Passport : ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे बनाये? पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? How To Apply Online Passport?

हेलो दोस्तों, Passport Ke Liye Online Apply Kaise करे? अगर आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, और इसका प्रोसेस नहीं पता। तो आप बिलकुल सही जगह पर आये हैं। क्यूंकि आज हम इस पोस्ट में पासपोर्ट के बारे में बात करेंगे। पासपोर्ट से सम्बंधित हर सवालों के जवाब आपको इस पोस्ट में मिल जाएगी। पासपोर्ट बनाने का पूरा process क्या हैं? पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? इसकी फीस कितनी हैं, इसमें डाक्यूमेंट्स कौन कौन सी लगती हैं? इसको बनवाने से क्या फ़ायदा हैं? इत्यादि।

Passport : ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे बनाये? पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? How To Apply Online Passport?

आज के समय में पासपोर्ट बनवाना बहुत ही आसान हो गया है। पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था और पासपोर्ट बनने में बहुत ज्यादा समय भी लगता था। लेकिन जब से अपना भारत देश डिजिटलाइजेशन की ओर बड़ा है तब से हर काम ऑनलाइन होने लगे हैं। अब हम अपने घर से ही पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए पासपोर्ट ऑनलाइन कैसे बनाते हैं यह सीख लेते हैं।

पासपोर्ट क्या है? (What is Passport?)

पासपोर्ट एक प्रकार का दस्तावेज है जिसे भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है। पासपोर्ट का मुख्य कार्य उसके उपयोगकर्ता को विदेश में प्रवेश दिलाने का होता है। आसान शब्दों में समझें, तो पासपोर्ट की मदद से हम विदेश की यात्रा कर सकते हैं। विदेश जाने और आने के समय पासपोर्ट की आवश्यकता पड़ती है। हालांकि, विदेश जाने के लिए पासपोर्ट के साथ-साथ वीजा की भी आवश्यकता होती है। परंतु आप पासपोर्ट के बिना विदेश की यात्रा नहीं कर सकते।

पासपोर्ट एक कानूनी दस्तावेज है। विदेश यात्रा के अलावा हम इसका पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पासपोर्ट की मदद से व्यक्ति की नागरिकता का पता चलता है। आपको बता दें, भारत में हम अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखा सकते हैं। परंतु विदेश में हमें अपनी पहचान का कोई दस्तावेज देना हो तो वहां पर हमसे सिर्फ पासपोर्ट ही मांगा जाएगा। इसलिए पासपोर्ट एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अहम दस्तावेज है।

 READ MORE 
● ECR और ECNR पासपोर्ट क्या हैं? और दोनों में अंतर क्या हैं?
● पासपोर्ट रिनीवल कैसे करें – How To Renew / Re-Issue Passport in Hindi

पासपोर्ट का महत्व (Importance of Passport)

वैसे तो पासपोर्ट एक दस्तावेज है, लेकिन इसका महत्व भी काफी ज्यादा है। पासपोर्ट के निम्नलिखित महत्व हो सकते हैं :

पासपोर्ट की मदद से हम विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
पासपोर्ट को हम पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
पासपोर्ट किसी भी व्यक्ति की नागरिकता बताती है।
पासपोर्ट की मदद से हम विदेश में नौकरी या पढ़ाई के लिए भी जा सकते हैं।
पासपोर्ट हमें विदेश से लौटने की अनुमति देता है।
पासपोर्ट की मदद से हम दूसरे दस्तावेज जैसे – आधार कार्ड, पैन कार्ड, इत्यादि भी बनवा सकते हैं।

पासपोर्ट बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents for Passport)

Address ProofBirth Proof
Aadhaar CardAadhaar Card
Voter I.D. CardVoter I.D. Card
Driving LicenceDriving Licence
Bank PassbookPAN Card
Water / Electricity / Gas Connection BillMatriculation Certificate
Parent’s Passport CopyBirth Certificate Issued By Municipal Corporation

पासपोर्ट के प्रकार? (Types of Passport)

