Google AdSense क्या हैं ? ये Work कैसे करता हैं ? इससे पैसे कैसे कमाए ?

Table of Contents

हेलो दोस्तों, अगर आप एक ब्लॉगर या यूतुबर है, या फिर आपके पास कोई वेबसाइट है, तो आपको AdSense क्या है? ये जरूर पता होगा। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी है, जिन्हें AdSense के बारे में नहीं पता। AdSense क्या है ? AdSense से पैसे कैसे कमाए ? AdSense काम कैसे करता है ? AdSense से हम कितना पैसे कम सकते है ? AdSense से पैसे कमाने के लिए हमें क्या करना होगा ? ऐसे बहुत से सवाल है जिसका जवाब आज मैं आपको इस पोस्ट में दूंगा। आज मैं आपको Google AdSense के बारे में फुल जानकारी देने वाला हूँ। अगर आपको AdSense के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है, तो आपको इस पोस्ट में ऐडसेन्स की पूरी फुल जानकारी मिल जाएगी। इस पोस्ट को पढने के बाद आपको AdSense की जानकारी हो जाएगी। 

Google AdSense क्या हैं ? ये Work कैसे करता हैं ? इससे पैसे कैसे कमाए ?

इस पोस्ट को पढने के बाद आपको AdSense की Full Knowledge हो जाएगी। क्यूंकि आज मैं AdSense से जुड़े हर वो सवाल का जवाब देने वाला हूँ, जिसका जानना हर इन्टरनेट users के लिए जरूरी है, जो इन्टरनेट से पैसे कमाना चाहते है। What is Google AdSense ? How Does it Work ? And How Can I Earn from AdSense ? इन सभी सवालों के जवाब, हर वो इन्टरनेट यूजर जानना चाहते है, जो इन्टरनेट से पैसे कमाना चाहते है। लेकिन सभी सवालों के जवाब इन्टरनेट पर धुंडने से नहीं मिलेंगी। इसलिए आज मैं आपको इन सभी के जवाब इस पोस्ट में देने वाला हूँ। ताकि नए AdSense Publisher को प्रॉब्लम ना हो। और वो ऐडसेन्स का सही से यूज़ कर पाए। 

अगर आप ऑनलाइन दुनिया के लिए बिलकुल नए है, तो आपने AdSense का नाम तो सुना ही होगा। या अपने फेवरेट वेबसाइट में ऐडसेन्स एड्स तो देखे ही होंगे। आपको बता दें कि , इन्टरनेट से पैसे कमाने का सबसे पोपुलर और बेस्ट तरीका AdSense है। आज मैं आपको इसी के बारे में फुल डिटेल में बताने वाला हूँ। 

AdSense बहुत ज्यादा strict है। अगर इसमें एक छोटी सी गलती भी हो जाये तो आपका AdSense अकाउंट banned हो सकता है। इसलिए बिना जानकारी के AdSense यूज़ mat करें। पहले इसकी पूरी जानकारी हासिल कर लीजिये, उसके बाद आप AdSense यूज़ कर सकते है। ऐडसेन्स पर मैंने पहले भी बहुत से पोस्ट लिखा है। आप THG के AdSense Category में जा कर सभी पोस्ट को पढ़ सकते है। आप इस पोस्ट को पूरा पढने के बाद ऐडसेन्स के बारे में सबकुछ जान जायेंगे। 

What is Google AdSense ? How Does it Work ? And How Can I Earn from AdSense ?

1) Google AdSense क्या है ?

Google AdSense , गूगल के द्वारा बनाया गया एक Advertisement Program है। दुनिया भर के लाखों कंपनी गूगल ऐडसेन्स के जरिये अपना Advertisement करवाती है। और ऐडसेन्स इसके बदले में उन कंपनी से पैसे लेती है। अब बात आती है कि, ऐडसेन्स उन कंपनी के लिए advertisement कैसे करती है। तो आपको बता दूँ कि , हमारे जैसे इन्टरनेट पर बहुत से वेबसाइट उपलब्ध है। जहाँ पर ऐडसेन्स उन कंपनी के एड्स दिखाती है।



लेकिन ऐडसेन्स  सिर्फ उन वेबसाइट पर ही एड्स दिखाती है, जो ऐडसेन्स के पालिसी को फॉलो करती है। इसके अलावा गूगल अपनी मर्जी से किसी भी वेबसाइट पर सीधे ऐड नहीं दिखता। उसके लिए वेबसाइट ओनर को पहले गूगल ऐडसेन्स के लिए अप्लाई करना होता है। उसके बाद ऐडसेन्स की तरफ से Approval मिल जाने के बाद Owner अपने वेबसाइट पर एड्स लगा सकता है। 

