट सॉफ्टवेयर के बारे में जानते हैं।

1) AnyDesk 

AnyDesk की स्थापना 2014 में जर्मनी में हुई थी, और इसके बेहतरीन रिमोट डेस्कटॉप क्लाइंट Access सॉफ्टवेयर को दुनिया भर में 300 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता द्वारा डाउनलोड किया गया है।  
यह सॉफ्टवेयर Easy To Use Graphical User Interface प्रदान करता है। यह DeskRT का इस्तेमाल करता है और इसका सॉफ्टवेयर इस तरह से कोड करके डिजाइन किया गया है की आप आसानी से दूसरे कंप्युटर से कनेक्ट कर सकते हैं। 
AnyDesk को आप Free में इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसमें आपको सारे Features इस्तेमाल करने को नहीं मिलते हैं। AnyDesk के Paid Version में आप और अधिक सुविधाएं इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Advantages (विशेषताएं)

  • Easy To Use Graphical User Interface.
  • यहाँ आपको Live Chat Support मिलता है। 
  • Multiple Monitor Access कर सकते हैं। 
  • Support Ticket Management कर सकते हैं। 
  • Reliable Remote Access

2) TeamViewer 

TeamViewer एक और बेहतरीन Remote Desktop Client है। इस Remote Desktop System को दो अरब से ज्यादा बार Install किया जा चुका है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। 
मैंने इस Remote Desktop System को अपनी सबसे बेहतरीन सूची में रखा है, क्योंकि यह एक बहुत व्यापक व्यावसायिक उत्पाद है जो कोई भी मुफ्त में उपयोग कर सकता है। हालाँकि, यदि आपको इसके Premium Features को इस्तेमाल करने के लिए इसको खरीदना पड़ सकता है।

Advantages (विशेषताएं)

  • इसमें Remote Desktop के सारे Tools मिलते हैं। 
  • इसको आप Windows, Mac OS, Linux, iOS, and Android में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • Individuals इस्तेमाल करने के लिए Free है। 
  • उपयोग करने में आसान है। 
  • Initiate Sessions शुरू करने के लिए 2FA का उपयोग करता है। 
  • सीमित बैंडविड्थ कनेक्शन पर अच्छा काम करता है। 

3) LogMeIn 

LogMeIn भी एक तरह का Remote Desktop Client है। यहाँ भी आपको वो सारे Features मिलते हैं जो बाकी के Remote Desktop Client में मिलता है। इसको भी आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।
छोटे और मध्यम आकार के बिज़नेस में, विशेष रूप से इसको अनलिमिटेड रूप से इस्तेमाल किया जा सकता हैं।यहाँ आप 1TB File Collect कर सकते है, और Multiple Monitor को एक साथ जोड़ सकते हैं। यह  Remote Desktop Client Users के Data को भी सुरक्षित रखता है। 

विशेषताएं 

  • Multiple Monitor को एक साथ जोड़ सकते हैं।
  • इस्तेमाल में आसान.
  • यहाँ आपको 14 दिन का Free trail मिलता है। 
  • यहाँ आपको 1TB का File Storage भी मिलता है। 

4) Chrome Remote Desktop Extension 

आप Google Chrome ब्राउज़र का उपयोग Remote Desktop Clients के रूप में कर सकते हैं। इस Remote Desktop का उपयोग आप Business को चलाने के लिए कर सकते है। और यह उपयोग करने के लिए बिल्कुल मुफ्त है।
Chrome Extension का उपयोग करने के लिए आपको एक Google Account की जरूरत होती है, और अगर आपके पास एक Gmail Account है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन आप जिस डिवाइस को Access करना चाहते है उसमें भी Chrome Remote Desktop Extension Install होना जरूरी है।

विशेषताएं 

  • Chrome Remote Desktop, Google का हिस्सा है। 
  • Google Gmail Account के जरिए इसको इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इसको आप बिल्कुल फ्री में उपयोग कर सकते हैं। 
  • HTTPS के माध्यम से यह संचार को सुरक्षा प्रदान करता है। 
  • आसानी से इनस्टॉल और operate कर सकते हैं। 

5) Go To Assist 

GoToAssist, किसी संसथान यानी Institute और Technicians को अपने Clients को Handle करने, उनको नियंत्रण करने, और चैट के जरिए समझाने, files को move करने आदि के लिए फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भी एक बेहतरीन Remote Desktop Client है। इसके भी Premium Features को Access करने के लिए आपको इसे खरीदना पड़ता है।  

विशेषताएं 

  • आसानी से इनस्टॉल करके उपयोग कर सकते हैं। 
  • यहाँ आप Email भी मैनेज कर सकते हैं। 
  • Multiple Screen को आप एक साथ connect कर सकते हैं। 
  • Real Time Monitoring कर सकते हैं। 

निष्कर्ष

तो दोस्तों, अब आप RDP यानि Remote Desktop Protocol के बारे में सब कुछ जान गए होंगे। Remote Desktop Protocol क्या है? RDP Server क्या है? RDP Client क्या है? इसका इस्तेमाल कब और क्यों किया जाता है? RDP Server को फ्री में कैसे इस्तेमाल करें। उम्मीद करता हूँ कि आपको हमारी ये आर्टिकल जरूर पसंद आई होगी। और हमारे द्वारा बताई गयी सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी किसी तरह का कोई सवाल है, तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते है।
कृपया अपना बहुमूल्य सुझाव (Feedback) देकर हमें ये बताने का कष्ट करें कि Tech Hindi Gyan को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। आपका सुझाव इस वेबसाइट को और भी अधिक उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने में सहायक होंगे।
आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इस आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में शेयर करें, और उनकी सहायता करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है। 
Thanks / धन्यवाद

सम्बंधित पोस्ट :

1 thought on “RDP क्या है? RDP Server क्या है? RDP Client क्या है और फ्री में कैसे इस्तेमाल करें?”

Leave a Comment