पासपोर्ट अधिनियम 1967 (Passport Act. 1967) के अंदर्गत भारत में तीन प्रकार के पासपोर्ट बनाए जाते हैं। इन तीनों प्रकार के पासपोर्ट को अलग से पहचानने के लिए इनको अलग-अलग तीन रंगों में बांटा गया है। पासपोर्ट देश का सबसे बड़ा आईडेंटिटी प्रूफ होता है। तीनों प्रकार के पासपोर्ट का अपना अलग-अलग महत्व है। तो चलिए जानते हैं कौन सा पासपोर्ट कब जारी किया जाता है और किसको जारी किया जाता है। और उसका क्या महत्व है।

1) P / Ordinary Passport
ऑर्डिनरी पासपोर्ट भारत के आम नागरिकों के लिए जारी किया जाता है। इसमें P – Personal को दर्शाती है। इसे Regular Indian Passport या Normal Indian Passport भी कहा जाता है। इस प्रकार के पासपोर्ट का रंग नीला (Dark Blue) होता है। यह नीले रंग का इसलिए होता है ताकि विदेश में सुरक्षा के लिहाज से आपकी पहचान की जा सके। जिससे कि अधिकारियों को जांच करने में आसानी होती है। इस प्रकार का पासपोर्ट भारत का कोई भी आम नागरिक बनवा सकता है। और बाद में विदेश का वीजा लगवा कर दुनिया में कहीं भी जा सकते हैं।

2) S / Official Passport
ऑफिशियल पासपोर्ट उन नागरिकों के लिए जारी किया जाता है जो किसी आधिकारिक तौर पर भारत सरकार या राज्य सरकार के काम से विदेश जाता है। इसमें उच्च स्तर के सरकारी कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। इसमें S – Service को दर्शाती हैं। इस प्रकार के पासपोर्ट का रंग सफेद (White) होता है। सरकारी अधिकारी जो किसी सरकारी काम से विदेश आते जाते रहते हैं, उन्हें सफेद पासपोर्ट जारी किया जाता है। जिससे विदेश में सुरक्षा कर्मियों को भी जांच करने में आसानी होती है। पासपोर्ट के सफेद रंग से उन्हें पता चल जाता है कि यह एक सरकारी अधिकारी है और किसी सरकारी काम से यहां आया है। ऑफिशियल पासपोर्ट बनवाने के लिए एक अलग से एप्लीकेशन बनवाने पड़ती है। जिसके बाद वेरिफिकेशन होता है और फिर सफेद रंग का पासपोर्ट बनता है।

3) D / Diplomatic Passport
डिप्लोमेटिक पासपोर्ट ऐसे नागरिकों को जारी किया जाता है जो उच्च स्तर के सरकारी अधिकारी (Top Ranking Government Officer) होते हैं। इसमें D – Diplomat को दर्शाती है। इस प्रकार के पासपोर्ट का रंग महरून (Maroon) होता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार का वीजा नहीं लगता है। सरकार के उच्च अधिकारी बिना वीजा के विदेश आने-जाने की पावर रखते हैं और इसी कारण इन्हें सामान्य लोगों से जल्दी ही इमिग्रेशन भी मिल जाता है। इसमें उच्च सरकारी अधिकारी जैसे – DGP, IPS, IAS, Etc. शामिल हैं जिन्हें डिप्लोमेटिक पासपोर्ट जारी किया जाता हैं।

Passport : ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे बनाये, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, How To Apply Online Passport, types of indian passport

पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने से पहले ध्यान देने योग्य कुछ जरूरी बातें