ऐडसेन्स को कंपनी के advertising से जो पैसे मिलता है, उसमे से कुछ % अपने पास रखता है, और बाकी पब्लिशर को दे देता है। ऐडसेन्स content और audience को टारगेट करके एड्स सर्व करता है। ऐडसेन्स पब्लिशर अपने साईट के पेजेज और पोस्ट में एड्स लगा कर पैसे कमा सकते है। अब आपको बता दें कि, ऐडसेन्स को कंपनी के advertising से जो revenue या commission मिलता है, उसमे से 68% कमीशन पब्लिशर को देता है और 32% कमीशन अपने पास रखता है। इसके अलावा Search Content पर 51% Revenue पब्लिशर को दिया जाता है। अगर आप जानना चाहते है कि ऐडसेन्स किस पर किनता % commission देता है, तो आप AdSense Revenue Share पर विजिट करके देख सकते है।

ऐडसेन्स में लाखों करोरों कंपनी अपना advertisement करवाती है। इसलिए आपको किसी भी टॉपिक के लिए एड्स मिल जायेंगे। आपकी साईट चाहे किसी भी टॉपिक पर हो , आपको एड्स मिल ही जायेंगे। इसलिए ऐडसेन्स Advertisement Program में सबसे बेस्ट Network है। और ऑनलाइन earning के लिए भी सबसे बेस्ट प्लेटफार्म है। इसके अलावा और बहुत सी advertising प्रोग्राम है, जैसे :- Bidvertiser, Taboola, Media.Net, Chitika, Adzebra, Etc. लेकिन इन सबसे ज्यादा ऐडसेन्स पे करता है। और यहीं वजह है, कि ऐडसेन्स सबसे ज्यादा पोपुलर और बेस्ट है। 

2) Google AdSense Work कैसे करता है ?

Google AdSense CPC पर काम करता है। CPC मतलब Cost Per Click. सीधे शब्दों में समझे, तो किसी ऐड पर एक बार क्लिक करने पर जो Pay होता है, उसे Cost Per Click [CPC] कहते है। ऐडसेन्स इसी पर काम करता है। जब किसी ऐड पर कोई क्लिक करता है, तो ऐडसेन्स अपने पब्लिशर को Pay करता है। 

चलिए मैं आपको एक उदाहण से समझाने की कोशिश करता हूँ। मान लीजिये कि मैं एक Advertiser हूँ। मतलब ये कि मैं अपनी कंपनी के प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए गूगल ऐडसेन्स में एड्स सर्व करूँगा। और इसके लिए मैं गूगल ऐडसेन्स  को per click $5 Pay करूँगा। ये एक उदाहण है, per click revenue कम या ज्यादा भी हो सकते है। 



अब मान लीजिये की आप ऐडसेन्स पब्लिशर है, आप अपने साईट पर ऐडसेन्स एड्स दिखाते है। तो , जब मेरे प्रोडक्ट के ऐड आपकी साईट पर show होगी। और अगर कोई विजिटर उस ऐड पर क्लिक करता है। तो मेरे द्वारा दिए गए $5 में से गूगल ऐडसेन्स आपको 68% यानी $3.4 डॉलर कमीशन देगी। और बाकी का 32% यानी $1.6 डॉलर commission अपने पास रखेगी। 

तो इस तरह से गूगल ऐडसेन्स काम करता है। और ऐडसेन्स पब्लिशर इससे पैसे कमाते है। आप भी इससे पैसे कमा सकते है, अगर थोडा सा ध्यान दें तो। आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। और आप आसानी से इससे Earning कर सकते है। 

3) Google AdSense से Earning कैसे होती है। 

गूगल ऐडसेन्स से earning कैसे होती है ? इस सवाल का जवाब आपको उपर के 1 और 2 points को पढ़ कर मिल गया होगा। आप समझ गए होंगे कि ऐडसेन्स से पैसे कैसे कमाई जाती है। लेकिन अगर आपको अभी भी कोई confusion है या समझ में नहीं आया है, तो मैं आपको डिटेल में बताता हूँ, कि ऐडसेन्स से earning कैसे होती है। 

गूगल ऐडसेन्स अपने पब्लिशर को Revenue का 68% शेयर देता है। और बाकी का 32% शेयर अपने पास रखता है। और ऐडसेन्स CPC यानी Cost Per Click पर काम करता है। ये बात मैंने उपर भी बताई थी। चलिए अब मैं आपको बताता हूँ, कि ऐडसेन्स से पैसे कैसे कम सकते है। 



मान लीजिये कि आप ऐडसेन्स पब्लिशर है। और अपने साईट पर एड्स दिखाते है। अब रोज [Daily] आपको 100 Ads Click मिलते है। Per Click में $0.20 डॉलर मिलता है। तो इस हिसाब से आपकी एक दिन की Earning [100 X 0.20] = $20 डॉलर हुई। ऐडसेन्स Monthly Payment करता है। तो इस हिसाब से [$20 X 30 Days] = $600 डॉलर होते है। इस प्रकार आप महीने के $600 डॉलर कमा सकते है। अब अगर आप India से है तो [$600 X 68] = ₹. 40,800 रुपए होते है। 