पासपोर्ट बनवाने की कोई Age Limit नहीं होती हैं। आप चाहे 18 साल के हो या 5 साल के, आप किसी भी उम्र में पासपोर्ट बनवा सकते हैं।
पासपोर्ट बनाने के लिए जो भी दस्तावेज लगाएंगे, उन सभी में नाम, एड्रेस, जन्म तिथि, इत्यादि, सब जानकारी एक होनी चाहिए। सबकी Spelling भी Same होनी चाहिए।
इसे बनवाने मेंआधार कार्ड जरूर लगाए। इससे पासपोर्ट अधिकारी को आपकी जानकारी Verify करने में आसानी होती हैं। और आपका पासपोर्ट जल्दी बन जाता हैं।
अब पासपोर्ट अपॉइंटमेंट रसीद की हार्ड कॉपी की जरूरत नहीं पढ़ती हैं। पासपोर्ट ऑफिस में आप अपने मोबाइल के द्वारा आये SMS  को दिखा सकते हैं।
पासपोर्ट फॉर्म में हुयी एक छोटी सी गलती आपके एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर सकती हैं। इसलिए आवेदन करते समय बहुत ही सावधानी पूर्वक फॉर्म भरें।
पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करले की पुलिस ठाणे या न्यायालय में आपका कोई केस न चल रही हो। क्यूंकि इसमें पुलिस वेरिफिकेशन होना अनिवार्य होता हैं। इसलिए अगर आपका पुलिस ठाणे या न्यायालय में किसी प्रकार का केस चल रही हैं, तो पहले इसे खत्म कीजिये, उसके बाद ही पासपोर्ट के लिए आवेदन करिये।

पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? (How to Apply Passport Online?)

Step 1 
i) ऑनलाइन पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको पासपोर्ट इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। www.passportindia.gov.in
ii) उसके बाद आपको यहाँ पर Registration करना हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए “New User Registration” पर क्लिक करें।
iii) अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा। जिसमे पूछे गए सभी विकल्प आपको सही सही अपने अनुसार भरना हैं।
iv) सभी जानकारी भरने के बाद निचे Capcha Enter करें और “Register” बटन पर क्लिक करें।

Register on Passport India Website, Passport : ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे बनाये? पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? How To Apply Online Passport?

v) आप आपके द्वारा दिए गए ईमेल पर अकाउंट वेरिफिकेशन का mail आएगा। जिसमे एक लिन्क होगा।
vi) आपको अपने ईमेल को लॉग इन करना हैं, और आये हुए mail पर जो लिन्क हैं, उसके जरिये अपने पासपोर्ट रजिस्ट्रेशन अकाउंट को वेरीफाई कराना हैं।
vii) अकाउंट वेरीफाई हो जाने के बाद, आपको पासपोर्ट इंडिया वेबसाइट की Homepage पर आ जाना हैं। और उसके बाद लॉग इन पर क्लिक करना हैं।

Steps 2 
i) रजिस्टर होने के बाद, आपको यहाँ पर अपने User ID और Password के जरिये लॉग इन करना हैं।
ii) लॉग इन होने के बाद, आप Dashboard पर आ जायेंगे। अब यहाँ पर आपको “Apply for Fresh Passport / Reissue of Passport पर क्लिक करना हैं।
iii) अब यहाँ पर आपको “Click here to fill the Application Form Online” पर क्लिक करना हैं।

Passport : ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे बनाये? पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? How To Apply Online Passport?

iv) उसके बाद आपको पासपोर्ट टाइप चुनना हैं। अगर आप नया पासपोर्ट बना रहे हैं तो Fresh Passport पर Tick करेंगे।
v) उसके बाद Normal या Tatkal किस तरीके से बनवाना चाहते हैं। तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको एक एफिडेविट बनवाना होगा जिसे District Magistrate से Attested करवाना होगा। इसलिए मैं आपको यही एडवाइस दूंगा कि आप Normal Passport के लिए अप्लाई करें।
vi) उसके बाद आपको पेज चुनना हैं। आप 36 पेज का पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं या 60 पेज का।
vii) अब Next बटन पर क्लिक कर दीजिये।

Passport : ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे बनाये? पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? How To Apply Online Passport?

Steps 3 
i) अब अगला पेज “Applicant Details” का ओपन होगा। यहाँ पर आपको अपनी पूरी जानकारी दस्तावेज के अनुसार सही सही भरना हैं।
ii) सभी डिटेल fill करने के बाद नीचे “I Agree” पर “Yes” करें और Next बटन पर क्लिक करें।

Passport : ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे बनाये? पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? How To Apply Online Passport?

iii) अब यहाँ पर आपको Family Details भरनी हैं। परिवार की जानकारी भी आपको अपने दस्तावेज के अनुसार बिलकुल सही सही भरनी हैं।
iv) परिवार की जानकारी भरने के निचे Next बटन पर क्लिक करें। लेकिन साथ साथ अपने एप्लीकेशन को Save भी करते जाएँ “Save My Details” पर क्लिक करके।
v) नेस्ट करने पर अब एड्रेस का पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपने Residential Address Details भरनी हैं। उसके बाद Next करें।
vi) अब यहाँ पर Emergency Contact Detail भरना हैं। यहाँ पर आप अपना या अपने parent कि detail दे सकते हैं। उसके बाद “Save My Details” पर क्लिक करें और फिर Next करें।

Steps 4 
i) अब अगले पेज में आपको अपने Previous Passport या Identity Certificate की डिटेल fill करना हैं। अगर आप Re-issue of Passport का फॉर्म भर रहे होते, तो यहाँ पर पिछले पासपोर्ट कि जानकारी देनी होती हैं। लेकिन अभी हम नए पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर रहे हैं। तो ऐसे में हमें “No” और “Detail Not Available” पर Tick करना हैं।

Passport : ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे बनाये? पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? How To Apply Online Passport?

ii) उसके बाद “Save My Detail” करके Next कर देंगे।
iii) अब यहाँ पर आपको अच्छे से पढ़ कर ही Yes या No करना हैं। यहाँ पर आपसे पूछा गया हैं की क्या आप पर कोई पुलिस केस हैं? क्या आपका न्यायलय में कोई केस चल रहा हैं? क्या आप किसी देश से Emergency Passport से आये हैं? इत्यादि। अगर आप बिलकुल फ्रेश हैं, यानी आप पर कोई केस नहीं हैं तो आप सभी आप्शन को “No” करें। आप अपने अनुसार पढ़ कर ही “Yes” या “No” करें। और बाद में Next करें।

Passport : ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे बनाये? पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? How To Apply Online Passport?

Steps 5 
i) Next करने पर आपके सामने Passport का Preview दिखेगा। यहाँ से आप अपनी सभी जानकारी का मिलान कर लीजिये। सभी डिटेल्स सही भरी है या नहीं। अगर नहीं तो आप Back जा कर उस जानकारी को सुधार कर सकते हैं। और अगर सभी जानकारी सही हैं। तो आगे बढ़ने के लिए “Next” पर क्लिक करें।

Passport : ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे बनाये? पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? How To Apply Online Passport?

ii) अब अगला पेज Self Declaration का ओपन होगा। यहाँ पर आपको अपने दस्तावेज चुनने हैं।
iii) Proof of Birth में Drop Down Menu पर क्लिक करके अपनी जन्म तिथि का दस्तावेज चुने।
iv) Proof of Present Address में आपको अपने पते का दस्तावेज जैसे – आधार कार्ड, बैंक पासबुक, इत्यादि चुनना हैं।
v) उसके बाद SMS सेवा में आपको No करना हैं। अगर आप Yes करना चाहे तो कर सकते हैं। पर इसके Rs. 50 शुल्क लिए जाते हैं।
vi) उसके बाद Place में अपना स्थान डाले और I Agree पर Tick करें। और फिर Submit Form पर क्लिक कर दीजिये।

Passport : ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे बनाये? पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? How To Apply Online Passport?

तो इस तरह से आप पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। “Submit Form” पर क्लिक करते ही आपका पासपोर्ट एप्लीकेशन सबमिट हो जायेगा। लेकिन यहीं पर एप्लीकेशन पूरा नहीं होता, अभी इसके आगे और भी प्रोसेस बाकी हैं। इसके आगे आपको अपने नजदीकी PSK (Passport Sewa Kendra) ऑफिस में Appointment के लिए अप्लाई करना हैं। और इसके अलावा पेमेंट भी करना हैं। तो चलिए देख लेते हैं की अपॉइंटमेंट कैसे बुक करते हैं। और पेमेंट कैसे करते हैं।

Passport के लिए Appointment कैसे Book करें।

1) अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए सबसे पहले “View Saved / Submitted Application” पर क्लिक करना हैं।

Passport : ऑनलाइन पासपोर्ट कैसे बनाये? पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? How To Apply Online Passport?