ये मैंने सिर्फ एक उदहारण दिया है, आपको समझाने के लिए। CPC और Earning कम ज्यादा भी हो सकते है। ऐडसेन्स में Earning की कोई लिमिट नहीं है। आप जितना चाहे उतना कमा सकते है। अब आप सोच रहे होंगे की ऐडसेन्स हमें पैसे कैसे देता होगा। आपको बता दें, कि ऐडसेन्स 3 method से पैसे अपने पब्लिशर को देता है। Wire Transfer, Cheque, और Cash. अगर आप India से है तो आपके लिए Wire Transfer बसत आप्शन है। इसमें minimum $100 डॉलर का Threshold Limit होती है। $100 डॉलर से ऊपर earning होते ही ऐडसेन्स आपको महीने की 22 से 26 तारिक तक payment कर देता है। 

4) Google AdSense से पैसे कमाने के लिए हमें क्या करना होगा ?

अगर आप गूगल ऐडसेन्स से पैसे कमाना चाहते है, तो उसके लिए आपके पास एक वेबसाइट ये ब्लॉग हो जरूरी है। इसके अलावा अगर आपका एक YouTube चैनल है तो भी आप ऐडसेन्स से पैसे कमा सकते है। अगर आपके पास कोई साईट , ब्लॉग, या YouTube चैनल नहीं है तो आप 5 से 10 मिनट में बना सकते है। लेकिन तुरंत ऐडसेन्स के लिए अप्लाई मत कीजिये। 

वेबसाइट या ब्लॉग बनाने के बाद तुरंत आपको ऐडसेन्स के लिए अप्लाई नहीं करना है। इस बात का ध्यान रखें। बहुत से लोग ये गलती करते है। पहले आप कम से कम 50 पोस्ट लिखें। सभी पोस्ट बिलकुल unique और खुद के होने चाहिए। उसके बाद जब per day 1000 से 2000 तक ट्रैफिक आने लग जाए तब आप ऐडसेन्स के लिए अप्लाई कर सकते है। 



वेबसाइट कैसे बनाते है और ब्लॉग के बारे में पूरी जानकारी (ब्लॉग कैसे बनाते है, ट्रैफिक कैसे बढ़ाते है, SEO कैसे करते है, Unique Post कैसे लिखते है, इत्यादि) आपको THG [Tech Hindi Gyan] पर मिल जाएगी। आप THG के Website , और Blog Categories में जाकर पढ़ सकते है। ऐडसेन्स के लिए अप्लाई करने के बाद 2 से 4 दिन में आपको अप्रूवल मिल जायेगा। और उसके बाद आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर एड्स लगाकर पैसे कमा सकते है। 

5) Google AdSense से हम कितना पैसे कमा सकते है ?

वैसे तो गूगल ऐडसेन्स से earning की कोई लिमिट नहीं है। आप जितना चाहे उतना कमा सकते है। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, उतना ज्यादा पैसे कमा सकते है। लेकिन ऐडसेन्स से आप कितना कमा सकते है ये बात depend करता है, आपके साईट पर और आपकी मेहनत पर। मैं आपको कुछ points बताता हूँ, जिनपर गूगल ऐडसेन्स की earning depend करती है। :-

i) आपकी साईट पर ट्रैफिक कितना है।

ii) आपके साईट को ट्रैफिक कहाँ से मिलता है।

iii) आपके साईट को किस टाइप की ट्रैफिक मिलती है। [Organic, Social Media, Etc.]

iv) आपकी साईट किस टॉपिक पर है।

v) आपके साईट की Content कैसी है।

vi) आप Content में कितने High Paying Keywords यूज़ करते है।

vii) आप Ads Placement कैसे करते है।

तो इन सभी points पर ऐडसेन्स की earning depend करती है। आपको बता दें कि 10,000 Per Day Traffic वाला , 1,00,000 Per Day Traffic वाले से ज्यादा कमा सकता है। बस यूज़ ऐडसेन्स की अच्छी knowledge होनी जरूरी है। 

तो दोस्तों, उम्मीद करता हूँ कि अब आपको Google AdSense के बारे में पूरी तरह से जानकारी हो गयी होगी। इन सभी सवालों के जवाब भी आपको मिल गए होंगे। अगर आपका अभी भी कोई सवाल है तो आप हमें Comment करके जरूर बताये। उम्मीद करता हूँ कि आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी। पोस्ट पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया में जरूर Share करें। इसके अलावा THG को Follow करें। ताकि हमारे सभी नए पोस्ट की Notifications लगातार आपको मिलती रहे। 

Thanks    /    धन्यवाद
☺☺☺☺☺☺☺☺☺

सम्बंधित पोस्ट :

Leave a Comment