2) अब आपने जो फॉर्म Fill किया हैं, वो Show करेगा। आपको उसपर Tick करना हैं। Tick करते ही उसके निचे कुछ Options Show होंगे। जिसमे आपको “Pay & Schedule Appointment” पर क्लिक करना हैं।
3) अब पहले आपको पेमेंट करना हैं। आप ऑनलाइन पेमेंट कर लीजिये। ऑनलाइन पेमेंट आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या नेट बैंकिंग के जरिये कर सकते हैं।
4) पेमेंट करने के बाद आप अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए Book Appointment पर क्लिक करके आसानी से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

अपॉइंटमेंट बुक हो जाने के बाद, आपको अपॉइंटमेंट के दिन तय समय से 15 मिनट पहले PSK (पासपोर्ट सेवा केंद्र) पहुचना हैं, अपने सभी ओरिजिनल और दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ। तो इस तरह से आपके पासपोर्ट का एप्लीकेशन सक्सेसफुल सबमिट हो जायेगा। एप्लीकेशन का लास्ट स्टेप अपॉइंटमेंट बुक करना हैं। अपॉइंटमेंट बुक होने पर आपका एप्लीकेशन सक्सेसफुली सबमिट हो जाता हैं। उसके बाद आपको सिर्फ PSK ऑफिस जाना हैं। और उसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन होना रह जाता हैं।

पासपोर्ट बनाने की कितनी फीस हैं? (Passport Fees)

Sl. No.TypesApplicants (Years)Fees (₹)
1Fresh/Reissue Normal PassportLess Than 151,000
2Fresh/Reissue Tatkal PassportLess Than 153,000
3Fresh/Reissue Normal Passport (36 Pages)15-181,500
4Fresh/Reissue Normal Passport (60 Pages)15-182,000
5Fresh/Reissue Tatkal Passport (36 Pages)15-183,500
6Fresh/Reissue Tatkal Passport (60 Pages)15-184,000
7Fresh/Reissue Normal Passport (36 Pages)18+1,500
8Fresh/Reissue Normal Passport (60 Pages)18+2,000
9Fresh/Reissue Tatkal Passport (36 Pages)18+3,500
10Fresh/Reissue Tatkal Passport (60 Pages)18+4,000

नोट (Note) : यह शुल्क (Fees) कभी भी पासपोर्ट विभाग द्वारा बदला जा सकता हैं। इसलिए एक बार आप पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर चेक कर लें। Fee Calculator

पासपोर्ट एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें? (Track Passport Application Status)

i) सबसे पहले Passport की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। वेबसाइट पर जाने के लिए Passport India पर क्लिक करें।
ii) अब Track Application पर क्लिक करें।

Track Passport Application Status

iii) अब एक नयी पेज ओपन होगी। इसमें कई आप्शन होंगे जिसमे से आपको पहले वाले आप्शन “Select Application Type” में Passport/PCC/IC/GEP को सेलेक्ट करना हैं।
iv) इसके बाद आपको File No. और Date of Birth लिखना हैं।
v) और फिर “Track Status” में क्लिक कर देना हैं।

Enter File Number and DOB & Track Passport Application Status

“Track Status” पर क्लिक करते ही, आपके सामने आपके पासपोर्ट एप्लीकेशन की स्टेटस खुल जायेगा। जिससे आपको यह पता चल जायेगा, की आपके पासपोर्ट एप्लीकेशन का प्रोसेस क्या हुआ हैं और कहाँ तक पंहुचा हैं। इस तरह से आप अपने पासपोर्ट एप्लीकेशन का स्टेटस कभी भी ट्रैक कर सकते हैं।

***
तो दोस्तों, अब आप सीख गए होंगे कि पासपोर्ट क्या हैं? पासपोर्ट के लिए आवेदन कैसे करें? डाक्यूमेंट्स क्या क्या लगेंगी? पासपोर्ट कितने प्रकार के होते हैं? इत्यादि। पासपोर्ट से सम्बंधित पूरी जानकारी आपको इस पोस्ट में मिल गयी होगी। उम्मीद करता हूँ की आपको पोस्ट पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है।

Thanks / धन्यवाद

सम्बंधित पोस्ट :

Leave a Comment